चम्पालाल छाजेड़ सूरत
सूरत /गुजरात। श्री बाड़मेर जैन श्री संघ सूरत के पावन सानिध्य में आज दिनांक 2 अगस्त रविवार को प्रातः 9 बजे परम पूज्ययुगप्रधान प्रथम दादा गुरुदेव श्री जिनदत्तसुरिश्वर जी की ८६१ वी पूण्यतिथि निमिते दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा इंटरसिटी हॉल में भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ बड़े ही हर्षोलास से सम्पन हुई। इस अवसर पर बाहर से पधारे मेहमान नाकोड़ा तीर्थ के ट्रस्टी भंवरलाल जी डोसी,श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष हस्तीमलजी बोथरा का संघ द्वारा बहुमान किया गया आगामी पूर्णिमा रक्षा बंधन के दिन इसी जगह पर पूजा एव स्वामिवत्सल्य की घोषणा की गई।एव अघ्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट करते हुवे दादा गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला पूजा के बाद सकल श्री संघ का स्वामिवत्सल्यरखा गया। एव अंत में प्रभावना राकेश जी संकलेचा की तरफ से रखी गई कार्यक्रम का सफल संचालन गौतम पारख ने किया आज के इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी-जैन सोसियल ग्रुप सूरत थे सकल श्री संघ ने सोसियल ग्रुप के इस कार्य की अनुमोदना की
No comments:
Post a Comment