मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए सघन दौरा
बाड़मेर 02 अगस्त। मुख्य चिकित्सा एवं चिकित्या
. अधिकारी डाॅ सुनील कुमार सिंह बिस्ट ने रविवार को कार्यक्षेत्र में ओचक निरिक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरना में दवा केन्द्र का निरिक्षण किया गया एवं दवाइयों की उपलब्धता सही पाई गई। मलेरिया से संबंधित टेमिफोस क्लोरोक्विन टेबलेट एवं ब्लीचिंग पाउडर की उपलब्धता एवं सब सेंटर हेतु मेडिकल किट तेयार करवाये गए एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पीएचसी मण्डली का निरिक्षण किया, दवाइयों की आवश्यकता अनुसार जिला स्तर पर इन्डेन भेजने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पीएचसी सिमरखिया जो की हाल ही में पंचायत के भवन में चल रहा है को दवाइयों के आवश्यकता हेतु आॅन लाईन डिमांड करने के लिए निर्देश दिए द्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपदरा में दवाइयों की स्टाॅक की जानकारी ली गई और उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर समय से दवाइया उपलब्ध कराने के लिए बताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतु एवं कवास का निरिक्षण कर दवाइयों एवं मलेरिया से संबंधित सप्लाई जिसमे टेमिफोस क्लोरोक्विन टेबलेट एवं ब्लीचिंग पाउडर की उपलब्धता एवं अन्य गतिविधियों में रेपिड रेस्पोंस टीम द्वारा मोनिटरिंग करने एवं देनिक रिपोर्ट करने के लिए निर्देशित किया।
No comments:
Post a Comment