Showing posts with label शिव. Show all posts
Showing posts with label शिव. Show all posts

Wednesday, 10 August 2016

मनरेगा के कार्यों में घोटाला

,गे्रवल सघ्म्पर्क सड़क जे.सी. बी. से काम कराने के संबंध में,फर्जी मस्टरोल से उठाया भुगतान



बाड़मेर जिले की सीमावर्ती तहसील गडरारोड की ग्राम पंचायत बंधड़ा में मनरेगा से स्वीकृत कार्यों को मशिनीकरण का प्रभाव लगाकर जे.सी. बी. से कार्य किया जा रहा हैं। जिससे जाॅबकार्डधारीयों को
बेरोजगार करने की मुहीम पंचायत की मिलीभगती द्वारा चलाई जा रही है। जाॅबकार्ड ठेके पर लेकर ग्राम पंचायत में सरपंच व ग्रामसेवक की मिलीभगती से मजदूरों को दिनों दिन बेरोजगारी में -हजयोंका जा रहा
है। ठेकेदारों द्वारा चहेतों को उक्त योजना का फायदा दिलवाकर राजकोष को हानी पहॅूचाई जा रही है। सत्र 2015-16 में जाॅबकार्डधारीयों के नाम गे्रवल सड़क के निर्माण कार्यों में लिखकर भूगतान उठा लिया गया हैं। जबकि जाॅबकार्डधारीयों को पता ही नहीं हैं, और मजदूरी के लिए दर-ंउचयदर की ठोकरें खा रहे है। ग्राम
पंचायत में तीन किमी0 तक आबादी भूमि में सड़क स्वीकृत थी, जिनमें कार्यों की गुणवत्ता की जाॅंच की जाये। जबकि भूगतान उठा लिया गया, परन्तु मौके पर कोई कार्य नजर नहीं आ रहा हैं। उक्त कार्यों
के अलावा निजी टांके, नाडीयांें मे ंभी जाॅबकार्डधारीयों को कार्य नहीं मिला हैं, कागजी खानापूर्ती कर भूगतान हड़प लिया गया हैं। जाॅबकार्डधारीयों ने पंचायती राज्य मंत्री व मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में जाॅच करवाकर मजदूर वर्ग को मजदूरी दिलवाने की गुहार की गई हैं।


महिला मोर्चा द्वारा स्वस्थ केंद्र पर दौरा:-


बाड़मेर - शिव मुख्यालय पर उपखंड स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा दवे व जिला महामंत्री मंजू जी चौधरी ने गर्भवती महिलाओं की स्वस्थ की जानकारी ली और मरीजों को फल वितरित किया। उसके बाद गर्भवती महिलाओ को बेटी के होने पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। हॉस्पिटल कर्मचारियों से निवेदन करते हुए शुद्ध पानी मरीजो को अवगत करवाने का कहा व आम जन से अनुरोध किया की स्वस्थ केंद्र को स्वच्छ रखे व पौधरोपण करे। इसके साथ मरीजों की पूरी सुरक्षा दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान केंद्र के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजयुमो जिला प्रवक्ता अजय आचार्य ने दी।

स्वतन्त्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित


बाडमेर, 10 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त, 2016) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस में मदिरा एवं भांग की समस्त दुकाने  बन्द रहेगी तथा मदिरा एवं भांग का क्रय विक्रय नहीं होगा।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर ने बताया कि शुष्क दिवस की पालना के लिए सभी जिला आबकारी अधिकारियों एवं सहायक आबकारी अधिकारियों निरोधक दलों को निर्देश दिए गए है। उन्हें एवं उनके अधीनस्थ कार्यरत आबकारी निरीक्षकों, प्रहराधिकारियों, जमादारों एवं सिपाहियों को इस कार्य के लिए लगाया गया है। उन्होने बताया कि आबकारी विभाग के अनुज्ञाधारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपनी समस्त दुकाने, गोदाम आदि बन्द रखेंगे और कहीं पर भी दुकान खुली पाई जाने पर अनुज्ञा पत्र की शर्तो की अवहेलना मानते हुए उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

Thursday, 4 August 2016

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 10 अगस्त तक हो सकेगा बीमा


बाड़मेर, 4 अगस्त। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषक खरीफ सीजन में अधिसूचित फसलों का 10 अगस्त तक बीमा करवा सकेंगे। पूर्व में फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने की तिथि ऋणी      कृषकों की 2 अगस्त और गैर ऋणी कृषकों की 5 अगस्त थी।कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि राज्य के कृृषकों द्वारा बीमा तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना में शामिल फसलों का बीमा 10 अगस्त तक करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस अधिसूचना में क्षेत्रवार प्रमुख फसलों को शामिल किया गया है। खरीफ सीजन की बाजरा, मूंग, मूंगफली, ग्वार, मोठ, मक्का, ज्वार, सोयाबीन सहित प्रमुख फसलों का बीमा किया रहा है। कृषक बीमा कंपनियों के कार्यालयों और कृषि विभाग के उपनिदेशक विस्तार कार्यालय में जाकर बीमा सम्बंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक बीमा करवाने का आह्वान किया है।

Friday, 18 December 2015

गुरूकृपा तीर्थ की दशम वर्षगांठ 25 दिसम्बर को

बाड़मेर 18.12.2015 / राजस्थान की थार नगरी बाड़मेर जिलान्तर्गत गुड़ामालाणी तहसील रामजी का गोल नगरे स्थित नवनिर्माणाधीन श्री आर्य गुण गुरूकृपा जैन श्वेताम्बर तीर्थ की दशम वर्षगांठ मिगसर सुदि पूनम, शुक्रवार, 25 दिसम्बर 2015 को परम पूज्य तपस्वी रत्न, अचलगच्छाधिपति आचार्य भगवंत गुणोदयसागरसूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी शासन प्रभाविका विदुषी साध्वीवर्या तीर्थंगुणाश्री म.सा. आदि ठाणा 3 की पावनतम निश्रा में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ तीर्थ ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष एवं मेला समिति के संयोजक शंकरलाल पड़ाईया ने बताया कि वर्षगांठ के अवसर पर तीर्थ प्रेरक, राजस्थान-दक्षिण दीपक , साहित्य दिवाकर, परम पूज्य आचार्य भगवंत कलाप्रभसागरसूरीश्वर म.सा. की पावन प्रेरणा से एक दिवसीय
मेले का आयोजन रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः देव दर्शन, पूजा के बाद पंच कल्याणक पूजा पढ़ाई जाऐगी। प्रातः नवकारषी एवं दोपहर को स्वधर्मीवात्सल्य का आयोजन रखा गया हैं। तीर्थ ट्रस्ट के मंत्री लूणकरण सिंघवी ने बताया कि मेले के दिन प्रातः नवकारषी का लाभ रिखबदास धनराज वडेरा ठेकेदार परिवार एवं दोपहर के स्वधर्मीवात्सल्य का लाभ स्व. मातुश्री ढेलीदेवी धर्मपत्नि स्व. मूलचंद पारख परिवार ने
लिया हैं। मेले में तीर्थ के वार्षिक पूजा के चढ़ावे व वहीवट के नुकरे लिखे जाऐंगे। सिंघवी बताया कि मेले में
आने-जाने के लिए प्रतापजी की प्रोल से निःषुल्क बसों की व्यवस्था रखी गई हैं। इस अवसर पर बाड़मेर, धोरीमन्ना, चैहटन, मोरसीम, गुड़ामालाणी, भीनमाल, सांचोर, पाली, बालोतरा सहित कई नगरों से श्रद्धालु भाग लेंगे।

Monday, 14 December 2015

आखिर प्रिंट रेट से ज्यादा का पैसा किसकी जेब में जाता है ?

बाड़मेर। बाड़मेर जिले भर में शराब की लगभग 178 के करीब है। दिन को लगभग एक करोड़ का शराब गोदाम से उठता है और लगभग 80 से 90 लाख रूपये तक का बिकता है एमजीआर बड़ी बात यह है की इसमें शराब की दुकान के मालिक प्रिंट रेट से अधिक रूपये लेकर लोगो की जेब खाली कर रहा है। अगर 80 लाख रूपये की शराब बिकती है तो प्रिंट रेट से ज्यादा रूपये लेते है तो 10% के हिसाब से 8 लाख रूपये होते है। ऐसे में यह 8 लाख रूपये किसकी जेब में जाते है।  यह बात तो आबकारी विभाग को भी मालूम है की प्रत्येक शराब की दुकान में प्रिंट रेट से अधिक रूपये लिए जाते है। 68 रूपये का क्वाटर 80 रूपये में बिकता है 108 का क्वाटर 120 में बिकता है बियर भी 100 रूपये में बिक रही है ऐसे में दिन को लाखो रूपये की शराब बिकती है और लाखो रूपये लोगो की जेब से जाते है। मगर प्रशासन इस की और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कही यह लाखो रूपये विभाग के अधिकारियो की जेब में जाते है या विभाग को फायदा होता है ? अगर विभाग इस और ध्यान दे तो प्रिंट रेट से अधिक रूपये किसी को भी नहीं देना पड़े मगर विभाग इस और ध्यान नहीं देता है। एक दिन में अगर लाखो रूपये विभाग की जेब में ना जाकर किसी अन्य की जेब में जाता है तो इसका खामियाजा किसको भुगतना पड़ता है? यह खामियाजा आम नागरिक को भुगतना पड़ता है। सूत्रो के मुताबिक अधिकारियो को भी इस बारे में जानकारी बाई मगर कोई कार्यवाही नहीं करते है। अगर आम आदमी की जेब को चुना लगाते है तो इसका जिम्मेदार कोण है? आखिर विभाग कब करेगा इस पर कार्यवाही? क्या आम आदमी की जेब ऐसे ही खाली होती रहेगी? ऐसे कई सवाल है मगर इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है।

Sunday, 4 October 2015

मुद्रा ऋण बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान: सिंह




शिव विधायक ने सीमावर्ती गांवों में सुने जन अभाव अभियोग, शिक्षको की प्रतिनियुक्ति निरस्त करने हेतु शिक्षा विभाग को लिखा
शिव /बाड़मेर। , ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हुनरमंद बेरोजगार युवाओं की पीड़ा को समझते हुए मुद्रा ऋण की शुरूआत की गई हैं, जो कि युवाओ के लिए वरदान साबित होगा। यह बात शिव 
विधायक मानवेन्द्रसिंह ने अपने विधानसभा दौरे के तीसरे दिन सेलाउ, रतासर, जैसार गांव का दौरा करते हुए कही। यह जानकारी देते हुए शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह के निजी सहायक रामसिंह ने बताया कि शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह ने आज शनिवार को सेलाउ, रतासर, जैसार गांव का दौरा कर ग्रामीणो से रूबरू हुए। 
शिव विधायक सिंह ने कहा कि देश में हुनर की कमी नहीं हैं, लेकिन उन्हे पर्याप्त मदद नहीं मिल पाने के कारण वह हुनर कामयाब नहीं हो पाता था, इसी पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा ऋण की शुरूआत की हैं जिसके तहत बेरोजगार युवाओ को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए पैसे दिए जा रहे है। इससे वह अपना उद्योग-धंधा लगाकर अपनी आजीविका चलाने के साथ ही देश के विकास मंे भी अहम योगदान दे सकेगा। हाल ही में शुरू हुई इस योजना का लाभ जिले के कई युवा उठा चुके है। अब भी जो लोग योग्यता रखते हैं और अपने हुनर और कौशल को व्यापार का रूप देना चाहते हैं वह इस योजना का लाभ उठा सकते है। प्रधानमंत्री ने कौशल को बढ़ाने के लिए पहले से ही कई संस्थान में प्रवेश बढ़ाए है ताकि अधिक से अधिक युवाओ को मौका मिल सके। इस दौरान शिव विधायक के सामने रतासर के ग्रामीणो ने स्कूल से 
शिक्षको को प्रतिनियुक्ति पर दूसरी जगह भेजने से गड़बड़ाए शिक्षण तंत्र को देखते हुए प्रतिनियुक्तिया निरस्त करने की मांग की। इस पर विधायक ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश देकर शिक्षको की प्रतिनियुक्तिया निरस्त करने की मांग की। विधायक ने आज शनिवार को धारासर, जाट बस्ती सेलाउ, रतासर, जैसार गांव में जन सुनवाई भी की एवं पार्टी कार्यकर्ताओ एवं आम ग्रामीणो से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणो ने विधायक से पानी, बिजली एवं शिक्षको की समस्या प्रमुख रूप से बताई, जिसके लिए विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियो से वार्ता कर उसके समाधान का आश्वासन दिया। 


