Showing posts with label समदड़ी. Show all posts
Showing posts with label समदड़ी. Show all posts

Sunday, 3 July 2016

उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक



बाड़मेर।  जिला रसद कार्यालय, बाड़मेर में हुई समीक्षा बैठक के दौरान जिले के उचित मूल्य दुकानदारों की मासिक समीक्षा बैठक कर  कार्यक्रम तैयार किया गया

1 पंचायत समिति चौहटन, 4  जुलाई समय प्रातः  10 बजे पंचायत समिति चौहटन के हाॅल में
2 पंचायत समिति बायतू व गिड़ा  6 जुलाई समय प्रातः 10 बजे काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि.बायतू के हाॅल में

3 पंचायत समिति सिणधरी 7 जुलाई समय प्रातः  10 बजे पंचायत समिति सिणधरी के हाॅल में

4 पंचायत समिति सिवाना व समदड़ी नगर परिषद  बालोतरा पंचायत समिति बालोतरा,पाटोदी,कल्याणपुर 
   8 जुलाई समय प्रातः  10 बजे काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि.बालोतरा  के हाॅल में
5 . पंचायत समिति धोरीमना 8 जुलाई समय प्रातः 11.00 बजे पंचायत समिति धोरीमना हाल में 

6. पंचायत समिति गुड़ामालानी 8 जुलाई समय दोपहर 2  बजे पंचायत समिति गुड़ामालानी हाल में 

7.  पंचायत समिति बाड़मेर,रामसर 9  जुलाई समय प्रातः  10 बजे उतर रेलवे कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भण्डार बाड़मेर के हाॅल में
नोट -
सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देषित किया जाता है कि उक्त बैठक में माह जून 2016 में पोष मशीन के द्वारा वितरण किये गये राशन सामग्री एवं स्टाॅक रजिस्टर आवष्यक रूप से मासिक नक्शे  के साथ लेकर उपस्थित होवें। बैठक में उपस्थित नही होने वाले उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।


Saturday, 30 January 2016

समदड़ी,शिकायत के बाद जागा प्रशासन,प्लास्टिक कैरी बेग पर हुई करवाई

सुनील दवे समदड़ी
बाड़मेर/समदड़ी । कस्बे में ग्रामीणों की शिकायत पर आज शनिवार को समदड़ी तहसीलदार बद्रीदान चारण ने करवाई करते हुए। कई दुकानों से करीब 25 किलो प्लास्टिक केरी बेग जब्त करके लूणी नदी में जलाकर जलाकर नष्ट करवाया गया ।
व्यापारियों में मचा हड़कंप
शनिवार को समदड़ी कस्बे में प्रशासन के द्वारा अचानक की गई इस कार्यवाही को देखकर दुकानदारो सहित हाथ ठेले वालो में अफरा तफरी का माहोल बन गया।
कस्बे में खुलेआम उपयोग होता हैं प्लास्टिक
लम्बे समय से समदड़ी गाँव के अंदर धड़ले से प्लास्टिक का उपयोग हो रहा हैं जिससे आवारा पशुओं की आए दिन मौत हो रही हैं । जबकि सरकार की और से प्लास्टिक पर पूर्णत्या से रोक लगा रखी हैं । हालत यह हैं की सब्जी मण्डी पर धड़ले से प्लास्टिक का उपयोग हो रहा हैं ।
प्लास्टिक बन रहा हैं पशुओं की मौत 
और मण्डी के पीछे की तरफ सड़ी गली सब्जियों को थैलियो में डालकर खाली पड़ी जमीन के अंदर डाल दिया जाता हैं जिससे वहा पर आवारा पशुओ का जमावड़ा लगा रहता हैं और वो पशु जब इन प्लास्टिक की थैलियो को खाते हैं तो उनकी हर रोज एक ना एक की मौत हो जाती हैं।
कब तक चलेगी यह कार्यवाही
कस्बे में प्रशासन की और से यह कार्यवाही लगातार जारी रखने की बात तो हो रही हैं । मगर देखने वाली बात ये होगी की ये कार्यवाही कितनी कारगर साबित होती हैं और कितने दिन चलेगी ।


Friday, 29 January 2016

समदड़ी,अजीत गांव में रोज हजारों लीटर व्यर्थ बहता नीर,सरकार नहीं समझ रही ग्रामीणों की पीड़

इसे अजीत गांव के सरपंच की अनदेखी कहिए या जलदाय विभाग की लापरवाही
सुनील दवे समदड़ी
बाड़मेर/समदड़ी । एक तरफ जहा सरकार जल बचाओ अभियान चला रही और और बरसात के पानी को भी व्यर्थ नही जाने देने की बात कर रही हैं वही दूसरी और कई ग्रामीण क्षेत्रो में ग्रामीण अब भी बून्द बून्द पानी को तरस रहे हैं तो कई जगह अधिकारियो की मिली भगत से खुले आम पाइप लाइनों से अवैध कनेक्शन के साथ टेंकरों के जरिये पानी चोरी किया जा रहा हैं तो कई जगह जलदाय विभाग की अनदेखी से सरकारी टंकियों से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा हैं ।
समदड़ी क्षेत्र के निकटवर्ती अजीत गाँव में रबारीयो के वास मे स्थित पानी की टकी से हर समय व्यर्थ पानी बहता रहता हैं । कई बार जलदाय विभाग को सुचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई आम जन परेशान हो रहा हैं ।
 वही लोगों के आने जाने का रास्ता भी अवरुद्ध हो रहा हैं । यह पानी कई महिनो से व्यर्थ बह रहा हैं जिससे रोज हजारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा हैं । इस टंकी के आसपास गन्दगी इतनी फेली हुई हैं की यहाँ से गुजरना भी बड़ी बिमारी को दावत देने के बराबर हैं । 



स्थानिय निवासियो का कहना है 
इस समस्या को लेकर ग्राम पचांयत से लेकर जलदाय विभाग तक को कई बार शिकायत कर चुके हैं । लेकिन कोई भी इस और ध्यान नही दे रहा हैं ।