Friday, 7 August 2015

नशा मुक्त करने हेतु शिविर का आयोजन

राकेश जैन
बायतु/बायतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आबकारी एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त सौजन्य में नया सवेरा योजना में पोस्त डोडा परमिट धारी नशेड़ियों को नशा मुक्त करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 14 अगस्त 15 तक चलेगा। इसमें 35 परमिट धारियों को भरती किया गया है। शिविर में कुल 88 परमिट धारी आये। बाकी को अगले शिविर के लिए पंजीकृत किया गया। शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध मनोचिकितसक डा० अरविंद बारड़ ने जांच कर नशेड़ियों को इलाज दिया। शिविर में नहीं आने वाले तथा भरती होने से मना करने वाले लोगों के परमिट खारिज किये जायेंगे। शिविर में जिला आबकारी अधिकारी मोहन राम पूनिया सहायक आबकारी अधिकारी दईदान सिंह भाटी पुलिस थानाआबकारी राजीव परिहार आबकारी निरीक्षक अजय जैन व०लि०राणु सिंह व जाबता के सिपाही डॉ एमआर छिपा डॉ सी के तंवर  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment