Sunday, 24 January 2016
अमित शाह अगले तीन साल के लिए चुने गए भाजपा अध्यक्ष
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जिला वृत बाड़मेर की बैठक बायतु में संम्पन
सुनील दवे
बाड़मेर/बायतु । उपखण्ड मुख्यालय पर शनिवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जिला वृत बाड़मेर ( सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ ) जिलावृत बाड़मेर की कार्यसमिति की इस वर्ष की प्रथम बैठक दिनांक 23 जनवरी शनिवार को बायतु सहायक अभियन्ता कार्यालय परिसर स्थित खेमा बाबा के मन्दिर में जोधपुर डिस्काम प्रदेशाध्यक्ष श्री सोहन सिंह जैतमाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
बैठक में बाड़मेर वृत के विद्युत श्रमिकों की समस्याओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया । जैतमाल ने उपस्थित वश्रमिकों को सम्बोधित करते हुए समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण का आश्वासन दिया।
ऊर्जा सचिव व ऊर्जा मन्त्री से वार्ता के तहत जारी हुए आदेश व होने वाले आदेश के बारे में जानकारी दी ।
बैठक में जोधपुर डिस्काम कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छंगाणी व संयुक्त महामन्त्री पवन परमार व वृत अध्यक्ष जनक गहलोत संगठन मन्त्री राजेश दवे ने सम्बोधित करते सिवाना तार चोरी प्रकरण का खुलासा कर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही कर निर्दोषों को तुरन्त बहाल करने की मांग की ।
विभागीय दौरे पर बायतु आए मुख्य अभियन्ता अभिषेक सिंघवी से वार्ता कर जानकारी दी ।
कार्यक्रम का संचालन वृत महामन्त्री जगदीश सिंह रावलजी ने किया व आगामी बैठक 13- 02-2016 चोहटन में आयोजित होने का निर्णय हुआ ।
बायतु बैठक का आयोजन ललित किशोर गोरसीया व सुरेश द्वारा किया गया ।
Friday, 22 January 2016
लक्ष्य व मेहन्त से यदी कोई कार्य किया जाए तो सफलता जरूर मीलती हैं : खेताराम
बायतू :- गिड़ा क्षैत्र की ग्रांम पंचायत खोखसर पूर्व में रा.उ.प्रा.वि.सारणो की ढाणी में रियो ओलंम्पिक में चयनित खेताराम सियाग खोखसर का स्वागत समारो रखा गया ! समारो को सम्बोधित करते हूए सियाग ने बच्चो के उपर प्रकाश डाला ओर कहा की बच्चो को अपना लक्ष्य तय करना चाहीए खेताराम ने कहा की लगन व मेहनत से यदी कोई कार्य किआ जाए तो सफलता जरूर मीलती हैं !
सरपच वगताराम लूखा खोखसर पूर्व ने सम्बोधित करते हुए कहा की अपन को खूची का ठिकाना ही नही है की खेताराम के हाथ मे हमारे भारत का झण्डा रहेगा ओर बच्चो को को कहा की खेताराम की तरह महन्त कर आगे बढे ओर कार्यक्रम मे पूर्व मे राष्टीय स्तरिय भाग लेकर फस्ट आने वाली खिलाड़ी रूपो सूथार व राज्य स्तरीय खिलाड़ी कमला व गिता को खेताराम सियाग ने माला पहना कर स्वागत किया !
कार्यक्रम मे उपस्तिथ सरपच वगताराम लूखा खोखसर पुर्व , दिने खांन खोखसर , बागाराम बलियारा , असलाराम कड़वासरा ,मानाराम सहीत अन्य ग्रामीण मोजूद रहे ! विधालय स्टाप शुशीला ,मुन्नी देवी ,व योगेन्द्रसिहं गुर्जर , सहीत अध्यापक उपस्तीथ रहे !
कार्यक्रम के अंन्त मे अध्यापक मानाराम सारण ने सभी का धन्यवाद ग्यापित किया ! ,
Wednesday, 20 January 2016
मेंहनत से ही सफलता अवश्य मिलती है - प्रधान गिडा.
बायतु/-किसान छात्रावास गिङा मे ओलम्पियाड के लिए चयनीत खेताराम सियाग का सम्मान किया गया।इस अवसर पर गिङा प्रधान लक्ष्मणराम चौधरी ने कहा कि कङी मेहनत से ही सफलता मिलती है।टीकमाराम लेगा ने बताया कि खेल संसाधन विकसित किये जाने की अवश्यकता है।गिङा सरपंच पूनमाराम घाट ने बच्चो को आहवान किया कि बङा लक्ष्य व होसला लेकर चलने पर सफलता अवश्य मिलती है।इस अवसर पर नगराज गोदारा ,मूलाराम बैरङ, डा जोगेश चौधरी, वगताराम जांगु ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर लक्ष्मण गोदारा, खेराज हुडा ,प्रलाद धतरवाल ,प्रेमसिह वीदा, वगताराम साई अचलाराम साई नरपतराम जाखङ उर्जाराम गोदारा .भीयाराम सारण ,वगताराम लुखा, जोगाराम सारण ,खीयाराम कङवासरा, शकराराम दर्जी आदि लोग उपस्थित थे।इस मौके पर किसान विकास समिति द्वारा एक लाख रूपये का चैक धावक खेताराम सियाग व दीपाराम धावक को इक्कीश हजार रूपये पारितोषिक के रूप मे प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर सैकङो लोग उपस्थित थे। वही सभा का संचालन गिरधारीराम साँई , तगाराम जाखड़ ने किया|
Friday, 8 January 2016
अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल
घमण्डा राम परिहार
बायतु
उपखण्ड क्षेत्र बायतु के सेवनियाला-बोडवा सड़क मार्ग पर गुरुवार शाम 5 बजे एक अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाय पास खेत से चरकर सड़क के किनारे से चल रही थी,उसी वक्त बायतु की तरफ से आ रही एक स्कोर्पियों ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए गाय को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय को घसीटते हुए 10 फिट दूर लेकर चला गया।गाय के कान से खून निकलना शुरू हो गया तथा पैर भी फ्रेक्चर हो गया।जब टक्कर की आवाज सुनी तो आस-पास के लोग दौड़कर आये और गाय को सड़क से उचित स्थान पर ले जाया गया तब तक अज्ञात स्कोर्पियो मौके का फायदा उठाकर तेज गति से भाग गया।ग्रामीणों ने बताया कि काफी दूरी तक पीछा किया लेकिन गाड़ी पकड़ में नही आयी।
गाय को गौ शाला भेजा
शुक्रवार को सुबह सामान्य इलाज करके अन्नपूर्ण गौशाला में भेजवाया गया जहाँ पर चिकित्सको द्वारा इलाज किया गया और जिमेवारी गौशाला को सौंप दी।
इस मौके पर गौ रक्षा कमांडो के नगर अध्यक्ष नरेश माली,बांकाराम गोदारा बोडवा,श्रवण पंवार,हरचन्द देवासी,मानवेन्द्र नैण,विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित अनेक गौ रक्षार्थ कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
भूल जाइए Wi-Fi, आ गया Li-Fi : बदल जाएगी आपकी इंटरनेट की दुनिया!
नई दिल्ली : इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों लोगों के लिए खुशखबरी है। अब तक वाई-फाई तकनीक का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह एक क्रांतिकारी तकनीक साबित होने जा रही है। लाई-फाई की तकनीक इतनी आधुनिक और इसकी स्पीड इतनी तेज है कि आप मद्धिम रोशनी वाले बल्ब के नीचे खड़े होकर कुछ सेकेंड में अपनी पसंदीदा फिल्म डाउनलोड कर सकते हैं। इस तकनीक के इस्तेमाल से आप अपनी कल्पना को हकीकत में बदलते देख पाएंगे।
लाइट फिडेलिटी एक हाई स्पीड तकनीक है जो विजिबल लाइट कम्यूनिकेशन के जरिए डेटा का ट्रांसमिशन करती है। कहने का मतलब है कि यह तकनीक लाइट्स का इस्तेमाल करते हुए काफी तीव्र गति से डेटा का आदान-प्रदान करती है। जर्मन वैज्ञानिक हेराल्ड हास ने इस नई तकनीक लाई-फाई को ईजाद किया है। एक वार्ता के दौरान हास ने वायरलेस राउटर्स के रूप में लाइटबल्ब्स के इस्तेमाल के बारे में अपनी सोच रखी।
आखिर क्यों क्रांतिकारी यह तकनीक?
