Showing posts with label चोहटन. Show all posts
Showing posts with label चोहटन. Show all posts

Wednesday, 10 August 2016

स्वतन्त्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित


बाडमेर, 10 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त, 2016) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस में मदिरा एवं भांग की समस्त दुकाने  बन्द रहेगी तथा मदिरा एवं भांग का क्रय विक्रय नहीं होगा।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर ने बताया कि शुष्क दिवस की पालना के लिए सभी जिला आबकारी अधिकारियों एवं सहायक आबकारी अधिकारियों निरोधक दलों को निर्देश दिए गए है। उन्हें एवं उनके अधीनस्थ कार्यरत आबकारी निरीक्षकों, प्रहराधिकारियों, जमादारों एवं सिपाहियों को इस कार्य के लिए लगाया गया है। उन्होने बताया कि आबकारी विभाग के अनुज्ञाधारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपनी समस्त दुकाने, गोदाम आदि बन्द रखेंगे और कहीं पर भी दुकान खुली पाई जाने पर अनुज्ञा पत्र की शर्तो की अवहेलना मानते हुए उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

Sunday, 3 July 2016

उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक



बाड़मेर।  जिला रसद कार्यालय, बाड़मेर में हुई समीक्षा बैठक के दौरान जिले के उचित मूल्य दुकानदारों की मासिक समीक्षा बैठक कर  कार्यक्रम तैयार किया गया

1 पंचायत समिति चौहटन, 4  जुलाई समय प्रातः  10 बजे पंचायत समिति चौहटन के हाॅल में
2 पंचायत समिति बायतू व गिड़ा  6 जुलाई समय प्रातः 10 बजे काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि.बायतू के हाॅल में

3 पंचायत समिति सिणधरी 7 जुलाई समय प्रातः  10 बजे पंचायत समिति सिणधरी के हाॅल में

4 पंचायत समिति सिवाना व समदड़ी नगर परिषद  बालोतरा पंचायत समिति बालोतरा,पाटोदी,कल्याणपुर 
   8 जुलाई समय प्रातः  10 बजे काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि.बालोतरा  के हाॅल में
5 . पंचायत समिति धोरीमना 8 जुलाई समय प्रातः 11.00 बजे पंचायत समिति धोरीमना हाल में 

6. पंचायत समिति गुड़ामालानी 8 जुलाई समय दोपहर 2  बजे पंचायत समिति गुड़ामालानी हाल में 

7.  पंचायत समिति बाड़मेर,रामसर 9  जुलाई समय प्रातः  10 बजे उतर रेलवे कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भण्डार बाड़मेर के हाॅल में
नोट -
सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देषित किया जाता है कि उक्त बैठक में माह जून 2016 में पोष मशीन के द्वारा वितरण किये गये राशन सामग्री एवं स्टाॅक रजिस्टर आवष्यक रूप से मासिक नक्शे  के साथ लेकर उपस्थित होवें। बैठक में उपस्थित नही होने वाले उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।


Friday, 18 December 2015

गुरूकृपा तीर्थ की दशम वर्षगांठ 25 दिसम्बर को

बाड़मेर 18.12.2015 / राजस्थान की थार नगरी बाड़मेर जिलान्तर्गत गुड़ामालाणी तहसील रामजी का गोल नगरे स्थित नवनिर्माणाधीन श्री आर्य गुण गुरूकृपा जैन श्वेताम्बर तीर्थ की दशम वर्षगांठ मिगसर सुदि पूनम, शुक्रवार, 25 दिसम्बर 2015 को परम पूज्य तपस्वी रत्न, अचलगच्छाधिपति आचार्य भगवंत गुणोदयसागरसूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी शासन प्रभाविका विदुषी साध्वीवर्या तीर्थंगुणाश्री म.सा. आदि ठाणा 3 की पावनतम निश्रा में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ तीर्थ ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष एवं मेला समिति के संयोजक शंकरलाल पड़ाईया ने बताया कि वर्षगांठ के अवसर पर तीर्थ प्रेरक, राजस्थान-दक्षिण दीपक , साहित्य दिवाकर, परम पूज्य आचार्य भगवंत कलाप्रभसागरसूरीश्वर म.सा. की पावन प्रेरणा से एक दिवसीय
मेले का आयोजन रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः देव दर्शन, पूजा के बाद पंच कल्याणक पूजा पढ़ाई जाऐगी। प्रातः नवकारषी एवं दोपहर को स्वधर्मीवात्सल्य का आयोजन रखा गया हैं। तीर्थ ट्रस्ट के मंत्री लूणकरण सिंघवी ने बताया कि मेले के दिन प्रातः नवकारषी का लाभ रिखबदास धनराज वडेरा ठेकेदार परिवार एवं दोपहर के स्वधर्मीवात्सल्य का लाभ स्व. मातुश्री ढेलीदेवी धर्मपत्नि स्व. मूलचंद पारख परिवार ने
लिया हैं। मेले में तीर्थ के वार्षिक पूजा के चढ़ावे व वहीवट के नुकरे लिखे जाऐंगे। सिंघवी बताया कि मेले में
आने-जाने के लिए प्रतापजी की प्रोल से निःषुल्क बसों की व्यवस्था रखी गई हैं। इस अवसर पर बाड़मेर, धोरीमन्ना, चैहटन, मोरसीम, गुड़ामालाणी, भीनमाल, सांचोर, पाली, बालोतरा सहित कई नगरों से श्रद्धालु भाग लेंगे।

Monday, 14 December 2015

आखिर प्रिंट रेट से ज्यादा का पैसा किसकी जेब में जाता है ?

