Showing posts with label नई दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label नई दिल्ली. Show all posts

Friday, 12 August 2016

रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए खोला बैंक खाता" जनता जमा कर सकती है राशि

रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए खोला बैंक खाता"

जनता जमा कर सकती है राशि

भारत की सेना को दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बनाने में जनता की होगी सीधी भागीदारी

नई दिल्ली/इंदौर । उपरोक्त संदर्भ में एक आरटीआई कार्यकर्ता ने दिनांक 19 जुलाई 2016 को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर को जनता के द्वारा सेना के लिए राशि जमा करने के लिए बैंक खाता खोलने का सुझाव दिया था, जिस आज रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के विशेष कार्य अधिकारी उपेन्द्र जोशी ने  पत्र क्रं/डी.ओ.स./6766/ओ.एस.डी./आ.एम./2016 भेज कर बताया है की "आर्मी वेलफेयर फंड बेटल केजुअल्टी" नाम से सिंडिकेट बैंक की साऊथ ब्लाक नई दिल्ली ब्रांच में खाता नं.90552010165915 खोला गया है जिसका आईएफएससी कोड एसवायएनबी 0009055 है। भारत की आबादी 150 करोड़ से अधिक है अगर जनता एक रुपया रोज के हिसाब से भी सेना के खाते में सहायता राशि जमा करे तो भारत की सेना दुनिया की सबसे मजबूत और ताकतवर सेना बन सकती है, और किसी कमी के कारण सेना के जवान परेशानी में नही आएगे।। सेना आपदा में भी जनता की जान - माल की रक्षा करती है।इस सुझाव को प्रधानमन्त्री कार्यालय ने रक्षा मंत्रालय को भेजा था। प्रधानमन्त्री कार्यालय ने  इस सम्बंध में पत्र द्वारा सुचना दे दी है ।। जिसमे अब आम जनता भी हमारी भारतीय सेना के लिए फण्ड जमा कर सकती है ।

Thursday, 17 March 2016

विजय माल्या का किंगफिशर हाउस होगा नीलाम, 150 करोड़ रुपये से शुरू होगी बोली

शराब व्यापारी विजय माल्या के किंगफिशर हाउस की गुरुवार को मुंबई में ई-नीलामी होगी. यह नीलामी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई वाला बैंकों का कंसोर्टियम करवा रहा है.

SBI ने बीते साल फरवरी में 2,401 वर्ग मीटर की इस जमीन को अधिग्रहित कर लिया था. किंगफिशर हाउस की नीलामी ई-नीलामी ‘सेक्यूटराइजेशन एंड रिकंसट्रक्शन ऑफ फाइनेंशियल असेट्स एंड एनफोर्समेंट ऑफ सिक्योरिटी इंट्रेस्ट (SARFAESI) एक्ट 2002 के तहत की जा रही है. किंगफिशर हाउस मुंबई के अंधेरी में है.

नीलामी की बोली 150 करोड़ रुपये से शुरू की जाएगी. यह नीलामी किंगफिशर एयरलाइन्स के बैंक लोन न चुका पाने की वजह से की जा रही है. 31 जनवरी 2014 तक किंगफिशर एयरलाइंस पर 6,963 करोड़ रुपये का बकाया है. एसबीआई और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बैंकों ने विजय माल्या को ‘विलफुल डिफॉल्टर’ यानी जानबूझकर लोन न चुकाने वाला घोषित कर दिया है.

सीबीआई की पूछताछ जारी मंगलवार को सीबीआई के साथ बैंकों ने भी कर्ज की धोखाधड़ी के मामले में किंगफिशर एयरलाइंस और यूबी समूह के दो शीर्ष अधिकारियों से पूछताछ की. किंगफिशर एयरलाइंस अब बंद पड़ी है. पूर्व किंगफिशर एयरलाइंस के मुख्य वित्त अधिकारी ए रघुनाथन और यूबी समूह के पूर्व सीएफओ रवि नेदुनगादी को सीबीआई के सीबीआई के मुबंई कार्यालय में फिर बुलाया गया और लोन की कथिक हेराफेरी से जुड़े सवाल किए गए.

दोनों अधिकारियों से आधी रात तक पूछताछ चलती रही. सीबीआई ने यूबी समूह के तत्कालीन चेयरमैन विजय माल्या, किंगफिशर एयरलाइंस, रघुनाथन और आईडीबीआई बैंक के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है. आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने लोन नियमों का उल्लंघन कर 900 करोड़ रुपये का कर्ज दिया.

Sunday, 24 January 2016

अमित शाह अगले तीन साल के लिए चुने गए भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अमित शाह को रविवार को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। शाह का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए अमित शाह के नाम का प्रस्ताव किया। शाह के नाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की  मोहर लगते ही पिछले कई दिनों से चल रहे कयायों पर विराम लग गया। शाह के अध्यक्ष बनते ही भाजपा नेताअेां ने बधाई दी ।
शाह के अध्यक्ष बनने से बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल में भी बदलाव होने की संभावना है। दिल्ली और बिहार में विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी शिकस्त के बाद शाह के नेतृत्व पर सवाल उठे थे लेकिन मोदी का विश्वासपात्र होने के कारण उनका पद बरकरार रहा। शाह अभी राजनाथ सिंह के शेष कार्यकाल को पूरा कर रहे थे। सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। शाह के अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय कार्यालय सहित देश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा कार्यालयेां पर खुशी का जश्न मनाया गया।

Friday, 8 January 2016

भूल जाइए Wi-Fi, आ गया Li-Fi : बदल जाएगी आपकी इंटरनेट की दुनिया!

नई दिल्ली : इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों लोगों के लिए खुशखबरी है। अब तक वाई-फाई तकनीक का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह एक क्रांतिकारी तकनीक साबित होने जा रही है। लाई-फाई की तकनीक इतनी आधुनिक और इसकी स्पीड इतनी तेज है कि आप मद्धिम रोशनी वाले बल्ब के नीचे खड़े होकर कुछ सेकेंड में अपनी पसंदीदा फिल्म डाउनलोड कर सकते हैं। इस तकनीक के इस्तेमाल से आप अपनी कल्पना को हकीकत में बदलते देख पाएंगे।
 लाइट फिडेलिटी एक हाई स्पीड तकनीक है जो विजिबल लाइट कम्यूनिकेशन के जरिए डेटा का ट्रांसमिशन करती है। कहने का मतलब है कि यह तकनीक लाइट्स का इस्तेमाल करते हुए काफी तीव्र गति से डेटा का आदान-प्रदान करती है। जर्मन वैज्ञानिक हेराल्ड हास ने इस नई तकनीक लाई-फाई को ईजाद किया है। एक वार्ता के दौरान हास ने वायरलेस राउटर्स के रूप में लाइटबल्ब्स के इस्तेमाल के बारे में अपनी सोच रखी।  

आखिर क्यों क्रांतिकारी यह तकनीक?

कल्पना करिए कि आपके आस-पास के सभी लाइटबल्ब्स वायरलेस हॉट्सपॉट्स के रूप में तब्दील हो जाएं और इन बल्बों से आपको तीव्र गति की इंटरनेट स्पीड मिलने लगे तो क्या होगा। यानी हर जगह आपको इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी और इस इंटरनेट की स्पीड आपकी कल्पना से अधिक होगी।

इस तकनीक के हकीकत में तब्दील हो जाने पर आज की इंटरनेट की दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी। समझा जाता है कि यह लाई-फाई तकनीक रेडियो तरंगों के ट्रांसमिशन पर आधारित वाई-फाई तकनीक से करीब 100 गुना तेज होने जा रही है।

गौरतलब है कि प्रयोगशाला में जांच के दौरान लाई-फाई तकनीक ने प्रति सेकेंड 224 गीगाबाइट की स्पीड प्राप्त की। साफ शब्दों में कहें तो इस तकनीक के जरिए 1 जीबी से ज्यादा की 18 फिल्में एक सेकेंड में डाउनलोड की जा सकेंगी। माना जा रहा है कि 2022 तक यह करीब 113 अरब डॉलर का बिजनेस करेगी।

लाइट पर आधारित यह तकनीक हमारी-आपकी इंटरनेट की दुनिया को कितना बदल पाती है, यह देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Tuesday, 25 August 2015

प्‍याज के लिए लगे सी सी टी वि जरूरी हुआ

प्‍याज के लिए लगे CCTV, जरूरी हुआ I-CARD, धक्कामुक्की और पथराव भी

 

नई दिल्ली: प्याज के लगातार महंगे होने के बीच इसे लेकर पूरे देश से कई दिलचस्प खबरें सुनने को मिल रही हैं। हैदराबाद में प्याज के गोदामों की सिक्युरिटी बेहद टाइट कर दी गई है। यहां निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे तक लगाए गए हैं। इसके अलावा, वोटर आईडी, आधार कार्ड चेक करके प्याज बेची जा रही है। 

 

क्यों बढ़ाई गई सिक्युरिटी 
महाराष्ट्र में प्याज चोरी से जुड़े दो मामले सामने आ चुके हैं। यहां चोरों ने दुकान से 2000 किलो और 700 किलो प्याज चुरा लिया। इसके अलावा, जहां राज्य सरकारें सस्ती कीमत पर प्याज बेचवा रही है, वहां लोगों के बीच हाथापाई होने और पथराव तक की घटनाएं हुई हैं। 

 

