Showing posts with label रामसर. Show all posts
Showing posts with label रामसर. Show all posts

Wednesday, 10 August 2016

मनरेगा के कार्यों में घोटाला

,गे्रवल सघ्म्पर्क सड़क जे.सी. बी. से काम कराने के संबंध में,फर्जी मस्टरोल से उठाया भुगतान



बाड़मेर जिले की सीमावर्ती तहसील गडरारोड की ग्राम पंचायत बंधड़ा में मनरेगा से स्वीकृत कार्यों को मशिनीकरण का प्रभाव लगाकर जे.सी. बी. से कार्य किया जा रहा हैं। जिससे जाॅबकार्डधारीयों को
बेरोजगार करने की मुहीम पंचायत की मिलीभगती द्वारा चलाई जा रही है। जाॅबकार्ड ठेके पर लेकर ग्राम पंचायत में सरपंच व ग्रामसेवक की मिलीभगती से मजदूरों को दिनों दिन बेरोजगारी में -हजयोंका जा रहा
है। ठेकेदारों द्वारा चहेतों को उक्त योजना का फायदा दिलवाकर राजकोष को हानी पहॅूचाई जा रही है। सत्र 2015-16 में जाॅबकार्डधारीयों के नाम गे्रवल सड़क के निर्माण कार्यों में लिखकर भूगतान उठा लिया गया हैं। जबकि जाॅबकार्डधारीयों को पता ही नहीं हैं, और मजदूरी के लिए दर-ंउचयदर की ठोकरें खा रहे है। ग्राम
पंचायत में तीन किमी0 तक आबादी भूमि में सड़क स्वीकृत थी, जिनमें कार्यों की गुणवत्ता की जाॅंच की जाये। जबकि भूगतान उठा लिया गया, परन्तु मौके पर कोई कार्य नजर नहीं आ रहा हैं। उक्त कार्यों
के अलावा निजी टांके, नाडीयांें मे ंभी जाॅबकार्डधारीयों को कार्य नहीं मिला हैं, कागजी खानापूर्ती कर भूगतान हड़प लिया गया हैं। जाॅबकार्डधारीयों ने पंचायती राज्य मंत्री व मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में जाॅच करवाकर मजदूर वर्ग को मजदूरी दिलवाने की गुहार की गई हैं।


Thursday, 4 August 2016

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 10 अगस्त तक हो सकेगा बीमा


बाड़मेर, 4 अगस्त। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषक खरीफ सीजन में अधिसूचित फसलों का 10 अगस्त तक बीमा करवा सकेंगे। पूर्व में फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने की तिथि ऋणी      कृषकों की 2 अगस्त और गैर ऋणी कृषकों की 5 अगस्त थी।कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि राज्य के कृृषकों द्वारा बीमा तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना में शामिल फसलों का बीमा 10 अगस्त तक करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस अधिसूचना में क्षेत्रवार प्रमुख फसलों को शामिल किया गया है। खरीफ सीजन की बाजरा, मूंग, मूंगफली, ग्वार, मोठ, मक्का, ज्वार, सोयाबीन सहित प्रमुख फसलों का बीमा किया रहा है। कृषक बीमा कंपनियों के कार्यालयों और कृषि विभाग के उपनिदेशक विस्तार कार्यालय में जाकर बीमा सम्बंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक बीमा करवाने का आह्वान किया है।

Sunday, 10 July 2016

सीएलजी की बैठको का आयोजन,आमजन से सदभाव बनाए रखने की अपील


-पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला के  निर्देशानुसार  पुलिस स्टेशन में हुई सीएलजी बैठको समस्त वर्गाें के मौजीज लोगो से शांति एवं सदभाव बनाए रखने की अपील।