बाड़मेर। बाड़मेर जिले भर में शराब की लगभग 178 के करीब है। दिन को लगभग एक करोड़ का शराब गोदाम से उठता है और लगभग 80 से 90 लाख रूपये तक का बिकता है एमजीआर बड़ी बात यह है की इसमें शराब की दुकान के मालिक प्रिंट रेट से अधिक रूपये लेकर लोगो की जेब खाली कर रहा है। अगर 80 लाख रूपये की शराब बिकती है तो प्रिंट रेट से ज्यादा रूपये लेते है तो 10% के हिसाब से 8 लाख रूपये होते है। ऐसे में यह 8 लाख रूपये किसकी जेब में जाते है।  यह बात तो आबकारी विभाग को भी मालूम है की प्रत्येक शराब की दुकान में प्रिंट रेट से अधिक रूपये लिए जाते है। 68 रूपये का क्वाटर 80 रूपये में बिकता है 108 का क्वाटर 120 में बिकता है बियर भी 100 रूपये में बिक रही है ऐसे में दिन को लाखो रूपये की शराब बिकती है और लाखो रूपये लोगो की जेब से जाते है। मगर प्रशासन इस की और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कही यह लाखो रूपये विभाग के अधिकारियो की जेब में जाते है या विभाग को फायदा होता है ? अगर विभाग इस और ध्यान दे तो प्रिंट रेट से अधिक रूपये किसी को भी नहीं देना पड़े मगर विभाग इस और ध्यान नहीं देता है। एक दिन में अगर लाखो रूपये विभाग की जेब में ना जाकर किसी अन्य की जेब में जाता है तो इसका खामियाजा किसको भुगतना पड़ता है? यह खामियाजा आम नागरिक को भुगतना पड़ता है। सूत्रो के मुताबिक अधिकारियो को भी इस बारे में जानकारी बाई मगर कोई कार्यवाही नहीं करते है। अगर आम आदमी की जेब को चुना लगाते है तो इसका जिम्मेदार कोण है? आखिर विभाग कब करेगा इस पर कार्यवाही? क्या आम आदमी की जेब ऐसे ही खाली होती रहेगी? ऐसे कई सवाल है मगर इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है।

Friday, 2 October 2015

सांसद शनिवार गडरा रोड़ एवं चौहटन के दौरे पर

राकेश जैन 
बाड़मेर 02 अक्टूम्बर - बाड़मेर जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी शनिवार को षिव विधानसभा क्षैत्र के गडरारोड़ चैहटन विधानसभा क्षैत्र के दौरे पर रहकर विभिन्न कार्यक्रमो में षिरकत कर जनसुनवाई करेगें सांसद के निजी सचिव अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सांसद शनिवार सुबह 10.00 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गडरारोड़ मे आयोजित 66 वीं जिला स्तरिय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह बतौर मुख्य अतिथी शिरकत करेगे तदपष्चात सांसद जनसुनवाई करेगें तथपष्चात सांसद दोपहर 01.00 बजे मन्त्रालय कर्मचारी महासम्मेलन भगवान महावीर टाऊन हाॅल बाड़मेर में बतौर मुख्य अतिथी षिरकत करेगे। दोपहर बाद 03.00 बजे रामावि चौहटन आगौर मे रामावि/राउमावि प्रधानाचार्य वाक्पीठ समापन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथी शिरकत करेगे तदपष्चात सांसद 04.00 बजे मिठडाऊ मे बीजेपी कार्यकर्ताओ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो की बैठक लेकर जनसुनवाई करेगे। इस दौरान सांसद के 
साथ चौहटन विधायक तरूण राय कागा, पूर्व जालमसिंह रावलोत, पूर्व विधायक हरीसिंह सोढा, एडवोकेट रूपसिंह चैहटन दषरथ मेगवाल चैहटन मण्डल अध्यक्ष हिन्दूसिंह राठौड़ एवं विभिन्न विभागो के प्रषासनिक अधिकारी इस दौरान आवश्यक रूप से मौजूद रहेगे।

बसपा की चौहटन कार्यकारिणी घोषित

तेजा राम 
बाड़मेर/चोहटन। बहुजन समाज पार्टी की बैठक शुक्रवार को चौहटन में जिला प्रभारी चेनाराम मेघवाल कानासर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चौहटन विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विधानसभा प्रभारी लूणाराम भील, विधानसभा अध्यक्ष रावताराम मोर्य, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद, महासचिव कालुराम भील, कोषाध्यक्ष खरथाराम बोस, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला देवी गर्ग, सलाहकार अणदाराम फुलवारिया, राणाराम सेन, को सेन भाईचारा कमेटी अध्यक्ष, कार्यालय  सचिव सवाईराम,  सचिव ताराराम, बीवीएफ संयोजक भेराराम बोस व सहसंयोजक रेखराज शर्मा को बनाया गया।