Showing posts with label जोधपुर. Show all posts
Showing posts with label जोधपुर. Show all posts

Tuesday, 9 August 2016

भारी बारिश से रेल पटरियों पर पानी भरने एवं कटाव के कारण रेल यातायात प्रभावित

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल के मारवाड-जोधपुर रेलखण्ड पर बोमादड़ा -पाली मारवाड़-केरला स्टेशनों के मध्य भारी बारिश से रेल पटरियों पर पानी भरने एवं  कटाव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। निम्न रेलसेवाऐं रद्द/मार्ग परिवर्तन कर संचालित की जा रही हैः-

रद्द रेलसेवाऐं

1. गाडी संख्या 54801, जोधपुर-अजमेर सवारी गाडी दिनांक09.08.16 को रद्द की गई है।

2. गाडी संख्या 54803, जोधपुर-अहमदाबाद सवारी गाडी दिनांक 09.08.16 को रद्द की गई  

   है।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाऐं

1. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस जो दिनांक 09.08.16 को प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा संचालित की जा रही है।

2. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस जो दिनांक 08.08.16 को प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया लूणी-समदडी-भिलडी-पालनपुर संचालित की जा रही है।

3. गाडी संख्या 11089, भगत की कोठी-पुणे एक्सप्रेस जो दिनांक 09.08.16 को प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया लूणी-समदडी-भिलडी-पालनपुर संचालित की जा रही है।

4. गाडी संख्या 19028, जम्मूतवी-बान्द्रा विवेक एक्सप्रेस जो दिनांक 08.08.16 को प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया लूणी-समदडी-भिलडी-पालनपुर संचालित की जा रही है।

5.  गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस जो दिनांक 08.08.16 को प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड संचालित की जा रही है।

6.  गाडी संख्या 14708, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रणकपुर एक्सप्रेस जो दिनांक 08.08.16 को प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड संचालित की जा रही है।

Thursday, 1 October 2015

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आने व यहां से जाने वाली करीब 26 ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन किया

जोधपुर 

रेलवे की ओर से एक अक्टूबर 2015 से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू कर दी जाएगी। इसी के तहत जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आने व यहां से जाने वाली करीब 26 ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है, जो कि एक अक्टूबर से लागू किया जाएगा। साथ ही दस पैसेंजर ट्रेनों के नम्बर भी बदले जाएंगे। रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार निम्न ट्रेनों का समय बदलेगा-

जोधपुर आने वाली ट्रेनों का बदला हुआ समय

- 16125, चेन्नई एग्मोर-जोधपुर एक्सप्रेस, पुराना समय - सुबह 11:00, नया समय - सुबह 10:50

- 22484, गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस, पुराना समय - सुबह 6:10, नया समय - सुबह 06:05

- 74840, बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस, पुराना समय - सुबह 4:00, नया समय - सुबह 05:15

- 74844, बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस, पुराना समय - सुबह 9:10, नया समय - सुबह 9:30

-74842, भीलड़ी-जोधपुर पैसेंजर, पुराना समय - रात 10:25, नया समय - रात 10:30

जोधपुर से जाने वाली ट्रेनों का बदला हुआ समय

-14708, बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर, रणकपुर एक्सप्रेस, पुराना समय - सुबह 10:05, नया समय - सुबह 10:00

- 17037, सिकन्दराबाद-बीकानेर एक्सप्रेस, पुराना समय - सुबह 10:50, नया समय - सुबह 11:05

-14888, बाड़मेर-हरिद्वार/कालका एक्सप्रेस - पुराना समय - सुबह 10:10, नया समय - सुबह 10:45

-14660/62, जैसलमेर/बाड़मेर-दिल्ली इंटरसिटी, पुराना समय - रात 11:00, नया समय - रात 11:15

- 15631, बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, पुराना समय - रात 2:10, नया समय - रात 2:00

- 54812, जोधपुर-भोपाल पैसेंजर, पुराना समय - सुबह 8:05, नया समय - सुबह 8:10

- 14866/64/54, जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस, पुराना समय - सुबह 9:45, नया समय - सुबह 9:40

- 18474, जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस, पुराना समय - दोपहर 2:15, नया समय - दोपहर 2:10

- 54704, जोधपुर-भटिण्डा पैसेंजर, पुराना समय - दोपहर 1:45, नया समय - दोपहर 2:45

- 54820, जोधपुर-जैसलमेर पैसेंजर, पुराना समय - सुबह 9:00, नया समय - सुबह 7:00

- 16311, बीकानेर-कोचुवेली एक्सप्रेस, पुराना समय - रात 1:30, नया समय - रात 3:00

-16507, भगत की कोठी-बंगलोर सिटी एक्सप्रेस, पुराना समय - सुबह 5:35, नया समय - सुबह 5:40

-11089, भगत की कोठी-पुणे एक्सप्रेस, पुराना समय - सुबह 5:35, नया समय - सुबह 5:40

-16533, भगत की कोठी-बंगलोर सिटी एक्सप्रेस, पुराना समय - सुबह 5:35, नया समय - सुबह 5:40

-14707, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस रणकपुर एक्सप्रेस, पुराना समय - दोपहर 2:45, नया समय - दोपहर 2:30

-15632, गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस, पुराना समय - सुबह 4:20, नया समय - सुबह 5:10

- 14659, दिल्ली-जैसलमेर इंटरसिटी, पुराना समय - सुबह 5:30, नया समय - सुबह 5:20

- 74841, जोधपुर-भीलड़ी पैसेंजर, पुराना समय - सुबह 6:35, नया समय - सुबह 6:00

- 74839, जोधपुर-बाड़मेर पैसेंजर, पुराना समय - दोपहर 1:15, नया समय - दोपहर 2:00

- 19066, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, पुराना समय - रात 7:20, नया समय - रात 7:30

नए नम्बर से संचालित होंगी ये ट्रेन

-जोधपुर-हिसार पैसेंजर, पुराना नंबर - 54823, नया नंबर - 74835

-हिसार-जोधपुर पैसेंजर, पुराना नंबर - 54824, नया नंबर - 74836

-जोधपुर-पालनपुर पैसेंजर, पुराना नंबर - 54831, नया नंबर - 74837

-पालनपुर-जोधपुर पैसेंजर, पुराना नंबर - 54832, नया नंबर - 74838

- जोधपुर-बाड़मेर पैसेंजर, पुराना नंबर - 54815, नया नंबर - 74839

-बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर, पुराना नंबर - 54818, नया नंबर - 74840

- जोधपुर-भीलड़ी पैसेंजर, पुराना नंबर - 54821, नया नंबर - 74841

-भीलड़ी-जोधपुर पैसेंजर, पुराना नंबर - 54842, नया नंबर - 74842

- जोधपुर-बाड़मेर पैसेंजर, पुराना नंबर - 54817, नया नंबर - 74843

-बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर, पुराना नंबर - 54814, नया नंबर - 74844

Tuesday, 18 August 2015

महाकुंभ मेले में जाने के लिए रेल यात्रियों को सौगात


जोधपुर 18 अगस्त। बीकानेर-नासिक-बीकानेर वाया जोधपुर एवं जयपुर-नासिक-जयपुर कुंभ मेला स्पेषल रेल सेवाऐं साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 डिब्बें होगे। रेलवे प्रषासन द्वारा नासिक में आयोजित महाकुंभ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-नासिक-जयपुर (02 ट्रिप) एवं बीकानेर-नासिक-बीकानेर (02 ट्रिप) मेला स्पेषल रेलसेवाऐं संचालित की जा रही है। उत्तर पष्चिम रेलवे के  जन सम्पर्क अधिकारी गोपाल षर्मा ने बताया कि जयपुर-नासिक-जयपुर मेला स्पेषल (02 ट्रिप) वाया अजमेर, चित्तोडगढ, रतलाम एवं वडोदरा जयपुर-नासिक मेला स्पेषल 17सितम्बर एवं 24सितम्बर गुरूवार को जयपुर से प्रातः 08.30 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रातः 10.20 बजे नासिक रोड पहुॅचेगी। इसी प्रकार नासिक-जयपुर मेला स्पेषल नासिक रोड 18 सितम्बर एवं 25.सितम्बर शुक्रवार को रात्रि 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन मध्यरात्रि 12.45 बजे पहंुचेगी।

भारतीय वायुसेना द्वारा वायुसैनिकों की भर्ती रैली जोधपुर में


जोधनपुर 18 अगस्त। 5 वायुसैनिक चयन केन्द्र जोधपुर दिसम्बर माह में जोधपुर में एक भर्ती रैली करने जा रहा है। यह भर्ती ग्रुप एक्स षिक्षा अनुदेषक एवं ग्रुप वाई वायुसेना सुरक्षा के लिए होगी।  इस रैली में भाग लेने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 सितम्बर से 5 वायुसैनिक चयन केन्द्र जोधपुर में प्रारंभ होगी। कमान अधिकारी विंग कमाण्डर सौरभ चक्रवर्ती के अनुसार इस रैली को सफल बनाने के लिए पुलिस एवं जिला प्रषासन के साथ समन्वय बैठक की जा चुकी है और दोनों की ओर से वायुसेना को भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। वायुसेना आमतौर पर इस प्रकार की भर्ती रैली कम ही करती है लेकिन इस बार राजस्थान राज्य के वे जिले जहाॅं से वायुसेना में भर्ती की तादाद कम है, उन जिलों से भर्ती बढ़ाने के लिए इस रैली के द्वारा विषेष प्रयास किए जा रहे हैं।  राज्य के इन 22 जिलों - जयपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, टौंक, भीलवाड़ा, धौलपुर, करौली, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही, सवाईमाधोपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, दौसा, चित्तौड़गढ़, राजसमन्द, झालावाड़, बूंदी, बारां, कोटा एवं जोधपुर के अभ्यार्थी इस रैली में भाग ले सकेंगे।  योग्यता एवं अन्य अर्हताओं का विज्ञापन शीघ्र ही रोजगार समाचार एवं अन्य समाचार पत्रों में प्रकाषित किया जाएगा।  अभ्यार्थी यह जानकारी भारतीय वायुसेना की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं। रैली का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा।  प्रथम चरण में लिखित परीक्षा एवं एडेप्टैबलिटी टैस्ट, दूसरे चरण में शारीरिक परीक्षा, जो कि दो भागों में होगी तथा तीसरे चरण में साक्षात्कार होगा।

Wednesday, 5 August 2015

बाड़मेर-यशंवन्तपुर का मार्ग बदला

जोधपुर 05 अगस्त। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के समदडी दृ भीलडी रेल खण्ड पर भारी बारिश से रेल लाइन पर मिट्टी के कटाव के कारण रेल यातायात प्रभावित है। रेलवे प्रशासन द्वारा  धनेरादृभीलडी के बीच  मशीनों तथा रेलकर्मियों की सहायता से रेल मार्ग  शीघ्रता से दुरस्त करने का कार्य लगातार जारी है। रेल मार्ग संचालन के अनुरुप नही होने के कारण  धनेरा - भीलडी के बीच यात्री रेलगाडियों सहित मालगाडियों का संचालन सुचारु नहीं हो सका है । इस खण्ड पर जोधपुर- भीलडी पैसेन्जर  06 अगस्त को रद्द किया गया है। भीलडी- जोधपुर पैसेन्जर, 07 अगस्त  को  रद्द रहेंगी। बाड़मेर-यशंवन्तपुर एक्सप्रेस 07अगस्त को लूनी-पाली मारवाडदृमारवाढ जं.दृफालनादृआबूरोड स्टेशन पर ठहराव करते हुए परिवर्तित मार्ग से संचालित की जायेगी ।                       

Tuesday, 4 August 2015

जोधपुर-अहमदाबाद पैसेन्जर ट्रेन 10 तक रद्द




जोधपुर पश्चिम रेलवे के अहमदाबद मंडल में भारी बारिश से रेल लाइन पर मिट्टी के कटाव के कारण  रेल यातायात प्रभावित है । इस कारण गाड़ी संख्या 54803 जोधपुर- अहमदाबाद पैसेन्जर ट्रेन को  05-08-15 से 10-08-2015 तक आंशिक रुप से रद्द किया गया है। यह ट्रेन जोधपुर से मारवाड़ जं. तक ही संचालित की जायेगी तथा मारवाड़ जं. से अहमदाबाद के बीच रद्द रहेगी।