Friday, 28 August 2015

फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 31 अगस्त से

बाड़मेर, 28 अगस्त। बाड़मेर जिले में  फसल कटाई प्रयोग खरीफ वर्ष 2015-16 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण 31 अगस्त से रखे गए है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिको  के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगा जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति बाड़मेर के मिटिंग हाल  में 31 अगस्त को बाड़मेर, रामसर, बायतू, शिव एवं गडरारोड तहसील, 1 सितंबर को पंचायत समिति बालोतरा के मीटिंग हाल  में पचपदरा, सिवाना, समदड़ी, गिड़ा एवं सिणधरी तहसील तथा 2 सितंबर को पंचायत समिति धोरीमन्ना के मीटिंग हाल  में धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, चैहटन एवं सेड़वा तहसील क्षेत्र का फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण रखा गया है।उन्हांेने बताया कि इस प्रशिक्षण  में जिला सांख्यिकी कार्यालय के समस्त सहायक सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आफिस कानूनगो एवं समस्त भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, पंचायत समितियों के प्रगति प्रसार अधिकारियो  को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। संबंधित अधिकारियो  को अधीनस्थ अधिकारियो  को इस प्रशिक्षण  में भाग लेने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए है।

कर्मचारियो की उपस्थिति जांच के लिए दल गठित

बाड़मेर, 28 अगस्त। प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशो  की पालना में  जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बाड़मेर जिले में स्थित राजकीय कार्यालयो , निगम बोर्ड, स्वायतशाषी संस्थाओ  के कार्यालयो  में कार्यरत सभी अधिकारियो  एवं कर्मचारियो  की उपस्थिति का निरीक्षण करने के जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बताया कि बाड़मेर तहसील क्षेत्र के लिए उपखंड अधिकारी बाड़मेर, शिव एवं गडरारोड़ के लिए उपखंड अधिकारी शिव, चौहटन के लिए उपखंड अधिकारी चौहटन, रामसर के लिए तहसीलदार रामसर,
गुड़ामालानी के लिए उपखंड अधिकारी गुड़ामालानी, सिणधरी के लिए तहसीलदार सिणधरी, बायतू एवं गिड़ा के लिए उपखंड अधिकारी बायतू, पचपदरा के लिए उपखंड अधिकारी बालोतरा, सिवाना एवं समदड़ी के लिए उपखंड अधिकारी सिवाना, धोरीमन्ना के लिए उपखंड अधिकारी धोरीमन्ना एवं सेड़वा के लिए तहसीलदार सेड़वा को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि इन अधिकारियो  को निर्देश दिए गए है कि उनको आवंटित तहसील क्षेत्र में  स्थित राजकीय कार्यालयो , निगम बोर्ड, स्वायतशाषी संस्थाओ के कार्यालयो  में  कार्यरत सभी अधिकारियो  एवं कर्मचारियो  की उपस्थिति की सप्ताह में एक बार प्रत्येक सोमवार को जांच करेंगे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियो  के नामों की सूची निर्धारित प्रपत्र में जिले की बेवसाइट पर जारी करने के लिए उसी दिन जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।

Thursday, 20 August 2015

दो साल बाद शिव में मेडीकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक, विधायक अंसतुष्ट


