Showing posts with label धोरीमन्ना. Show all posts
Showing posts with label धोरीमन्ना. Show all posts

Monday, 25 July 2016

धोरीमन्ना पंचायत समिति की बैठक 28 को


बाड़मेर, 25 जुलाई। धोरीमन्ना पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान ताजाराम मूढ़ की अध्यक्षता में  28 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे रखी गई है।
विकास अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में  गत बैठक की कार्यवाही विवरण के पठन एवं अनुमोदन, मनरेगा एवं अन्य विभागीय योजनाओ  की प्रगति एवं कार्याें की स्वीकृति के लिए प्रस्तावो  का अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा बिजली,पानी एवं मौसमी बीमारियो  से संबंधित विचार-विमर्श होगा

Sunday, 3 July 2016

उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक



बाड़मेर।  जिला रसद कार्यालय, बाड़मेर में हुई समीक्षा बैठक के दौरान जिले के उचित मूल्य दुकानदारों की मासिक समीक्षा बैठक कर  कार्यक्रम तैयार किया गया

1 पंचायत समिति चौहटन, 4  जुलाई समय प्रातः  10 बजे पंचायत समिति चौहटन के हाॅल में
2 पंचायत समिति बायतू व गिड़ा  6 जुलाई समय प्रातः 10 बजे काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि.बायतू के हाॅल में

3 पंचायत समिति सिणधरी 7 जुलाई समय प्रातः  10 बजे पंचायत समिति सिणधरी के हाॅल में

4 पंचायत समिति सिवाना व समदड़ी नगर परिषद  बालोतरा पंचायत समिति बालोतरा,पाटोदी,कल्याणपुर 
   8 जुलाई समय प्रातः  10 बजे काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि.बालोतरा  के हाॅल में
5 . पंचायत समिति धोरीमना 8 जुलाई समय प्रातः 11.00 बजे पंचायत समिति धोरीमना हाल में 

6. पंचायत समिति गुड़ामालानी 8 जुलाई समय दोपहर 2  बजे पंचायत समिति गुड़ामालानी हाल में 

7.  पंचायत समिति बाड़मेर,रामसर 9  जुलाई समय प्रातः  10 बजे उतर रेलवे कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भण्डार बाड़मेर के हाॅल में
नोट -
सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देषित किया जाता है कि उक्त बैठक में माह जून 2016 में पोष मशीन के द्वारा वितरण किये गये राशन सामग्री एवं स्टाॅक रजिस्टर आवष्यक रूप से मासिक नक्शे  के साथ लेकर उपस्थित होवें। बैठक में उपस्थित नही होने वाले उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।


Friday, 18 December 2015

गुरूकृपा तीर्थ की दशम वर्षगांठ 25 दिसम्बर को

बाड़मेर 18.12.2015 / राजस्थान की थार नगरी बाड़मेर जिलान्तर्गत गुड़ामालाणी तहसील रामजी का गोल नगरे स्थित नवनिर्माणाधीन श्री आर्य गुण गुरूकृपा जैन श्वेताम्बर तीर्थ की दशम वर्षगांठ मिगसर सुदि पूनम, शुक्रवार, 25 दिसम्बर 2015 को परम पूज्य तपस्वी रत्न, अचलगच्छाधिपति आचार्य भगवंत गुणोदयसागरसूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी शासन प्रभाविका विदुषी साध्वीवर्या तीर्थंगुणाश्री म.सा. आदि ठाणा 3 की पावनतम निश्रा में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ तीर्थ ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष एवं मेला समिति के संयोजक शंकरलाल पड़ाईया ने बताया कि वर्षगांठ के अवसर पर तीर्थ प्रेरक, राजस्थान-दक्षिण दीपक , साहित्य दिवाकर, परम पूज्य आचार्य भगवंत कलाप्रभसागरसूरीश्वर म.सा. की पावन प्रेरणा से एक दिवसीय
मेले का आयोजन रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः देव दर्शन, पूजा के बाद पंच कल्याणक पूजा पढ़ाई जाऐगी। प्रातः नवकारषी एवं दोपहर को स्वधर्मीवात्सल्य का आयोजन रखा गया हैं। तीर्थ ट्रस्ट के मंत्री लूणकरण सिंघवी ने बताया कि मेले के दिन प्रातः नवकारषी का लाभ रिखबदास धनराज वडेरा ठेकेदार परिवार एवं दोपहर के स्वधर्मीवात्सल्य का लाभ स्व. मातुश्री ढेलीदेवी धर्मपत्नि स्व. मूलचंद पारख परिवार ने
लिया हैं। मेले में तीर्थ के वार्षिक पूजा के चढ़ावे व वहीवट के नुकरे लिखे जाऐंगे। सिंघवी बताया कि मेले में
आने-जाने के लिए प्रतापजी की प्रोल से निःषुल्क बसों की व्यवस्था रखी गई हैं। इस अवसर पर बाड़मेर, धोरीमन्ना, चैहटन, मोरसीम, गुड़ामालाणी, भीनमाल, सांचोर, पाली, बालोतरा सहित कई नगरों से श्रद्धालु भाग लेंगे।

Tuesday, 13 October 2015

एक शाम शनिदेव के नाम विशाल भजन संध्या २३ को


बाड़मेर।धनाऊ उपखण्ड के नेहरो की नाडीए बिसारणीया स्थित शनिदेव मंदिर में २३ अक्टूबर को एक शाम शनिदेव के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन परम पुज्य स्वामी जगरामपुरी जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है! जागरण आयोजन कमेटी के प्रकाश राठी ने बताया कि भजन संध्या में राजस्थान के सिरमौर युवा भजन सम्राट गणपतलाल एण्ड पार्टी बालोतरा तथा गीता मेवाड़ा जोधपुर द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी तथा जागरण में मुख्य वक्ता श्री किसान केसरी सीण्सैण् स्कूलए बाड़मेर के निदेशक प्रेमाराम भादू होंगे! मंदिर पुजारी कृपाराम ने ज्यादा से ज्यादा भजन श्रोताओ से सुरमयी भजनों का आनंद लेने का आह्वान किया है!

Friday, 28 August 2015

कर्मचारियो की उपस्थिति जांच के लिए दल गठित

बाड़मेर, 28 अगस्त। प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशो  की पालना में  जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बाड़मेर जिले में स्थित राजकीय कार्यालयो , निगम बोर्ड, स्वायतशाषी संस्थाओ  के कार्यालयो  में कार्यरत सभी अधिकारियो  एवं कर्मचारियो  की उपस्थिति का निरीक्षण करने के जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बताया कि बाड़मेर तहसील क्षेत्र के लिए उपखंड अधिकारी बाड़मेर, शिव एवं गडरारोड़ के लिए उपखंड अधिकारी शिव, चौहटन के लिए उपखंड अधिकारी चौहटन, रामसर के लिए तहसीलदार रामसर,
गुड़ामालानी के लिए उपखंड अधिकारी गुड़ामालानी, सिणधरी के लिए तहसीलदार सिणधरी, बायतू एवं गिड़ा के लिए उपखंड अधिकारी बायतू, पचपदरा के लिए उपखंड अधिकारी बालोतरा, सिवाना एवं समदड़ी के लिए उपखंड अधिकारी सिवाना, धोरीमन्ना के लिए उपखंड अधिकारी धोरीमन्ना एवं सेड़वा के लिए तहसीलदार सेड़वा को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि इन अधिकारियो  को निर्देश दिए गए है कि उनको आवंटित तहसील क्षेत्र में  स्थित राजकीय कार्यालयो , निगम बोर्ड, स्वायतशाषी संस्थाओ के कार्यालयो  में  कार्यरत सभी अधिकारियो  एवं कर्मचारियो  की उपस्थिति की सप्ताह में एक बार प्रत्येक सोमवार को जांच करेंगे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियो  के नामों की सूची निर्धारित प्रपत्र में जिले की बेवसाइट पर जारी करने के लिए उसी दिन जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।