एक शख्स को सिर्फ आधा से एक किलो प्याज 
तेलंगाना सरकार 20 रुपए किलो प्याज बेच रही है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, दोनों ही राज्य सरकारें सरकारी आईडी कार्ड चेक करके और अंगूठे के निशान लेकर प्याज बेच रही हैं। यह सारी कवायद इसलिए ताकि कोई प्रति व्यक्ति तयशुदा लिमिट ज्यादा प्याज लेकर घर न जा सके। वहीं, कोलकाता में सरकारी स्टॉल्स से 50 रुपए किलो प्याज बेची जा रही है। यहां एक कस्टमर को आधा किलो प्याज दी जा रही है। वहीं, विशाखापत्तनम जिले में अधिकारियों ने फैसला लिया है कि एक राशन कार्ड पर एक दिन में सिर्फ एक किलो प्याज दी जाए। 

 

प्याज के लिए धक्कामुक्की
विशाखापत्तनम में प्याज खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोगों ने सस्ता प्याज खरीदने के लिए चार घंटे तक इंतजार किया। सोमवार को कंचारापालम इलाके में एक बाजार में 20 रुपए किलो प्याज खरीदने के लिए लोगों में धक्कामुक्की तक हो गई। जब हालात काबू से बाहर हो गए तो काउंटर बंद कर दिए गए। बता दें कि देश के कई हिस्सों में ओपन मार्केट में प्याज की कीमत 60 रुपए से लेकर 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। 

 

सरकार ने कसी कमर 
सरकार ने हालात काबू करने के लिए न केवल सस्ता प्याज बेचने का फैसला किया है, बल्कि बाहर से भी इम्पोर्ट करा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने के अंत तक करीब 50 कंटेनर प्याज मिस्र से भारत पहुंचने वाला है। इसके अलावा, अफगानिस्तान से 18 ट्रक प्याज दिल्ली पहुंचा है। एक्सपोर्ट प्राइस को बढ़ाकर 700 डॉलर प्रति टन कर दिया गया है ताकि देश के बाहर प्याज भेजने पर लगाम लगाई जा सके। असम में विपक्ष ने कांग्रेस सरकार से कहा है कि वह म्यांमार से प्याज इम्पोर्ट करे। भारत म्यांमार बॉर्डर पर प्याज 10 रुपए किलो मिल रही है।

 

क्यों ऐसे हालात 
प्याज की खेती करने वाले बड़े राज्यों जैसे महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में खराब मौसम ने काफी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा, कुछ राज्यों में जमाखोरी के मामले भी सामने आए हैं। 

 

केंद्र पर निशाना 

प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर अब नेताओं ने केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा, ''क्या बीजेपी शासित राज्यों में प्याज सस्ता है?बीजेपी सरकार लोगों को उल्लू बना रही है।'' वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस गुरुवार को स्टॉल लगाकर गरीबों को अरहर की दाल और प्याज फ्री में बांटेगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने बताया कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव के कहने पर इस जन आंदालन को जनता से सीधा जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि विदेशों से कालाधन वापस लाने, अच्छे दिन की शुरूआत करने और पूरे देश में महंगाई कम करने का वायदा करने वाली केंद्र सरकार ने इन मुद्दों पर न केवल मौन साध लिया है। देश को धोखा देने वाले इन लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Thursday, 20 August 2015

सरकारी स्कूल में ही पढ़ेंगे सरकारी कर्मचारियों के बच्चे: हाई कोर्ट इलाहाबाद

नई दिल्ली सरकारी स्कूल में ही पढ़ेंगे सरकारी कर्मचारियों के बच्चे: हाई कोर्ट इलाहाबाद

ऐसे सांसद, विधायक और सरकारी कर्मचारियों की संख्या बहुत ही कम है, जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं, लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले में एक बड़ा फैसला लिया है। फैसले के अनुसार अब सभी नौकरशाहों, सरकारी कर्मचारियों, सांसदों और विधायकों के बच्चे सरकारी स्कूलों में ही पढ़ेंगे।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले में कहा गया कि सरकारी कर्मचारियों, विधायकों और सांसदों के बच्चों को सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़वाना अनिवार्य किया जाए और इसके लिए जो भी जरूरी हो, उसकी व्यवस्था की जाए।

हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि अगले शिक्षासत्र से इस फैसले का पालन किया जा सके। हाई कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जिन नौकरशाहों, सरकारी कर्मचारियों, विधायकों और सांसदों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ें, उनके वेतन से फीस के बराबर ही कटौती की जाए।

वेतन में कटौती से मिलने वाली रकम को हाई कोर्ट ने प्राथमिक विद्यालयों के विकास में खर्च करने की बात कही। इस संदर्भ में शिवकुमार पाठक और कुछ अन्य लोगों ने एक याचिका दायर की थी, जिस पर न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने फैसला लिया है।