बाड़मेर 20 अगस्त। दो साल के लम्बे अंतराल के बाद शिव उपखण्ड मुख्यालय पर विधायक मानवेन्द्रसिंह की अध्यक्षता में खण्ड मेडीकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विधायक के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनिल कुमार, उपखण्ड अधिकारी चन्द्रभानसिंह, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता सहित कई अन्य अधिकारी मौजुद रहे। गुरूवार को शिव खण्ड मेडीकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक करीब दो साल बाद आयोजित हुई। इससे पहले यह बैठक जुलाई 2013 में आयोजित की गयी थी। इस पर असंतोष जताते हुए शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह ने अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता बरतते हुए निर्धारित तीन माह की अवधि में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्धारित समय पर बैठक का आयोजन होते रहना चाहिए।  बैठक के दौरान क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के साथ ही उनकी और अधिक बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान मोर्चरी का प्रस्ताव पारित किया गया। विधायक ने सीएमएचओ को इस संबध में आवश्यक प्रस्ताव बनाकर स्वीकृती के लिए निदेशालय को भिजवाए जाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान विधायक ने क्षे़त्र में आवश्यकता अनुसार 108 एम्बुलेंस की सेवाओं की उपलब्ध तत्काल प्रभाव से सुनिििश्चत्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाई और जांच सुविधा की उपलब्धता, भवनों की मरम्मत, बिजली-पानी की सुविधा और साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान विधायक ने खराब पड़े उपकरणों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करवाकर अथवा उनके स्थान पर नए उपकरणों की व्यवस्था सुििनिश्चित्त करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की चार दीवार बनाने का निणर्य भी पारित किया गया।

Tuesday, 11 August 2015

शिक्षको की कमी नहीं आने दी जाएगी- सिंह


बाड़मेर 11 अगस्त। शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह ने मंगलवार क¨ सीमावर्ती ढ़ोक, नवातला, शोभाला जेतमाल, केलनोर, रमजान की गफन में उच्च माध्यमिक क्रम¨न्नत विद्यालय¨ क¢ ल¨कापर्ण समारोह एवं जनसुनवाई क¢ द©रान कही। मंगलवार क¨ शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह का जगह-जगह ग्रामीण¨ं द्वारा स्वागत किया। षिव विधायक मानवेन्द्रसिंह ने मंगलवार को ढ़ोक गांव में हाल ही में क्रम¨न्नत हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय के वन का ल¨कापर्ण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि शिक्षको की कमी से जुंझ रहे स्कूलो में शिक्षको की व्यवस्था की जाएगी। इसी क्रम में ल¨कार्पण कार्यक्रम क¢ बाद मानवेन्द्रसिंह ने जनसुनवाई की जिसमें ग्रामीण¨ं ने अाव अभिय¨ग पेश किए जिसक¨ विधायक ने सीध्¨ अधिकारिय¨ं से बात कर उनक¢ समाधान क¢ लिए निर्देश दिए।  इसी क्रम में सिंह ने नवातला मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन का ल¨कार्पण किया गया। इसी क्रम में सिंह ने शोभाला जेतमाल, केलनोर एवं रमजान की गफन मंे भी हाल ही मंे क्रमोन्नत हुई राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकापर्ण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ चैहटन उप प्रधान षैतानसिंह, केलनोर सरपंच हमीरसिंह, ब्लाॅक सीएमएचओ शंभुराम गढ़वीर सहित कई लोग उपस्थित थे।


Monday, 10 August 2015

गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता- सिंह


बाड़मेर 10 अगस्त। प्रदेश क¢ सीमांत कस्ब¨ एवं गांव¨ं मंे रहने वाले बच्च¨ क¨ उच्च एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले, इसक¢ लिए सरकार तत्पर हैं अ©र इस कार्य क¨ प्राथमिकता से किया जा रहा हैं। इसक¢ लिए बजट की क¨ई कमी नहीं हैं। यह बात शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह ने स¨मवा क¨ सीमावर्ती हाथमा, फ¨गेरा, ताणू मानजी एवं इन्द्रोई में उच्च माध्यमिक क्रम¨न्नत विद्यालय¨ क¢ ल¨कापर्ण समा¨ह एवं जनसुनवाई क¢ द©रान कही। स¨मवार क¨ शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह सर्वप्रथम हाथमा गांव पुंचे जहां ग्रामीण¨ं ने उनका स्वागत किया।  यहां मानवेन्द्रसिंह ने गांव में हाल ही में क्रम¨न्नत हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय के वन का ल¨कापर्ण किया। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा हैं कि शहर ही नहीं सीमांत गांव¨ं मंे स्थिति स्कूल¨ में बच्च¨ क¨ अच्छी शिक्षा मिले अ©र उन्ह¢ं प़ढ़ने क¢ अवसर प्राप्त ह¨। इसी उद्देश्य क¨ लेकर शिव विधान सभा क्ष्¨त्र में कई स्कूले माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रम¨न्नत की गई। वहीं इन स्कूल¨ क¢ लिए शिक्षक¨ क¢ लिए ी सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। ल¨कार्पण कार्यक्रम क¢ बाद मानवेन्द्रसिंह ने जनसुनवाई की जिसमें ग्रामीण¨ं ने अाव अभिय¨ग पेश किए जिसक¨ विधायक ने सीध्¨ अधिकारिय¨ं से बात कर उनक¢ समाधान क¢ लिए निर्देश दिए। इसी क्रम में सिंह ने इन्द्र¨ई, ताणू मानजी एवं फ¨गेरा मंे ी उच्च माध्यमिक क्रम¨न्नत विद्यालय के वन¨ का ल¨कार्पण किया गया। इस द©रान शिव पंचायत समिति क¢ विभिन्न क्ष्¨त्र¨ क¢ पंचायत समिति सदस्य, सरपंच उपस्थित थ्¨। इसी क्रम में सिंह ने फ¨गेरा में ग©रव पथ सड़क का ल¨कार्पण किया।

Sunday, 9 August 2015

प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र का निजीकरण का फैसला वापिस ले राज्य सरकार-हरीश चोधरी


विधानसभा शिव के खङीन मुख्याल्य पर प्राथमिक स्वास्थय के सामने राज्य सरकार के पी पी पी मोडल के तहत निजी हाथो मे दिये जा रहे खङीन प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र के  विरोध मे एकदिवसिय धरना 
प्रदर्शन किया गया जिसमे पूर्व सासद हरीश चोधरी ने कहा कि सरकार मनमाने तरीके से गलत फैसले ले रही है तथा यह फैसला आम जन के खिलाफ है निजीकरण से चिकित्सा व्यवस्था मे सुधार कम ओर लूट ज्यादा होगी तथा आम व्यकि लूटा जाएगा सरकार को सुधार करते हुऐ डाक्टरो की व स्टाफ की व्यवस्था करनी चाहीये परन्तु सरकार उलटा ही व्यवस्था को बिगाङ रही है यह गलत है हम इसके खिलाफ संघर्ष करेंगे पूर्व मंत्री अमीन खान ने कहा की यह सरकार आम आदमी को लूटना चाह रही है गरीब का भला करने की बजाय ठैकेदारो ओर अमीर आदमीयो को लाभ पहूंचाने के लिए यह फैसले लिया है जो हमारे हित मे बिल्कुल भी नही है यह फैसला चिकित्सा व्यवस्था को बिजनेश मे बदल देगा ओर हम ठगे जाऐगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान ने कहा कि बेरोजगार सरकारी रोजगार कि आस मे है ओर सरकार सब काम ठैके पर दे रही है 15 लाख नोकरीयो का वादा केसे पूरा होगा इस फैसले से चिकित्सा वयव्स्था सरकार के हाथो से चली जाएगी तथा ठेकेदारो के पास आम जन का स्वास्थ्य केसे राहत दे सकता है यह फैसले गलत है हम इसका जिलेभर मे आन्दोलन करेगी महीला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मुर्दुरेखा चोधरी ने कहा की यह सरकार गरीब वयक्तियो कि हर व्यवस्था को निशाना बना रही है तथा चिकित्सा वयवस्था को सुधारने के बजाय उल्टा जनता का नुक्सान कर रही है किसान प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष रूपाराम सारण ने कहा कि यह आम जन के खिलाफ सरकार का फैसला है सभा मे ब्लाक अध्यक्ष रामसर खुमाराम चोधरी ,शिव ब्लाक अध्यक्ष बच्चु खान,  प स सदस्य कलाराम  मुलाराम सरपंच, बालाराम पू स  ,मीरा देवी महिला मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष रामसर ,रामाराम सरपंच, मोहन हुड्डा धारासर, मगाराम पोषाल आदि मोजुज व्यक्ति मौजुद थे