Showing posts with label सूरत. Show all posts
Showing posts with label सूरत. Show all posts

Sunday, 3 July 2016

उपाध्याय प्रवर का जहाज मंदिर माण्डवला में हुआ नगर प्रवेश

कपिल मालू
बाड़मेर 3 जूलाई । वसीमलाणी रत्न शिरोमणी ब्रह्मसर तीर्थोद्वारक गुरूदेव श्री
प.पू.उपाध्याय प्रवर श्री मनोज्ञसागरजी म. सा. आदि ठाणा 2 का सिणधरी  से माण्डवला की और विहार हुआ।गुरुभक्त कपिल मालू व्  राकेश म्याजलार ने बताया कि प.पू. गुरुदेव उपाध्याय प्रवर मनोज्ञसागर जी म.सा. व् नयज्ञ सागर जी म.सा. आदि ठाणा 2 का 29 जून को सिणधरी प्रवेश के बाद 2 दिन का विश्राम रहा इसके बाद 1 जुलाई  को सुबह गुरुदेव सिणधरी से विहार कर 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सिराणा  पहुचे जहा पर गुरुदेव का रात्रि विश्राम हुआ  ।मालू ने बताया कि गुरुदेव रात्रि विश्राम के बाद प्रातः विहार करेंगे जो सायला होते हुए 3 जुलाई रविवार को सुबह जहाज मंदिर माण्डवला में समैया कराकर नगर प्रवेश हुआ ।जहा आचार्य कान्ति सागर सूरी जी म.सा. की समाधि स्थल के दर्शन करने के बाद कुछ दिन विश्राम के बाद विहार करेंगे
उपाघ्याय प्रवर का बालोतरा नगर प्रवेश 10 को 
बाड़मेर। उपाघ्याय प्रवर गुरुदेव मनोज्ञ सागर म.सा. आदि ठाणा 2 का बालोतरा नगर प्रवेश 10 जुलाई रविवार को पोपलीन नगरी बालोतरा में  चातुर्मास हेतु भव्य नगर प्रवेश होगा।
Attachments area

Friday, 1 July 2016

उपाध्याय प्रवर जहाज मंदिर माण्डवला नगर प्रवेश कल

कपिल मालू 
बाड़मेर 2 जूलाई । वसीमलाणी रत्न शिरोमणी ब्रह्मसर तीर्थोद्वारक गुरूदेव श्री
प.पू.उपाध्याय प्रवर श्री मनोज्ञसागरजी म. सा. आदि ठाणा 2 का सिणधरी  से माण्डवला की और विहार हुआ।गुरुभक्त कपिल मालू व् सुनील छाजेड़  ने बताया कि प.पू. गुरुदेव उपाध्याय प्रवर मनोज्ञसागर जी म.सा. व् नयज्ञ सागर जी म.सा. आदि ठाणा 2 का 29 जून को सिणधरी प्रवेश के बाद 2 दिन का विश्राम रहा इसके बाद 1 जुलाई  को सुबह गुरुदेव सिणधरी से विहार कर 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सिराणा  पहुचे जहा पर गुरुदेव का रात्रि विश्राम हुआ  ।मालू ने बताया कि गुरुदेव रात्रि विश्राम के बाद प्रातः विहार करेंगे जो सायला होते हुए 3 जुलाई रविवार को सुबह जहाज मंदिर माण्डवला में समैया कराकर नगर प्रवेश होगा जहा आचार्य कान्ति सागर सूरी जी म.सा. की समाधि स्थल के दर्शन करने के बाद कुछ दिन विश्राम के बाद विहार करेंगे ।
उपाघ्याय प्रवर का बालोतरा नगर प्रवेश 10 को
बाड़मेर। उपाघ्याय प्रवर गुरुदेव मनोज्ञ सागर म.सा. आदि ठाणा 2 का बालोतरा नगर प्रवेश 10 जुलाई रविवार को पोपलीन नगरी बालोतरा में  चातुर्मास हेतु भव्य नगर प्रवेश होगा।

Tuesday, 7 June 2016

शंखेष्वर युवा ग्रुप सुरत द्वारा पानी की प्याउ का हुआ शुभारम्भ

कपिल मालू 
सुरत। भयंकर गर्मी से कपडा मार्केट में आने वाले टेम्पो चालकों ,मील लेबर,कोन्टेक्टर,आंगडिया मेन,व्यापारी आदि को मार्केट विस्तार पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए शंखेष्वर युवा ग्रुप  सुरत द्वारा मोटी बेगमवाडी स्थित राधाकृष्णा  टैक्स्टाइल मार्केट के प्रांगण में शितल जल की प्याउ का शुभारम्भ किया गया।शंखेष्वर युवा ग्रुप  सूरत के गणपत जैन व महेश लूणिया ने बताया कि हमारा मण्डल युवाओं का मण्डल हैं। हम सभी युवा मिलकर समाज सेवा,गरीब असहाय लोगो की मदद,गरीब बच्चो के स्कूल पुस्तको की व्यवस्था आदि कार्य में आगे बढ  रहे है।हर रविवार को हिल्स नर्सरी स्कूल के पास अनाथ लोगो को ताजा सब्जी वितरण के कार्य हेतु हर महिने 5000 रूपये मण्डल के द्वारा दिए जाते है।साथ ही गरीब बच्चों के पुस्तक व  कोपी के लिए भी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। राधाकृष्णा  टैक्स्टाइल मार्केट में रोजाना 50 कैम्पर ठण्डा फिलटर पानी की व्यवस्था करने का हमार मण्डल का लक्ष्य है।प्याउ शुभारम्भ के दौरान शंखेष्वर युवा ग्रुप के कपिल बोहरा,ललित बोहरा,जितेश  हालावाला,विकास वडेरा,राजु घीया,हितेष जैन,मनीष धारीवाल,कपिल धारीवाल,भरत बोथरा भावेश कोठारी,कपिल भंसाली,विक्की जैन, मुकेश बोहरा ,पवन जैन आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Friday, 18 December 2015

गुरूकृपा तीर्थ की दशम वर्षगांठ 25 दिसम्बर को

बाड़मेर 18.12.2015 / राजस्थान की थार नगरी बाड़मेर जिलान्तर्गत गुड़ामालाणी तहसील रामजी का गोल नगरे स्थित नवनिर्माणाधीन श्री आर्य गुण गुरूकृपा जैन श्वेताम्बर तीर्थ की दशम वर्षगांठ मिगसर सुदि पूनम, शुक्रवार, 25 दिसम्बर 2015 को परम पूज्य तपस्वी रत्न, अचलगच्छाधिपति आचार्य भगवंत गुणोदयसागरसूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी शासन प्रभाविका विदुषी साध्वीवर्या तीर्थंगुणाश्री म.सा. आदि ठाणा 3 की पावनतम निश्रा में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ तीर्थ ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष एवं मेला समिति के संयोजक शंकरलाल पड़ाईया ने बताया कि वर्षगांठ के अवसर पर तीर्थ प्रेरक, राजस्थान-दक्षिण दीपक , साहित्य दिवाकर, परम पूज्य आचार्य भगवंत कलाप्रभसागरसूरीश्वर म.सा. की पावन प्रेरणा से एक दिवसीय
मेले का आयोजन रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः देव दर्शन, पूजा के बाद पंच कल्याणक पूजा पढ़ाई जाऐगी। प्रातः नवकारषी एवं दोपहर को स्वधर्मीवात्सल्य का आयोजन रखा गया हैं। तीर्थ ट्रस्ट के मंत्री लूणकरण सिंघवी ने बताया कि मेले के दिन प्रातः नवकारषी का लाभ रिखबदास धनराज वडेरा ठेकेदार परिवार एवं दोपहर के स्वधर्मीवात्सल्य का लाभ स्व. मातुश्री ढेलीदेवी धर्मपत्नि स्व. मूलचंद पारख परिवार ने
लिया हैं। मेले में तीर्थ के वार्षिक पूजा के चढ़ावे व वहीवट के नुकरे लिखे जाऐंगे। सिंघवी बताया कि मेले में
आने-जाने के लिए प्रतापजी की प्रोल से निःषुल्क बसों की व्यवस्था रखी गई हैं। इस अवसर पर बाड़मेर, धोरीमन्ना, चैहटन, मोरसीम, गुड़ामालाणी, भीनमाल, सांचोर, पाली, बालोतरा सहित कई नगरों से श्रद्धालु भाग लेंगे।

Thursday, 1 October 2015

कुक करेगें गांधीजी के सामने मौन प्रदर्षन


बाड़मेर 01 अक्टूबर। बाड़मेर मीड डे मील कुक कम हेल्पर्स द्वारा अपनी वेतनी वृद्धि की मांग को लेकर आज अंहिसा सर्किल पर एकत्रित होकर मौन प्रदर्षन करेगें। सरकारी स्कूलों में मीड डे मील योजना में सैकड़ों विद्यार्थियों का भोजन बनाने वाले कुक कम हेल्पर्स राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी की जयंति पर बाड़मेर रेल्वे स्टेषन पर स्थिति गांधीजी की प्रतिमा के आगे एकत्रित होकर वेतन बढाने की मांग करेगें। संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने बताया कि सभी कुक कम हेल्पर दो अक्टुम्बर को सवेेेरे महत्मा गांधी की प्रतिमा के आगे पंहुंचकर मुह पर पट्टी बांधकर ’’हमें न्याय चाहिय’’ की मांग करेगें। बडेरा ने बताया कि सरकारी स्कूल के कुक कम हेल्पर्स की कठोर मेहनत से सैकड़ांे  विद्यार्थियांें के लिए दोपहर का भोजन बनाने वाले कुक कम हेल्पर्स को वर्ष 2004 मंे बनाने वाले कुक कम हेल्पर्स को वर्ष 2004 में भी 1000 एक हजार मासिक वेतन देते और 11 साल बाद भी 2015 में भी 1000 रू. मासिक वेतन देकर काम ले रहे है इसकें विरोध में सभी कुक कम हेल्पर्स राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंति पर विरोध जताऐगें।

Monday, 3 August 2015

दादा गुरुदेव की 861 वी पुण्यतिथि पर पूजा सम्पन



चम्पालाल छाजेड़ सूरत 


सूरत /गुजरात। श्री बाड़मेर जैन श्री संघ सूरत के पावन सानिध्य में आज दिनांक 2 अगस्त  रविवार को प्रातः 9 बजे परम पूज्ययुगप्रधान प्रथम दादा गुरुदेव श्री जिनदत्तसुरिश्वर जी की ८६१ वी पूण्यतिथि निमिते दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा इंटरसिटी हॉल में  भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ बड़े ही हर्षोलास से सम्पन हुई। इस अवसर पर बाहर से पधारे मेहमान नाकोड़ा तीर्थ के ट्रस्टी भंवरलाल जी डोसी,श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष हस्तीमलजी बोथरा का संघ द्वारा बहुमान किया गया आगामी पूर्णिमा रक्षा बंधन के दिन इसी जगह पर पूजा एव स्वामिवत्सल्य की घोषणा की गई।एव अघ्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट करते हुवे दादा गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला पूजा के बाद सकल श्री संघ का स्वामिवत्सल्यरखा गया। एव अंत में प्रभावना  राकेश जी संकलेचा की तरफ से रखी गई कार्यक्रम का सफल संचालन गौतम पारख ने किया आज के इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी-जैन सोसियल ग्रुप सूरत थे सकल श्री संघ ने सोसियल ग्रुप के इस कार्य की अनुमोदना की