Showing posts with label सेड़वा. Show all posts
Showing posts with label सेड़वा. Show all posts

Friday, 28 August 2015

कर्मचारियो की उपस्थिति जांच के लिए दल गठित

बाड़मेर, 28 अगस्त। प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशो  की पालना में  जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बाड़मेर जिले में स्थित राजकीय कार्यालयो , निगम बोर्ड, स्वायतशाषी संस्थाओ  के कार्यालयो  में कार्यरत सभी अधिकारियो  एवं कर्मचारियो  की उपस्थिति का निरीक्षण करने के जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बताया कि बाड़मेर तहसील क्षेत्र के लिए उपखंड अधिकारी बाड़मेर, शिव एवं गडरारोड़ के लिए उपखंड अधिकारी शिव, चौहटन के लिए उपखंड अधिकारी चौहटन, रामसर के लिए तहसीलदार रामसर,
गुड़ामालानी के लिए उपखंड अधिकारी गुड़ामालानी, सिणधरी के लिए तहसीलदार सिणधरी, बायतू एवं गिड़ा के लिए उपखंड अधिकारी बायतू, पचपदरा के लिए उपखंड अधिकारी बालोतरा, सिवाना एवं समदड़ी के लिए उपखंड अधिकारी सिवाना, धोरीमन्ना के लिए उपखंड अधिकारी धोरीमन्ना एवं सेड़वा के लिए तहसीलदार सेड़वा को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि इन अधिकारियो  को निर्देश दिए गए है कि उनको आवंटित तहसील क्षेत्र में  स्थित राजकीय कार्यालयो , निगम बोर्ड, स्वायतशाषी संस्थाओ के कार्यालयो  में  कार्यरत सभी अधिकारियो  एवं कर्मचारियो  की उपस्थिति की सप्ताह में एक बार प्रत्येक सोमवार को जांच करेंगे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियो  के नामों की सूची निर्धारित प्रपत्र में जिले की बेवसाइट पर जारी करने के लिए उसी दिन जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।

Thursday, 13 August 2015

मामूली फाॅल्ट से ही खुली विद्युत विभाग की पोल

बाड़मेर/सेड़वा - सेड़वा तहसील मुख्यालय पर गुरूवार को सुबह से ही बिजली गुल हो गई। जब बिजली सुबह से गुल होने से दोपहर बाद पड़ताल की तो मामला सामने आया कि लाईनमैन हनुमानराम स्वंय काम न कर अप्रशिक्षित एवं निजी कार्मिकों से कमीशन के आधार पर काम करवा रहा है। मामूली फाॅल्ट होने से अप्रशिक्षित कर्मचारी होने पर खामी को शाम तक ठीक नहीं कर पाए। बार-बार सही तार नहीं जुड़ने से ट्रीप की समस्याएं आती रही और पूरे दिन भर सेड़वा में बिजली गुल रही तहसील सहित सभी कार्यालयों में तकनीकि काम काज ठप्प पूरे दिन बिजली गुल होने से तहसील कार्यालय सहित सरकारी एवं निजी कार्यालयों के काम काज पूरे दिन ठप्प हो गए। आस-पास के क्षेत्रों आए ग्रामीणों को बिजली की वजह से काम नहीं होने से ग्रामीण वापिस घर निराश लौटते हुए नजर आए। वहीं पूरे दिन तेज गर्मी होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा भगवान भरोसे सेड़वा विद्युत विभाग लाईनमैन हनुमान राम द्वारा अप्रशिक्षित एवं निजी कार्मिकों
के द्वारा विद्युत लाईन की दुरूस्तीकरण के लिए काम करवाया जा रहा है कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना हो सकती है। जो कार्मिक काम कर रहे है उनकी सुरक्षा भगवान भरोसे है। केवल कमीशन का लालच देकर लाईनमैन अपना काम करवाते है।
क्या कहता हे डिस्कॉम 
अगर लाईनमैन प्राईवेट एवं अप्रशिक्षित कार्मिकों से करवाता है तो कोई भी बड़ा हादसा होने पर वह स्वंय जिम्मेदार है और उनके खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जायेगी। 
जी. आर. गर्ग एईन - चैहटन डिस्काॅम
ट्रांसफाॅर्मर चेंज करने एवं विद्युत लाईन में फाॅल्ट को दूर करने के लिए विद्युत कटौती की गई। लाईनमैन द्वारा 
प्राईवेट एवं अप्रशिक्षित कार्मिकों द्वारा काम करवाना अवैध है। 
तखतसिंह राठौड़, जेईन, सेड़वा