Showing posts with label सिणधरी. Show all posts
Showing posts with label सिणधरी. Show all posts

Sunday, 3 July 2016

उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक



बाड़मेर।  जिला रसद कार्यालय, बाड़मेर में हुई समीक्षा बैठक के दौरान जिले के उचित मूल्य दुकानदारों की मासिक समीक्षा बैठक कर  कार्यक्रम तैयार किया गया

1 पंचायत समिति चौहटन, 4  जुलाई समय प्रातः  10 बजे पंचायत समिति चौहटन के हाॅल में
2 पंचायत समिति बायतू व गिड़ा  6 जुलाई समय प्रातः 10 बजे काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि.बायतू के हाॅल में

3 पंचायत समिति सिणधरी 7 जुलाई समय प्रातः  10 बजे पंचायत समिति सिणधरी के हाॅल में

4 पंचायत समिति सिवाना व समदड़ी नगर परिषद  बालोतरा पंचायत समिति बालोतरा,पाटोदी,कल्याणपुर 
   8 जुलाई समय प्रातः  10 बजे काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि.बालोतरा  के हाॅल में
5 . पंचायत समिति धोरीमना 8 जुलाई समय प्रातः 11.00 बजे पंचायत समिति धोरीमना हाल में 

6. पंचायत समिति गुड़ामालानी 8 जुलाई समय दोपहर 2  बजे पंचायत समिति गुड़ामालानी हाल में 

7.  पंचायत समिति बाड़मेर,रामसर 9  जुलाई समय प्रातः  10 बजे उतर रेलवे कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भण्डार बाड़मेर के हाॅल में
नोट -
सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देषित किया जाता है कि उक्त बैठक में माह जून 2016 में पोष मशीन के द्वारा वितरण किये गये राशन सामग्री एवं स्टाॅक रजिस्टर आवष्यक रूप से मासिक नक्शे  के साथ लेकर उपस्थित होवें। बैठक में उपस्थित नही होने वाले उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।


Friday, 1 July 2016

उपाध्याय प्रवर जहाज मंदिर माण्डवला नगर प्रवेश कल

कपिल मालू 
बाड़मेर 2 जूलाई । वसीमलाणी रत्न शिरोमणी ब्रह्मसर तीर्थोद्वारक गुरूदेव श्री
प.पू.उपाध्याय प्रवर श्री मनोज्ञसागरजी म. सा. आदि ठाणा 2 का सिणधरी  से माण्डवला की और विहार हुआ।गुरुभक्त कपिल मालू व् सुनील छाजेड़  ने बताया कि प.पू. गुरुदेव उपाध्याय प्रवर मनोज्ञसागर जी म.सा. व् नयज्ञ सागर जी म.सा. आदि ठाणा 2 का 29 जून को सिणधरी प्रवेश के बाद 2 दिन का विश्राम रहा इसके बाद 1 जुलाई  को सुबह गुरुदेव सिणधरी से विहार कर 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सिराणा  पहुचे जहा पर गुरुदेव का रात्रि विश्राम हुआ  ।मालू ने बताया कि गुरुदेव रात्रि विश्राम के बाद प्रातः विहार करेंगे जो सायला होते हुए 3 जुलाई रविवार को सुबह जहाज मंदिर माण्डवला में समैया कराकर नगर प्रवेश होगा जहा आचार्य कान्ति सागर सूरी जी म.सा. की समाधि स्थल के दर्शन करने के बाद कुछ दिन विश्राम के बाद विहार करेंगे ।
उपाघ्याय प्रवर का बालोतरा नगर प्रवेश 10 को
बाड़मेर। उपाघ्याय प्रवर गुरुदेव मनोज्ञ सागर म.सा. आदि ठाणा 2 का बालोतरा नगर प्रवेश 10 जुलाई रविवार को पोपलीन नगरी बालोतरा में  चातुर्मास हेतु भव्य नगर प्रवेश होगा।

