जोधपुर 05 अगस्त। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के समदडी दृ भीलडी रेल खण्ड पर भारी बारिश से रेल लाइन पर मिट्टी के कटाव के कारण रेल यातायात प्रभावित है। रेलवे प्रशासन द्वारा धनेरादृभीलडी के बीच मशीनों तथा रेलकर्मियों की सहायता से रेल मार्ग शीघ्रता से दुरस्त करने का कार्य लगातार जारी है। रेल मार्ग संचालन के अनुरुप नही होने के कारण धनेरा - भीलडी के बीच यात्री रेलगाडियों सहित मालगाडियों का संचालन सुचारु नहीं हो सका है । इस खण्ड पर जोधपुर- भीलडी पैसेन्जर 06 अगस्त को रद्द किया गया है। भीलडी- जोधपुर पैसेन्जर, 07 अगस्त को रद्द रहेंगी। बाड़मेर-यशंवन्तपुर एक्सप्रेस 07अगस्त को लूनी-पाली मारवाडदृमारवाढ जं.दृफालनादृआबूरोड स्टेशन पर ठहराव करते हुए परिवर्तित मार्ग से संचालित की जायेगी ।
No comments:
Post a Comment