बाड़मेर, 10 जुलाई। बाड़मेर जिले के समस्त पुलिस स्टेशनो में रविवार को पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला के निर्देशानुसार सीएलजी बैठको का आयोजन हुआ। इस दौरान सीएलजी सदस्य एवं समस्त वर्गाें के गणमान्य नागरिको से शांति तथा सदभाव बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान पुलिस की ओर से भरोसा दिलाया गया कि अगर किसी व्यक्ति ने सोशियल मीडिया अथवा अन्य किसी तरीके से धार्मिक सदभाव बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने बताया कि सोशियल मीडिया पर धार्मिक भावनाओ को आहत करने संबंधित टीका टिप्पणी(पोस्ट) करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। धोरीमन्ना पुलिस स्टेशन से संबंधित मामले में भी आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उन्हांेने बताया कि रविवार को जिले के समस्त पुलिस स्टेशनो में सीएलजी बैठको का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएलजी सदस्य के साथ गणमान्य नागरिको से भाईचारा, अमन, शांति एवं सदभाव बनाए रखने की अपील  की। जिला मुख्यालय पर कोतवाली पुलिस स्टेशन में पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश उज्जवल एवं कोतवाल बुधाराम बिश्नोई ने सीएलजी की बैठक में अमन एवं शांति से रहने की अपील की। उन्हांेने आमजन को भरोसा दिलाया कि अगर किसी व्यक्ति ने धार्मिक भावनाओ को आहत करने की कार्रवाई की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएलजी सदस्य ने जिले की कौमी एकता एवं धार्मिक सदभाव की परंपरा को कायम रखने का भरोसा दिलाया। इसी तरह सदर पुलिस स्टेशन में पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश उज्जवल एवं सदर थानाधिकारी सुखराम विश्नोई ने सीएलजी सदस्यों एवं मौजीज लोगो के साथ बैठक कर भाईचारा कायम रखने की अपील की। सिवाना पुलिस स्टेशन में थानाधिकारी मूलाराम चैधरी ने सीएलजी की बैठक में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इसी तरह चौहटन, बाड़मेर, बायतू, बालोतरा, शिव, धोरीमन्ना, सिणधरी, पचपदरा समेत विभिन्न पुलिस स्टेशन में सीएलजी की बैठकांे का आयोजन कर आमजन से शांति एवं सदभाव बनाए रखने की अपील की गई

Sunday, 3 July 2016

उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक



बाड़मेर।  जिला रसद कार्यालय, बाड़मेर में हुई समीक्षा बैठक के दौरान जिले के उचित मूल्य दुकानदारों की मासिक समीक्षा बैठक कर  कार्यक्रम तैयार किया गया

1 पंचायत समिति चौहटन, 4  जुलाई समय प्रातः  10 बजे पंचायत समिति चौहटन के हाॅल में
2 पंचायत समिति बायतू व गिड़ा  6 जुलाई समय प्रातः 10 बजे काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि.बायतू के हाॅल में

3 पंचायत समिति सिणधरी 7 जुलाई समय प्रातः  10 बजे पंचायत समिति सिणधरी के हाॅल में

4 पंचायत समिति सिवाना व समदड़ी नगर परिषद  बालोतरा पंचायत समिति बालोतरा,पाटोदी,कल्याणपुर 
   8 जुलाई समय प्रातः  10 बजे काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि.बालोतरा  के हाॅल में
5 . पंचायत समिति धोरीमना 8 जुलाई समय प्रातः 11.00 बजे पंचायत समिति धोरीमना हाल में 

6. पंचायत समिति गुड़ामालानी 8 जुलाई समय दोपहर 2  बजे पंचायत समिति गुड़ामालानी हाल में 

7.  पंचायत समिति बाड़मेर,रामसर 9  जुलाई समय प्रातः  10 बजे उतर रेलवे कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भण्डार बाड़मेर के हाॅल में
नोट -
सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देषित किया जाता है कि उक्त बैठक में माह जून 2016 में पोष मशीन के द्वारा वितरण किये गये राशन सामग्री एवं स्टाॅक रजिस्टर आवष्यक रूप से मासिक नक्शे  के साथ लेकर उपस्थित होवें। बैठक में उपस्थित नही होने वाले उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।


Friday, 18 December 2015

गुरूकृपा तीर्थ की दशम वर्षगांठ 25 दिसम्बर को

बाड़मेर 18.12.2015 / राजस्थान की थार नगरी बाड़मेर जिलान्तर्गत गुड़ामालाणी तहसील रामजी का गोल नगरे स्थित नवनिर्माणाधीन श्री आर्य गुण गुरूकृपा जैन श्वेताम्बर तीर्थ की दशम वर्षगांठ मिगसर सुदि पूनम, शुक्रवार, 25 दिसम्बर 2015 को परम पूज्य तपस्वी रत्न, अचलगच्छाधिपति आचार्य भगवंत गुणोदयसागरसूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी शासन प्रभाविका विदुषी साध्वीवर्या तीर्थंगुणाश्री म.सा. आदि ठाणा 3 की पावनतम निश्रा में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ तीर्थ ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष एवं मेला समिति के संयोजक शंकरलाल पड़ाईया ने बताया कि वर्षगांठ के अवसर पर तीर्थ प्रेरक, राजस्थान-दक्षिण दीपक , साहित्य दिवाकर, परम पूज्य आचार्य भगवंत कलाप्रभसागरसूरीश्वर म.सा. की पावन प्रेरणा से एक दिवसीय
मेले का आयोजन रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः देव दर्शन, पूजा के बाद पंच कल्याणक पूजा पढ़ाई जाऐगी। प्रातः नवकारषी एवं दोपहर को स्वधर्मीवात्सल्य का आयोजन रखा गया हैं। तीर्थ ट्रस्ट के मंत्री लूणकरण सिंघवी ने बताया कि मेले के दिन प्रातः नवकारषी का लाभ रिखबदास धनराज वडेरा ठेकेदार परिवार एवं दोपहर के स्वधर्मीवात्सल्य का लाभ स्व. मातुश्री ढेलीदेवी धर्मपत्नि स्व. मूलचंद पारख परिवार ने
लिया हैं। मेले में तीर्थ के वार्षिक पूजा के चढ़ावे व वहीवट के नुकरे लिखे जाऐंगे। सिंघवी बताया कि मेले में
आने-जाने के लिए प्रतापजी की प्रोल से निःषुल्क बसों की व्यवस्था रखी गई हैं। इस अवसर पर बाड़मेर, धोरीमन्ना, चैहटन, मोरसीम, गुड़ामालाणी, भीनमाल, सांचोर, पाली, बालोतरा सहित कई नगरों से श्रद्धालु भाग लेंगे।

Friday, 28 August 2015

फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 31 अगस्त से

बाड़मेर, 28 अगस्त। बाड़मेर जिले में  फसल कटाई प्रयोग खरीफ वर्ष 2015-16 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण 31 अगस्त से रखे गए है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिको  के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगा जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति बाड़मेर के मिटिंग हाल  में 31 अगस्त को बाड़मेर, रामसर, बायतू, शिव एवं गडरारोड तहसील, 1 सितंबर को पंचायत समिति बालोतरा के मीटिंग हाल  में पचपदरा, सिवाना, समदड़ी, गिड़ा एवं सिणधरी तहसील तथा 2 सितंबर को पंचायत समिति धोरीमन्ना के मीटिंग हाल  में धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, चैहटन एवं सेड़वा तहसील क्षेत्र का फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण रखा गया है।उन्हांेने बताया कि इस प्रशिक्षण  में जिला सांख्यिकी कार्यालय के समस्त सहायक सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आफिस कानूनगो एवं समस्त भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, पंचायत समितियों के प्रगति प्रसार अधिकारियो  को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। संबंधित अधिकारियो  को अधीनस्थ अधिकारियो  को इस प्रशिक्षण  में भाग लेने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए है।

कर्मचारियो की उपस्थिति जांच के लिए दल गठित

बाड़मेर, 28 अगस्त। प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशो  की पालना में  जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बाड़मेर जिले में स्थित राजकीय कार्यालयो , निगम बोर्ड, स्वायतशाषी संस्थाओ  के कार्यालयो  में कार्यरत सभी अधिकारियो  एवं कर्मचारियो  की उपस्थिति का निरीक्षण करने के जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बताया कि बाड़मेर तहसील क्षेत्र के लिए उपखंड अधिकारी बाड़मेर, शिव एवं गडरारोड़ के लिए उपखंड अधिकारी शिव, चौहटन के लिए उपखंड अधिकारी चौहटन, रामसर के लिए तहसीलदार रामसर,
गुड़ामालानी के लिए उपखंड अधिकारी गुड़ामालानी, सिणधरी के लिए तहसीलदार सिणधरी, बायतू एवं गिड़ा के लिए उपखंड अधिकारी बायतू, पचपदरा के लिए उपखंड अधिकारी बालोतरा, सिवाना एवं समदड़ी के लिए उपखंड अधिकारी सिवाना, धोरीमन्ना के लिए उपखंड अधिकारी धोरीमन्ना एवं सेड़वा के लिए तहसीलदार सेड़वा को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि इन अधिकारियो  को निर्देश दिए गए है कि उनको आवंटित तहसील क्षेत्र में  स्थित राजकीय कार्यालयो , निगम बोर्ड, स्वायतशाषी संस्थाओ के कार्यालयो  में  कार्यरत सभी अधिकारियो  एवं कर्मचारियो  की उपस्थिति की सप्ताह में एक बार प्रत्येक सोमवार को जांच करेंगे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियो  के नामों की सूची निर्धारित प्रपत्र में जिले की बेवसाइट पर जारी करने के लिए उसी दिन जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।