कल्पना करिए कि आपके आस-पास के सभी लाइटबल्ब्स वायरलेस हॉट्सपॉट्स के रूप में तब्दील हो जाएं और इन बल्बों से आपको तीव्र गति की इंटरनेट स्पीड मिलने लगे तो क्या होगा। यानी हर जगह आपको इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी और इस इंटरनेट की स्पीड आपकी कल्पना से अधिक होगी।
इस तकनीक के हकीकत में तब्दील हो जाने पर आज की इंटरनेट की दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी। समझा जाता है कि यह लाई-फाई तकनीक रेडियो तरंगों के ट्रांसमिशन पर आधारित वाई-फाई तकनीक से करीब 100 गुना तेज होने जा रही है।
गौरतलब है कि प्रयोगशाला में जांच के दौरान लाई-फाई तकनीक ने प्रति सेकेंड 224 गीगाबाइट की स्पीड प्राप्त की। साफ शब्दों में कहें तो इस तकनीक के जरिए 1 जीबी से ज्यादा की 18 फिल्में एक सेकेंड में डाउनलोड की जा सकेंगी। माना जा रहा है कि 2022 तक यह करीब 113 अरब डॉलर का बिजनेस करेगी।
लाइट पर आधारित यह तकनीक हमारी-आपकी इंटरनेट की दुनिया को कितना बदल पाती है, यह देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
Friday, 1 January 2016
निजी बस की डीजल टैंकर से भिड़ंत में पांच जनों की मौत
जोधपुर।जैसलमेर रोड पर बम्बोर गांव के पास एक निजी बस की डीजल टैंकर से भिड़ंत में पांच जनों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। इस दुर्घटना में तेरह अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से टैंकर चालक सहित चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। ये बस जोधपुर से भणियाणा व भैंसड़ा गांव जा रही थी।मृतकों व घायलों को एक अन्य बस में सवार यात्रियों की मदद से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। सूचना पर झंवर व बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर झंवर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बस में करीब 35 लोग सवार थे।झंवर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि जोधपुर से एक निजी बस सुबह सात बजे भणियाणा व भैंसड़ा गांव के लिए निकली। जैसलमेर रोड पर बम्बोर गांव के नजदीक सामने से एक डीजल टैंकर आ रहा था। रफ्तार तेज होने की वजह से सामने से आ रहे डीजल टैंकर से बस की जोरदार टक्कर हो गई।टैंकर चालक ने दिशा बदलकर दुर्घटना से बचने का प्रयास भी किया, लेकिन सड़क पर चल रहे मरम्मत कार्य से उसका संतुलन नहीं बन पाया। संतुलन खोने से बस सड़क से उतरकर बिजली के पोल से जा टकराई और खेत में जा कर दायीं ओर को पलट गई। वहीं टैंकर दूसरी ओर मिट्टी में धंस गया।बस और टैंकर की टक्कर इतनी जोरदार और भयावह थी कि दोनों वाहन चकनाचूर हो गए। बस तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और टैंकर का अगला हिस्सा भी चकनाचूर हो गया। बस के सभी कांच टूट गए। बस बॉडी के परखच्चे उड़ गए। दायीं ओर के हिस्से की हालत देख कर ही समझा जा सकता है कि टक्कर कितनी खतरनाक रही होगी।अन्य बस सवार यात्रियों ने की मदद जोधपुर की तरफ आ रही एक अन्य बस इस हादसे का गवाह बनी। अन्य बस यात्रियों की मदद से क्षतिग्रस्त बस के कांच तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान बस में सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने प्राइवेट वाहनों और 108 एंबुलेंस की सहायता से मृतकों और घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में मचा हाहाकार, रोने लगे परिजन घायल और मृतकों के अस्पताल पहुंचने पर वहां हाहाकार मच गया। अस्पताल के आंगन में चारों ओर खून ही खून नजर आ रहा था। सभी डॉक्टर्स घायलों के उपचार में लग गए। अस्पताल प्रशासन की ओर से जब दुर्घटना से आहत लोगों के परिजनों को सूचित किया गया, तो बौखलाए हुए से वे हॉस्पिटल पहुंचे। मृतकों के परिजन खुद को संभाल नहीं पाए और रोने लगे। अस्पताल में मातम का सा माहौल छा गया।