ओमप्रकश मूढ़
बायतु/उपखंड के बाटाडू क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुनाड़ा के राजस्व ग्राम साइयों का तला में पशुधन आरोग्य इकाई द्वारा 634 पशुओं का टीकाकरण किया गया।पशुधन अरोग्य इकाई बायतु के प्रभारी डॉक्टर पन्नाराम चौधरी व बाटाडू पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश कुमार के द्वारा शिविर आयोजित कर 44 ऊँटो में खुजली रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया गया।साथ ही भेंड़-बकरियों में होने वाली बीमारियों की खुराक वितरण की गई व 590 भेंड़-बकरियों का टीकाकरण किया गया।इस दौरान लुनाडा उप सरपंच मोहनलाल मूढ़, रामाराम, भंवरखान,दुदाराम सहित कई लोगों ने टीकाकरण में डॉक्टरों का सहयोग किया।
Tuesday, 11 August 2015
पशुओं का टीकाकरण किया
Labels:
बायतु
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment