Showing posts with label गिड़ा. Show all posts
Showing posts with label गिड़ा. Show all posts

Wednesday, 10 August 2016

बायतु विधायक पहुंचे खोखसर, शौक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस


बायतु। गिडा़ थानान्तर्गत खोखसर पूर्व ग्राम पंचायत के कंकोलगढ में मंगलवार को 6 मासूमों की पानी में डूबने से मौत हो गई थी | बुधवार को बायतु विधायक कैलाश चौधरी मृतक मासूमों के घर पहुंच मृत बालकों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही | गौरतलब है कि मंगलवार को हादसे के समय विधायक कोलकाता में  आयोजित मारवाड़ी व्यवस्थाओं के कार्यक्रम में गए हुए  थे | हादसे की सूचना मिलते ही विधायक नें  जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा को दूरभाष पर निर्देश प्रदान कर प्रत्येक मृत बालकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार की आर्थिक सहायता दिलवाई थी | बुधवार को चौधरी नें सहायक निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर को राज्य सरकार द्वारा संचालित विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत लाभान्वित करने के निर्देश दिये तथा तुरन्त योजना का लाभ पहुंचाने की बात कही | इस दौरान नखतसिंह कालेवा, हेराजराम चौधरी, चनणाराम बैरड़, लक्ष्मण राम बलियारा, भंवरसिंह सोढा मौजूद थे |

ग्राम सेवा सहकारी भवन का किया शिलान्यास

बायतु विधायक कैलाश चौधरी नें बुधवार को लापुन्दडा़ ग्राम सेवा सहकारी समिति का शिलान्यास करके विधिवत भवन भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की | इस दौरान विधायक नें कहा कि लापुन्दडा़ में ग्राम सेवा सहकारी समिति के बनने से यहां की जनता को अच्छी सुविधा मिलेगी | चौधरी नें कहा कि ग्रामीणों को राशन व सहकारी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलेगी तथा किसानों को सजग रहकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही |  इस दौरान किसानों को सहकारी ऋण भी वितरण किया गया | विधायक के साथ कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे |

कृषि उपज मंडी का सहायता चेक दिया :- बायतु विधायक कैलाश चौधरी नें बुधवार को कृषि उपज मंडी समिति बाड़मेर का चेक वितरण किया | निजी सहायक खेमराज कड़वासरा नें बताया कि गिडा़ ग्राम पंचायत के रामपुरा निवासी  स्व. सायर देवी के पति मोटाराम सुथार को कृषि उपज मंडी बाड़मेर द्वारा 2 लाख का चेक बायतु विधायक कैलाश चौधरी के हाथों  सौंपा गया | इस दौरान हवा चौधरी, कृषि मंडी बाड़मेर से अमराराम चौधरी उपस्थित थे |

स्वतन्त्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित


बाडमेर, 10 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त, 2016) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस में मदिरा एवं भांग की समस्त दुकाने  बन्द रहेगी तथा मदिरा एवं भांग का क्रय विक्रय नहीं होगा।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर ने बताया कि शुष्क दिवस की पालना के लिए सभी जिला आबकारी अधिकारियों एवं सहायक आबकारी अधिकारियों निरोधक दलों को निर्देश दिए गए है। उन्हें एवं उनके अधीनस्थ कार्यरत आबकारी निरीक्षकों, प्रहराधिकारियों, जमादारों एवं सिपाहियों को इस कार्य के लिए लगाया गया है। उन्होने बताया कि आबकारी विभाग के अनुज्ञाधारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपनी समस्त दुकाने, गोदाम आदि बन्द रखेंगे और कहीं पर भी दुकान खुली पाई जाने पर अनुज्ञा पत्र की शर्तो की अवहेलना मानते हुए उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

Tuesday, 9 August 2016

पानी में छः बच्चो की डूबने से मौत: कलक्टर और पुलिस अधीक्षक पहुचे मोके पर, आश्रितों को दिए 50 हजार के चैक

राकेश जैन
बायतु उपखण्ड  मुख्यालय से करीब 90  किलोमीटर दूर स्थित गिड़ा क्षेत्र के खोखसर के कांकरोलगढ़  गांव में मंगलवार को बरसाती तालाब में डूबने से एक बालिका सहित 6 बच्चों की मौत हो गई।   
जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम से लगातार बारिश के बाद खोखसर के कांकरोलगढ़ गांव की खाली पड़ी डोली की जमीन पर पानी भर गया, मंगलवार सुबह बच्चें नाहने आए थे,  पानी के गड्ढे के नीचे एक कच्चा पानी का टांका बना हुआ था।  पहले चिकनी मिट्टी पर फिसल कर बच्चे मस्ती कर रहे थे लेकिन कुछ ही देर में बच्चों की मस्ती उनकी मौत की वजह बन गई। कच्चे टांके में मिट्टी जमा थी  पानी का ज्यादा भराव होने से जिसमे फंस कर एक के बाद एक छः बच्चे  पानी में डूब गए जिससे  उनकी  मौत हो गई

बच्चें डूबने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया। 6 बच्चें के शव तालाब से बाहर निकाल दिये। 
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार 
गिड़ा क्षेत्र के खोखसर के कांकरोलगढ़ गांव में मंगलवार को बरसाती तालाब में बालिका सहित 6 बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार मासूम बच्चें अपने साथियों के साथ बारिश के पानी में नहाने के लिए गांव में तालबा पर गए थे, इस दौरान तालाब में पानी का ज्यादा भराव था, बच्चों को इसका ध्यान नहीं रहा इससे 6 बच्चें तालाब में डूब गए। जिससे पुरे गांव में शोक छा गया।  बच्चो को तालाब से निकाला गया और शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 
मृतकों के नाम
कालू राम पुत्र फूसाराम 4 वर्ष
माया पुत्री भीखाराम 5 वर्ष
श्रवण पुत्र भीखाराम 4 वर्ष
रमेश पुत्र भवराराम 6 वर्ष
मगाराम पुत्र डूंगरा राम 8 वर्ष
श्रवण पुत्र फूसाराम  5 वर्ष 

आश्रितों को दिए 50 हजार के चैक
 गिड़ा क्षेत्र के खोखसर के कांकरोलगढ़ गांव में मंगलवार को बरसाती तालाब में डूबने से एक बालिका सहित 6 बच्चों की मौत दुखद घटना हुई। जिस पर प्रशासन ने तत्काल सहायता के रूप  ज़िला कलक्टर सुधीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंघला पहुचे मोके पर और मृत बच्चो के आश्रितों को 50 हजार रुपए के चैक दिए।   घटना के बाद जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम, पाटोदी प्रधान रसीदा बानो सहित जनप्रतिनिधोयो ने परिवार को ढाढस बधाया और शोक सवेंदना व्यक्त की।  
ये पहुचे अधिकारी 
बाड़मेर ज़िला कलक्टर सुधीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंघला  उपअधीक्षक ओपी उज्ज्वल, एसडीएम  अंजुम ताहिर सम्मा, गिड़ा थानाधिकारी मनोज सहित अधिकारी मौजूद थे।  

Sunday, 3 July 2016

उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक



बाड़मेर।  जिला रसद कार्यालय, बाड़मेर में हुई समीक्षा बैठक के दौरान जिले के उचित मूल्य दुकानदारों की मासिक समीक्षा बैठक कर  कार्यक्रम तैयार किया गया

1 पंचायत समिति चौहटन, 4  जुलाई समय प्रातः  10 बजे पंचायत समिति चौहटन के हाॅल में
2 पंचायत समिति बायतू व गिड़ा  6 जुलाई समय प्रातः 10 बजे काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि.बायतू के हाॅल में

3 पंचायत समिति सिणधरी 7 जुलाई समय प्रातः  10 बजे पंचायत समिति सिणधरी के हाॅल में

4 पंचायत समिति सिवाना व समदड़ी नगर परिषद  बालोतरा पंचायत समिति बालोतरा,पाटोदी,कल्याणपुर 
   8 जुलाई समय प्रातः  10 बजे काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि.बालोतरा  के हाॅल में
5 . पंचायत समिति धोरीमना 8 जुलाई समय प्रातः 11.00 बजे पंचायत समिति धोरीमना हाल में 

6. पंचायत समिति गुड़ामालानी 8 जुलाई समय दोपहर 2  बजे पंचायत समिति गुड़ामालानी हाल में 

7.  पंचायत समिति बाड़मेर,रामसर 9  जुलाई समय प्रातः  10 बजे उतर रेलवे कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भण्डार बाड़मेर के हाॅल में
नोट -
सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देषित किया जाता है कि उक्त बैठक में माह जून 2016 में पोष मशीन के द्वारा वितरण किये गये राशन सामग्री एवं स्टाॅक रजिस्टर आवष्यक रूप से मासिक नक्शे  के साथ लेकर उपस्थित होवें। बैठक में उपस्थित नही होने वाले उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।


Friday, 18 December 2015

गुरूकृपा तीर्थ की दशम वर्षगांठ 25 दिसम्बर को

बाड़मेर 18.12.2015 / राजस्थान की थार नगरी बाड़मेर जिलान्तर्गत गुड़ामालाणी तहसील रामजी का गोल नगरे स्थित नवनिर्माणाधीन श्री आर्य गुण गुरूकृपा जैन श्वेताम्बर तीर्थ की दशम वर्षगांठ मिगसर सुदि पूनम, शुक्रवार, 25 दिसम्बर 2015 को परम पूज्य तपस्वी रत्न, अचलगच्छाधिपति आचार्य भगवंत गुणोदयसागरसूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी शासन प्रभाविका विदुषी साध्वीवर्या तीर्थंगुणाश्री म.सा. आदि ठाणा 3 की पावनतम निश्रा में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ तीर्थ ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष एवं मेला समिति के संयोजक शंकरलाल पड़ाईया ने बताया कि वर्षगांठ के अवसर पर तीर्थ प्रेरक, राजस्थान-दक्षिण दीपक , साहित्य दिवाकर, परम पूज्य आचार्य भगवंत कलाप्रभसागरसूरीश्वर म.सा. की पावन प्रेरणा से एक दिवसीय
मेले का आयोजन रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः देव दर्शन, पूजा के बाद पंच कल्याणक पूजा पढ़ाई जाऐगी। प्रातः नवकारषी एवं दोपहर को स्वधर्मीवात्सल्य का आयोजन रखा गया हैं। तीर्थ ट्रस्ट के मंत्री लूणकरण सिंघवी ने बताया कि मेले के दिन प्रातः नवकारषी का लाभ रिखबदास धनराज वडेरा ठेकेदार परिवार एवं दोपहर के स्वधर्मीवात्सल्य का लाभ स्व. मातुश्री ढेलीदेवी धर्मपत्नि स्व. मूलचंद पारख परिवार ने
लिया हैं। मेले में तीर्थ के वार्षिक पूजा के चढ़ावे व वहीवट के नुकरे लिखे जाऐंगे। सिंघवी बताया कि मेले में
आने-जाने के लिए प्रतापजी की प्रोल से निःषुल्क बसों की व्यवस्था रखी गई हैं। इस अवसर पर बाड़मेर, धोरीमन्ना, चैहटन, मोरसीम, गुड़ामालाणी, भीनमाल, सांचोर, पाली, बालोतरा सहित कई नगरों से श्रद्धालु भाग लेंगे।

Friday, 28 August 2015

कर्मचारियो की उपस्थिति जांच के लिए दल गठित

बाड़मेर, 28 अगस्त। प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशो  की पालना में  जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बाड़मेर जिले में स्थित राजकीय कार्यालयो , निगम बोर्ड, स्वायतशाषी संस्थाओ  के कार्यालयो  में कार्यरत सभी अधिकारियो  एवं कर्मचारियो  की उपस्थिति का निरीक्षण करने के जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बताया कि बाड़मेर तहसील क्षेत्र के लिए उपखंड अधिकारी बाड़मेर, शिव एवं गडरारोड़ के लिए उपखंड अधिकारी शिव, चौहटन के लिए उपखंड अधिकारी चौहटन, रामसर के लिए तहसीलदार रामसर,
गुड़ामालानी के लिए उपखंड अधिकारी गुड़ामालानी, सिणधरी के लिए तहसीलदार सिणधरी, बायतू एवं गिड़ा के लिए उपखंड अधिकारी बायतू, पचपदरा के लिए उपखंड अधिकारी बालोतरा, सिवाना एवं समदड़ी के लिए उपखंड अधिकारी सिवाना, धोरीमन्ना के लिए उपखंड अधिकारी धोरीमन्ना एवं सेड़वा के लिए तहसीलदार सेड़वा को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि इन अधिकारियो  को निर्देश दिए गए है कि उनको आवंटित तहसील क्षेत्र में  स्थित राजकीय कार्यालयो , निगम बोर्ड, स्वायतशाषी संस्थाओ के कार्यालयो  में  कार्यरत सभी अधिकारियो  एवं कर्मचारियो  की उपस्थिति की सप्ताह में एक बार प्रत्येक सोमवार को जांच करेंगे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियो  के नामों की सूची निर्धारित प्रपत्र में जिले की बेवसाइट पर जारी करने के लिए उसी दिन जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।