पुलिस अधिकारी पहुंचे अस्पताल सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ और पुलिस उपायुक्त वेस्ट समीर कुमार सिंह मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे। यहां वे मृतकों के परिजनों से मिले और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया, वहीं घायलों के बारे में जानकारी ली। सब इंस्पेक्टर गोविंद व्यास और एएसआई उम्मेद सिंह मृतकों की शिनाख्त कर शव परिजनों को सुपुर्द करने की कार्रवाई कर रहे हैं। पांच मृतकों में से चार शव की शिनाख्त हो चुकी है। एक मृतक की पहचान की जा रही है।
इन्होंने तोड़ा दम 1. धन्नाराम (28) पुत्र बिरमाराम, निवासी बलाड़ फलसूंड गांव जैसलमेर 2. मनोहर जहां (48) पत्नी बिलाल खान निवासी बरकतुल्लाह खान कॉलोनी आखलिया चौराहा जोधपुर 3. रूपाराम (50) पुत्र रुघनाथ गोदारा निवासी ढांढणिया गांव बालेसर 4. शिवसिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी चांदसमा जैसलमेर 5. शव की शिनाख्त जारी है।ये हुए घायल सड़क दुर्घटना में कुल तेरह लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसमें से 11 लोगों की पहचान हो गई है। दो लोगों की पहचान के प्रयास चल रहे हैं। तुलछाराम मेघवाल (24) निवासी पोकरण माधाराम (28) निवासी जेठानिया टैंकर ड्राइवर देवी सिंह (50) निवासी भीमजी का गांव, बाप गोरधन सिंह (35) निवासी सूरसागर मांगीलाल विश्नोई (29) निवासी खारा गांव, फलोदी विकास विश्नोई (15) निवासी सांवरीजमाणक राम (29) निवासी खोखसर गिडा, बाड़मेर मदनलाल (23) निवासी बाप महेश माली (32) निवासी सूरसागर बिरमाराम (57) निवासी बलाड़ फलसूंड गांव जैसलमेर राजकुमार विश्नोई कोई काम कर के लौट रहा था, कोई काम से जा रहा था मृतकों में शामिल धन्नाराम अपने पिता बिरमाराम के साथ जोधपुर से चैक अप करवा के जैसलमेर स्थित अपने गांव फलसूंड जा रहा था। वह बीमार था, लेकिन ठीक होने की उम्मीद सड़क हादसे ने ले ली। महिला मृतक मनोहर जहां पेशे से नर्स है।बाड़मेर जिले के गंगावास गांव की डिस्पेंसरी में ड्यूटी देने जा रही थी। नहीं मालूम था कि मरीजों की सेवा करने का अब उसे एक भी मौका नहीं मिलेगा। एक अन्य मृतक रूपाराम अपने गांव लौट रहा था, लेकिन इस हादसे ने उसके घरवालों को हमेशा के लिए रूपाराम के इंतजार में छोड़ दिया।बस के दायीं हिस्से में बैठे लोग हुए चोटिल सभी मृतकों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई।ये सभी ड्राइवर की तरफ वाली दायीं सीटों पर बैठे थे। टैंकर से टक्कर के बाद बस दायीं ओर पलटी खा गई थी। इसी वजह से बस के दायीं हिस्से में बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गए और मरने वाले भी बस के इसी हिस्से में बैठे थे।बस चालक का सुराग नहीं, मामला दर्ज कर झंवर पुलिस ने बताया कि बस चालक का अब तक कुछ पता नहीं लग पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक फरार है।लेकिन एक मृतक और दो घायलों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसलिए कुछ भी कहना मुश्किल है।फिलहाल मृतक धन्नाराम के पिता बिरमाराम की शिकायत पर झंवर थाने में केस दर्ज किया गया है। बिरमाराम हादसे में अपना बेटा गंवा चुका है। पेशे से रेवेन्यू इंस्पेक्टर बिरमाराम खुद भी इस हादसें में घायल हुआ है।