Friday, 18 December 2015

गुरूकृपा तीर्थ की दशम वर्षगांठ 25 दिसम्बर को

बाड़मेर 18.12.2015 / राजस्थान की थार नगरी बाड़मेर जिलान्तर्गत गुड़ामालाणी तहसील रामजी का गोल नगरे स्थित नवनिर्माणाधीन श्री आर्य गुण गुरूकृपा जैन श्वेताम्बर तीर्थ की दशम वर्षगांठ मिगसर सुदि पूनम, शुक्रवार, 25 दिसम्बर 2015 को परम पूज्य तपस्वी रत्न, अचलगच्छाधिपति आचार्य भगवंत गुणोदयसागरसूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी शासन प्रभाविका विदुषी साध्वीवर्या तीर्थंगुणाश्री म.सा. आदि ठाणा 3 की पावनतम निश्रा में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ तीर्थ ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष एवं मेला समिति के संयोजक शंकरलाल पड़ाईया ने बताया कि वर्षगांठ के अवसर पर तीर्थ प्रेरक, राजस्थान-दक्षिण दीपक , साहित्य दिवाकर, परम पूज्य आचार्य भगवंत कलाप्रभसागरसूरीश्वर म.सा. की पावन प्रेरणा से एक दिवसीय
मेले का आयोजन रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः देव दर्शन, पूजा के बाद पंच कल्याणक पूजा पढ़ाई जाऐगी। प्रातः नवकारषी एवं दोपहर को स्वधर्मीवात्सल्य का आयोजन रखा गया हैं। तीर्थ ट्रस्ट के मंत्री लूणकरण सिंघवी ने बताया कि मेले के दिन प्रातः नवकारषी का लाभ रिखबदास धनराज वडेरा ठेकेदार परिवार एवं दोपहर के स्वधर्मीवात्सल्य का लाभ स्व. मातुश्री ढेलीदेवी धर्मपत्नि स्व. मूलचंद पारख परिवार ने
लिया हैं। मेले में तीर्थ के वार्षिक पूजा के चढ़ावे व वहीवट के नुकरे लिखे जाऐंगे। सिंघवी बताया कि मेले में
आने-जाने के लिए प्रतापजी की प्रोल से निःषुल्क बसों की व्यवस्था रखी गई हैं। इस अवसर पर बाड़मेर, धोरीमन्ना, चैहटन, मोरसीम, गुड़ामालाणी, भीनमाल, सांचोर, पाली, बालोतरा सहित कई नगरों से श्रद्धालु भाग लेंगे।

Monday, 14 December 2015

आखिर प्रिंट रेट से ज्यादा का पैसा किसकी जेब में जाता है ?

बाड़मेर। बाड़मेर जिले भर में शराब की लगभग 178 के करीब है। दिन को लगभग एक करोड़ का शराब गोदाम से उठता है और लगभग 80 से 90 लाख रूपये तक का बिकता है एमजीआर बड़ी बात यह है की इसमें शराब की दुकान के मालिक प्रिंट रेट से अधिक रूपये लेकर लोगो की जेब खाली कर रहा है। अगर 80 लाख रूपये की शराब बिकती है तो प्रिंट रेट से ज्यादा रूपये लेते है तो 10% के हिसाब से 8 लाख रूपये होते है। ऐसे में यह 8 लाख रूपये किसकी जेब में जाते है।  यह बात तो आबकारी विभाग को भी मालूम है की प्रत्येक शराब की दुकान में प्रिंट रेट से अधिक रूपये लिए जाते है। 68 रूपये का क्वाटर 80 रूपये में बिकता है 108 का क्वाटर 120 में बिकता है बियर भी 100 रूपये में बिक रही है ऐसे में दिन को लाखो रूपये की शराब बिकती है और लाखो रूपये लोगो की जेब से जाते है। मगर प्रशासन इस की और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कही यह लाखो रूपये विभाग के अधिकारियो की जेब में जाते है या विभाग को फायदा होता है ? अगर विभाग इस और ध्यान दे तो प्रिंट रेट से अधिक रूपये किसी को भी नहीं देना पड़े मगर विभाग इस और ध्यान नहीं देता है। एक दिन में अगर लाखो रूपये विभाग की जेब में ना जाकर किसी अन्य की जेब में जाता है तो इसका खामियाजा किसको भुगतना पड़ता है? यह खामियाजा आम नागरिक को भुगतना पड़ता है। सूत्रो के मुताबिक अधिकारियो को भी इस बारे में जानकारी बाई मगर कोई कार्यवाही नहीं करते है। अगर आम आदमी की जेब को चुना लगाते है तो इसका जिम्मेदार कोण है? आखिर विभाग कब करेगा इस पर कार्यवाही? क्या आम आदमी की जेब ऐसे ही खाली होती रहेगी? ऐसे कई सवाल है मगर इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है।

Tuesday, 1 September 2015

सिणधरी में नशा मुक्ति शिविर आज से

बाड़मेर, 01 सितंबर। ”नया सवेरा” नामक कार्य योजना के तहत जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, आबकारी व समाज कल्याण के संयुक्त तत्वाधान में डोडा पोस्त के परिमटधारी व्यसनियों को नशा मुक्त करने के उदेश्य से जिले में
चिकित्सा संस्थानों पर आठ दिवसीय नशा मुक्ति शिविर आयोजित होगे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 2 सितम्बर को सिणधरी, 6 सितम्बर को गुड़ामालानी, 10 को धोरीमन्ना, 14 को चैहटन, 18 को बाड़मेर 22 को शिव, 26 को बाड़मेर व 30 को रामसर में शिविर आयोजित किये जायेगें। शिविर में परमिट धारी मरीज को भर्ती कर उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ की सेवायें, चाय, नाश्ता, खाना, यात्रा-भत्ता, दवाईयां, मनोरजन हेतु संगीत, योग आदि का प्रबन्ध चिकित्सा विभाग द्वारा कर नशा छुड़वाया जायेगा।

Friday, 28 August 2015

कर्मचारियो की उपस्थिति जांच के लिए दल गठित

बाड़मेर, 28 अगस्त। प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशो  की पालना में  जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बाड़मेर जिले में स्थित राजकीय कार्यालयो , निगम बोर्ड, स्वायतशाषी संस्थाओ  के कार्यालयो  में कार्यरत सभी अधिकारियो  एवं कर्मचारियो  की उपस्थिति का निरीक्षण करने के जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बताया कि बाड़मेर तहसील क्षेत्र के लिए उपखंड अधिकारी बाड़मेर, शिव एवं गडरारोड़ के लिए उपखंड अधिकारी शिव, चौहटन के लिए उपखंड अधिकारी चौहटन, रामसर के लिए तहसीलदार रामसर,
गुड़ामालानी के लिए उपखंड अधिकारी गुड़ामालानी, सिणधरी के लिए तहसीलदार सिणधरी, बायतू एवं गिड़ा के लिए उपखंड अधिकारी बायतू, पचपदरा के लिए उपखंड अधिकारी बालोतरा, सिवाना एवं समदड़ी के लिए उपखंड अधिकारी सिवाना, धोरीमन्ना के लिए उपखंड अधिकारी धोरीमन्ना एवं सेड़वा के लिए तहसीलदार सेड़वा को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि इन अधिकारियो  को निर्देश दिए गए है कि उनको आवंटित तहसील क्षेत्र में  स्थित राजकीय कार्यालयो , निगम बोर्ड, स्वायतशाषी संस्थाओ के कार्यालयो  में  कार्यरत सभी अधिकारियो  एवं कर्मचारियो  की उपस्थिति की सप्ताह में एक बार प्रत्येक सोमवार को जांच करेंगे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियो  के नामों की सूची निर्धारित प्रपत्र में जिले की बेवसाइट पर जारी करने के लिए उसी दिन जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।