बाड़मेर 2 अगस्त। इस साल 2015 में पवित्र यात्रा हज पर जाने वाले चयनित हज
यात्रियों को वीआईपी बैग रविवार को वितरित किये गये। हज सेवक बच्चू खां
कुम्हार ने बताया कि सऊदी अरब सरकार एवं एयर इंडिया के निर्देशानुसार
सेफ्टी बैग बाड़मेर बालोतरा हज यात्रियों को वीआईपी बैग हज कमेटी ऑफ
इंडिया के प्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय मुस्लिम मुसाफिर खाना बाड़मेर में
रविवार को वितरित किये गये। इस
मौके पर जिला हज कमेटी के पूर्व संरक्षक
अशरफ अली खिलजी ने हाजियो को हज यात्रा में चयन होने पर मुबारक बाद देते
हुए कहा कि यह तो मुकदस वालो को यात्रा नसीब होती हैं। मुस्लिम
इंतेजामिया कमेटी के सदर मोहम्मद मंजूर ने हज यात्रियों को मुबारक बाद
देते हुए कहा कि उस पवित्र स्थान जिन लोगो ने पुण्य कार्य किये उन्ही को
मिलता हैं। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जमाल खां, प्रिन्सिपल लतीफ खां, हनीफ
खां कुम्हार, जाकिर नेहारगर, हारूण खां, यासिन तेली, शाह मोहम्म्द,
मौलाना उमेद अली, अबरार मोहम्मद, हाजी खां, इलफान मलिक, मौलाना अहमद
तामलियार, शहजाद खा, अब्दुल रजाक हासमी, अब्दुल कलाम, हाजी रोशन खां,
हाजी रमजान खां सहित कई लोग उपस्थित थे।
Sunday, 2 August 2015
चयनित हज यात्रियों को वीआईपी बैग वितरण
Labels:
बाड़मेर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment