Friday, 29 January 2016
जैसलमेर,ठगों के खिलाफ जिला पुलिस की बडी कार्यवाही जादूई काँच से करोडों रूपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
काॅच को वर्ष 1818 मंे इस्ट इण्डियाॅ कम्पनी द्वारा निर्मित होना बताते
नकली काॅच को असली बताकर करोडों में बैचने की फिराक में थे ठग
जैसलमेर । ज्ञात रहे कि मुखबीर ईतला मिली की जिले में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो कि सन् 1818 इस्ट इण्डियाॅ कम्पनी के समय का बेश किमती काॅच होना बता रहे है कि जिससे किसी भी व्यक्ति का नग्न, कंकाल के रूप में प्रतिबिन्द देख सकते है। जो तीन स्टेपों में कार्य करता है। जिसमें एक स्टेप 14 फिट से व्यक्ति का शरीर नग्न स्थिती मंे, 11 फिट में कंकाल के रूप में एवं 9 फिट में किसी भी प्रकार को कोई प्रतिबिन्ब नहीं दिखाई देता है। इसके अलावा काॅच द्वारा जमीन के अंदर धन को दखने की बात भी कही जा रही है। जिसको उक्त ठग लोगो को दिखाकर करोडों में सौदा करने की फिराक में है।
उपरोक्त सुचना पर पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर के निर्देशन में भवानीसिंह उप निरीक्षक पुलिस के नेतृत्व में विशेष टीम सउनि अर्जुनसिहं, कानि. प्रहलादसिंह, भीमसिंह, कमालखाॅ, राजाराम, मुकेश बीरा एवं कानि. ड्राईवर जुगलकिशोर पालीवाल की गठित की गई। टीम द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए शहर जैसलमेर एवं शहर के आसपास क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की गई। दौराने तलाशी जरिये मुखबीर ईतला मिली की संदिग्ध यूनियन चैराहे के पास देखे गये हैं जिस पर विशेष टीम द्वारा तुरन्त यूनियम चैराहा जाकर संदिग्ध शेख जादरअली पुत्र शेख जावेद अली निवासी श्री रामपूर जिला हावडा, पश्चिम बंगाल ओरूबाग पुत्र ओस्तोबाग निवासी कुलगाछिया हावड, पश्चिम बंगाल, कंवराजसिंह पुत्र प्रयागसिंह राजपुत उम्र 35 साल निवासी सनावडा पुलिस थाना संाकड एवं हरिसिंह पुत्र चैनसिंह राजपुत उम्र 30 साल निवासी महेशो की ढाणी पुलिस थाना सांकडा को यूनियन चैराहे पर दस्तयाब कर गाडी संख्या आरजे 15 यूए 1083 को जब्त की गई। उनकी दस्तयाबी के बाद संदिग्धों द्वारा बताया गया कि उनका एक साथी गाडी लेकर चला जिस पर भाखरराम उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना सांकडा मय हैड कानि. निम्बदान द्वारा उनके साथी नैनाराम पुत्र पोकरराम मेघवाल उम्र 35 साल निवासी महेशो की ढाणी पुलिस थाना सांकडा को दस्तयाब किय गया तथा उनके अन्य साथी प्रयागसिंह पुत्र कल्याणंिसंह निवासी महेशों की ढाणी पुलिस थाना लाठी को दस्तयाब करने पहॅूचे तो वह पुलिस भनक लगने पर फरार हो गया। जिसकी इनोवा गाडी बरामद की गई।
मुलजिमों की दस्तयाबी के बाद विशेष टीम द्वारा गहन पुछताछ की गई तो मुलजिमों द्वारा कई राज उगलते हुए बताया कि उक्त काॅच प्रयागसिंह पुत्र कल्याणंिसंह निवासी महेशों की ढाणी पुलिस थाना लाठी द्वारा संजय नाम के व्यक्ति जोकि पश्चिम बंगाल का निवासी है से खरीदा था तथा उसके निर्देशन दो पश्चिम बंगाल निवासी शेख जादरअली पुत्र शेख जावेद अली निवासी श्री रामपूर जिला हावडा, पश्चिम बंगाल ओरूबाग पुत्र ओस्तोबाग निवासी कुलगाछिया हावड, पश्चिम बंगाल को भेजा गया। जिसके बाद प्रयाग सिंह एवं उनके साथियों द्वारा लगातार कई पार्टियों से सम्पर्क कर तथा उनके झासा देकर लाखो रूपये की ठगी की गई। दौराने पुछताछ बताया कि उक्त साधारण काॅच को विशेष काॅच बताकर करोडो रूपये ऐठने की फिराक में थे।
ज्ञात रहे कि इस प्रकार की घटनाऐं पूर्व मे भी कई बार सामने आ रखी है। जिसमें काॅच का करोडों रूपये में सौदा कर उसकी अमानत राशि करोडा में लेकर काॅच को दौराने परिवहन तौड दिया जाता था ताकि काॅच की असलियत का पता ना चल सके। यह पहला मौका है जब पुलिस को उक्त काॅच जिसको यह ठग बैस किमती बताते थे सही स्थिति में मिला जोकि एक साधारण काॅच है।
पुलिस द्वारा आम जन से अपील की है कि इस प्रकार का कोई काॅच नहीं है जो कि इस्ट इण्डिया कम्पनी ने सन् 1818 में निर्मित किया हो व किसी के पास हो इस प्रकार का अगर कोई दावा करता है तो वह झूठा है। इस प्रकार किसी के बहकावे में आकर ठगी का शिकार न बने। इस प्रकार का कोई दावा करता है तो उसकी सूचना पुलिस को अवश्य देवे। ठगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में जावेगी।
बाड़मेर,अब होगी वाट्सअप पर शिकायत दर्ज, साइबर सेंटर का हुआ उद्घाटन बाड़मेर,अब हो
Wednesday, 27 January 2016
बाड़मेर,जैन मुनि के नगर प्रवेश में उमडा जन सैलाब,बाड़मेर विधायक जैन ने शिरकत
बाड़मेर।शहर में श्री जिन कान्तिसागर सूरिष्वर म.सा. के विद्वान षिष्य वसी मालाणी रत्न शिरोमणि ब्रह्मसर तीर्थोद्वारक मुनि मनोज्ञ सागर जी म.सा. व बाल मुनि नयज्ञ सागर श्री जी म.सा. का भव्य नगर प्रवेष बुधवार को सम्पन्न हुआ।खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष रतनलाल संखलेचा ने बताया कि प.पू. मुनि मनोज्ञ सागर जी म.सा. का नगर प्रवेष स्थानीय जैन भोजनषाला से कुषल वाटिका महिला परिषद के द्वारा सामैया कर बैण्ड-बाजों व ढोल-ढमाके के साथ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
पूज्य श्री का मंगल प्रवेष शहर के गांधी चोक,पुराणी सब्जी मण्डी,सदर बाजार,जवाहर चोक, पीपली चोक , दरियागंज,प्रताप जी प्रोल होते हुए जिन कान्तिसागर सूरि आराधना भवन सैकडों जैन धर्मालम्बियों के साथ पहुंचे।जहां पर गुरूदेव मनोज्ञ सागर जी म.सा. का स्वागत व अभिनन्दन कर धर्म सभा में परिवर्तित हुई।
गोचर भूमि से हटाया अतिक्रमण। बाटाडू
ओम बाटाडू
बाटाडू-क्षेत्र की लूनाड़ा ग्राम पंचायत की 91 बीघा चारागाह व गोचर भूमि पर काबिज अतिक्रमियों के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाही करते हुए कच्चे-मकान बनाकर किये गए चारागाह व गोचर भूमि के अतिक्रमण को हटाकर अतिक्रमियों को बेदखल किया।लम्बे समय से चल रहे चारागाह व गोचर भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पिछले दिनों उपजे विवाद के बाद सरपंच व ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाद प्रशासन ने आखिर मंगलवार को जेसीबी चला दी।इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को पुलिस की मदद लेकर चारागाह व गोचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाते हुए अभियान को अंजाम तक पहुँचाया। लूनाड़ा ग्राम पंचायत की 91 बीघा चारागाह व गोचर भूमि पर अतिक्रमियों दर्जनों कच्चे-पक्के पत्थरों के कोट, झोपड़िया व मकान बना रखे थे।चारागाह व गोचर भूमि पर लम्बे समय से हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की ओर से पूर्व में कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में यहां अतिक्रमण की बाढ़ आ गई।मामला उस समय गरमा गया जब गत दिनों भारी तादाद में एक समूह के प्रभावशाली लोगों ने यहां आकर अपने कब्जे जमा लिए ओर कच्चे व पक्के मकान बनाने शुरू कर दिए।इसके बाद प्रशासन पर दबाव बना और 91 बीघा चारागाह व गोचर भूमि का सीमाज्ञान करवाया गया।इसके बाद मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही अमल में लाई गई।
इस दौरान बायतू तहसीलदार संदीप अरोड़ा,गिड़ा थानेदार जयराम चौधरी, बायतु थानेदार मनोज मूढ़, आरआई किस्तुराराम चौधरी,बाटाडू पटवारी चुनाराम मूढ़, लुनाड़ा पटवारी तेजाराम सुथार,लुनाड़ा सरपंच नगाराम मेघवाल, सहित कई लोगों की मौजूदगी में गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
*यहां से हटाया अतिक्रमण÷इंद्रा कॉलोनी, हाई स्कुल के पीछे, महेश्वरी कॉलोनी के पास की चारागाह व गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाकर चारागाह व गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
*आदर्श विद्या मंदिर बनाना था प्रस्तावित÷ये चारागाह व गोचर भूमि पूर्व में आदर्श विद्या मन्दिर बनाने के लिए प्रस्तावित थी।लेकिन लम्बे समय तक विद्या मन्दिर का निर्माण कार्य नहीं होने से खाली जमीन पर भूमाफियों की पैनी निगाह पड़नी शुरू हो गई।उन्होंने खाली पड़ी चारागाह व गोचर भूमि खरीद-फरोख्त शुरू करते हुए लाखों वारे-न्यारे कर लिये।
*दूसरे दिन भी जारी रहेगा अतिक्रमण हटाने का दौर÷गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने का दौर दूसरे दिन भी जारी रहेगा।
Monday, 25 January 2016
67 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2016 पर उपखण्ड स्तर सम्मानित करने वालों विद्यार्थियों की सूची
67 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2016 पर उपखण्ड स्तर सम्मानित करने वालों विद्यार्थियों की सूची
क्र.स. नाम कर्मचारी पद पदस्थापन सराहनीय कार्य
1 सुआ पुत्री श्री खेताराम छात्रा कक्षा 12 ए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु वाॅलीबाॅल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
2 कविता पुत्री श्री बलवीर छात्रा कक्षा 12 ए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु सर्वोत्कृष्ट विद्यार्थी
3 धूड़ी पुत्री श्री रामाराम छात्रा कक्षा 12 बी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु सर्वोत्कृष्ट विद्यार्थी
4 अर्जुन कुमार पुत्र श्री जैसाराम छात्र कक्षा 10 शिव शक्ति विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु 60 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2015-16 में 100 मीटर में जिले में द्वितीय, 4 ग 100 मी. रिले में जिले में प्रथम और राज्य स्तर पर चयन
5 पूनमाराम पुत्र श्री जोगाराम छात्र कक्षा 9 शिव शक्ति विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु 60 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2015-16 में 800, 4 ग 100 मी. रिले में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
6 जितेन्द्र कुमार पुत्र श्री पुखराज छात्र कक्षा 11 शिव शक्ति विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु 60 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2015-16 में 4 ग 100 मी. रिले में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
7 सिद्धार्थ पुत्र श्री देवेन्द्र छात्र कक्षा 9 शिव शक्ति विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु 60 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2015-16 में 400 मीटर में जिले में द्वितीय व 4 ग 100 मी. रिले में जिले में प्रथम व राज्य स्तर पर चयन
8 चन्द्रावती पुत्री गुसांईराम छात्रा कक्षा 8 शिव शक्ति विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु 60 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2015-16 में 4 ग 100 मी. रिले में जिले में प्रथम व राज्य स्तर पर चयन
9 भीखी चैधरी पुत्री श्री रावताराम छात्रा कक्षा 5 शिव शक्ति विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु 59 वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2015-16 में 4 ग 100 मी. रिले में जिले में द्वितीय व राज्य स्तर पर चयन
10 मूली पुत्री श्री मोटाराम छात्रा कक्षा 7 शिव शक्ति विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु 59 वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2015-16 में 4 ग 100 मी. रिले में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
11 विजय लक्ष्मी पुत्री श्री रामलाल छात्रा कक्षा 8 शिव शक्ति विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु 59 वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2015-16 में 4 ग 100 मी. रिले में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
12 हेमन्त कुमार पुत्र श्री तेजाराम छात्रा कक्षा 8 शिव शक्ति विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु 59 वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2015-16 में 100 मी. 200 मी. 80 मी. बाधा एवं 4 ग 100 मी. रिले में जिले में प्रथम व राज्य स्तर पर चयन
13 पारस पुत्र श्री गंगाराम छात्रा कक्षा 8 शिव शक्ति विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु 59 वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2015-16 में 80 मी. बाधा में जिले में द्वितीय एवं 4 ग 100 मी. रिले में जिले में प्रथम व राज्य स्तर पर चयन
14 गोपाल देव पुत्र श्री खंगाराराम छात्रा कक्षा 8 शिव शक्ति विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु 59 वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2015-16 में 4 ग 100 मी. रिले में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
15 भरत कुमार पुत्र श्री तुलसाराम छात्रा कक्षा 8 शिव शक्ति विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु 59 वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2015-16 में 200 मी. व 600 मी. में जिले में द्वितीय व 4 ग 100 मी. रिले में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं राज्य स्तर पर चयन
16 कु. दिव्या पुत्री वगताराम छात्रा कक्षा 11 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु जिला (सेशन) न्यायालय (विधिक प्राधिकरण) द्वारा आयोेजित पेन्टिंग प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
17 कु. गीता पुत्री श्री सत्ताराम छात्रा कक्षा 12 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु विधिक प्राधिकरण राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा आयोेजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया।
18 कैलाश कुमार पुत्र श्री रिड़मलराम छात्र कक्षा 11 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु चित्तौड़गढ़ में आयोजित 19 वर्षीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व किया।
19 हनुमान प्रसाद पुत्र श्री हेमाराम सांसी छात्र कक्षा 11 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु नोहर (हनुमानगढ़़) में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया।
20 मंजूर इलाही पुत्र श्री नबी बक्स छात्र कक्षा 10 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु मनोहरपुरा (जयपुर) में आयोजित 17 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया।
21 भट्टराज पुत्र श्री छगनाराम लौहार छात्र कक्षा 10 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु मनोहरपुरा (जयपुर) में आयोजित 17 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया।
22 राजू बानो पुत्री ईदल खान छात्रा कक्षा 8 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नाईयों की ढाणी, बायतु भीमजी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
23 ममता बानो पुत्री हासम खान छात्रा कक्षा 7 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नाईयों की ढाणी, बायतु भीमजी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
24 भोमा राम पुत्र गोरधनराम छात्र कक्षा 8 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नाईयों की ढाणी, बायतु भीमजी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया।
25 रेखा पुत्री श्री चैखा राम छात्रा कक्षा 8 बालिका आदर्श विद्या मन्दिर, बायतु सत्र 2015-16 में शारीरिक खेलकूद प्रतियोगिता में जूड़ों में 44 किग्रा भार वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
26 अनीता पुत्री श्री दीपा राम छात्रा कक्षा 9 बालिका आदर्श विद्या मन्दिर, बायतु सत्र 2015-16 में शारीरिक खेलकूद प्रतियोगिता में जूड़ों में 40 किग्रा भार वर्ग में राजस्थान क्षेत्र स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
27 ज्योति पुत्री श्री रूपा राम छात्रा कक्षा 9 बालिका आदर्श विद्या मन्दिर, बायतु सत्र 2015-16 में शारीरिक खेलकूद प्रतियोगिता में जूड़ों में 52 किग्रा भार वर्ग में राजस्थान क्षेत्र स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
28 भावना पुत्री श्री किशोर कुमार छात्रा कक्षा 7 बालिका आदर्श विद्या मन्दिर, बायतु सत्र 2015-16 में शारीरिक खेलकूद प्रतियोगिता में जूड़ों में 44 किग्रा भार वर्ग में राजस्थान क्षेत्र स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
29 प्रियंका पुत्री श्री प्रकाश छात्रा कक्षा 8 बालिका आदर्श विद्या मन्दिर, बायतु सत्र 2015-16 में शारीरिक खेलकूद प्रतियोगिता में जूड़ों में 38 किग्रा भार वर्ग में राजस्थान क्षेत्र स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
30 शान्ति पुत्री श्री पूनमा राम छात्रा कक्षा 7 बालिका आदर्श विद्या मन्दिर, बायतु सत्र 2015-16 में शारीरिक खेलकूद प्रतियोगिता में जूड़ों में 32 किग्रा भार वर्ग में राजस्थान क्षेत्र स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
31 हेमन्त कुमार पुत्र श्री नकताराम - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, उमेदोणी जाखड़ों की ढाणी, बायतु चिमनजी सत्र 2015-16 में प्राथमिक विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता में पंचायत समिति स्तर पर प्रथम एवं जिला स्तर पर उप विजेता रहा।
32 श्री उम्मेदाराम चैधरी कनिष्ठ अभियन्ता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, सवाऊ पदमसिंह राजस्व वसूली एवं आवंटित हर कार्य को उत्कृष्टता के साथ सम्पादित करते हुए उपभोक्ताओं को संतुष्ट करने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य
33 श्री टीकमाराम तकनीकि सहायक जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, बायतु राजस्व वसूली में सराहनीय कार्य
34 श्री गोरधनराम चपरासी जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, बायतु डाक कार्य का सुचारू संचालन एवं कार्यालय परिसर में सफाई में महत्वपूर्ण योगदान
35 श्री विराज सिंह शक्तावत शाखा प्रबन्धक राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक शाखा, बाटाडू गरीबी शमन परियोजना (एमपावर) के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह को बैंक शाखा से सर्वाधिक लिंकेज में सराहनीय कार्य
36 श्री सुभाष विश्नोई सूचना सहायक ब्लाॅक आई टी कार्यालय, बायतु भामाशाह योजनान्तर्गत उल्लेखनीय योगदान
37 श्री गुरमेल सिंह सूचना सहायक ब्लाॅक आई टी कार्यालय, बायतु भामाशाह योजनान्तर्गत उल्लेखनीय योगदान
38 श्री विजय सिंह लिपिक ग्रेड द्वितीय कार्यालय पंचायत समिति, बायतु कार्यालय स्तर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य
39 श्री ओमप्रकाश लिपिक ग्रेड द्वितीय कार्यालय पंचायत समिति, बायतु पेंशन व सिडींग में सराहनीय कार्य
40 श्री तुलसाराम ग्राम सेवक ग्राम पंचायत केसूम्बला भाटियान ग्राम पंचायत स्तर पर आवंटित विभागीय कार्यों में श्रेष्ठ कार्य परिणाम देने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य
41 श्री बगताराम ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत केसूम्बला भाटियान ग्राम पंचायत स्तर पर आवंटित विभागीय कार्यों में श्रेष्ठ कार्य परिणाम देने में सराहनीय कार्य
42 श्री ओमप्रकाश सारण लिपिक ग्रेड द्वितीय ग्राम पंचायत बायतु चिमनजी ग्राम पंचायत स्तर पर आवंटित विभागीय कार्यों में श्रेष्ठ कार्य परिणाम देने में सराहनीय कार्य
43 श्री घमण्डाराम ग्राम सेवक ग्राम पंचायत अकदड़ा ग्राम पंचायत स्तर पर आवंटित विभागीय कार्यों में श्रेष्ठ कार्य परिणाम देने में सराहनीय कार्य
44 श्री गिरधारीलाल ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बायतु पनजी ग्राम पंचायत स्तर पर आवंटित विभागीय कार्यों में श्रेष्ठ कार्य परिणाम देने में सराहनीय कार्य
45 श्री दीपाराम पुत्र श्री मंगलाराम गोदारा धावक बायतु भोपजी राष्ट्रीय स्तर पर धावक के रूप में चयन होने के फलस्वरूप एवं खेलकूद गतिविधियों में सराहनीय कार्य
46 श्री हरीराम पुत्र श्री मंगलाराम जी अध्यापक राप्रावि, हिरौणी धतरवालों की ढ़ाणी, बायतु भोपजी शिक्षा एवं समाजसेवा में सराहनीय कार्य
47 श्री राधेश्याम सोनी लि. ग्रेड प्रथम कार्यालय ब्लाॅक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, बायतु कार्यालय स्तर पर आवंटित विभागीय कर्यों को सम्पादित करते हुए श्रेष्ठ कार्य परिणाम एवं सराहनीय कार्य
48 श्री सुरताराम देवासी लिपिक ग्रेड द्वितीय कार्यालय ब्लाॅक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, बायतु कार्यालय स्तर पर आवंटित विभागीय कर्यों को सम्पादित करते हुए श्रेष्ठ कार्य परिणाम एवं सराहनीय कार्य
49 श्री गोरधनराम चैधरी कम्प्यूटर आॅपरेटर कार्यालय ब्लाॅक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, बायतु मिड-डे-मील सम्बन्धी डाटा फीडिंग में सरायनीय कार्य
50 श्री रामकिशोर गोदारा प्र.अ. राउप्रावि दर्जियों की ढ़ाणी विद्यालय चयन योजनान्तर्गत उत्कृष्ट विद्यालय चयन में योगदान एवं सराहनीय कार्य
51 श्री मानाराम सारण अध्यापक राउप्रावि सारणों की ढ़ाणी खेलकूद में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की भागीदारी में सराहनीय कार्य
52 श्री उदयसिंह पुत्र श्री पूनमाराम प्रधानाचार्य शिव शक्ति विघा मन्दिर शिक्षण संस्थान, बायतु स्थानीय विद्यालय की शैक्षिक व सह शैक्षिक गतिविधियों में सराहनीय कार्य
53 श्रीमति कंचन गुप्ता व्याख्याता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु विद्यालय विकास हेतु कार्य एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम में योगदान
54 श्री रावता राम चैधरी व्याख्याता (हिन्दी) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु राष्ट्रीय स्वच्छता कार्यक्रम के तहत विद्यालय एवं परिसर के आसपास की सफाई में सराहनीय कार्य किया।
55 श्री रायमल राम चैधरी व्याख्याता (वाणिज्य) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायतु विद्यालय व स्टेडियम की सफाई व रंग-रोगन में सराहनीय कार्य किया।
56 श्री मुरलीधर पुत्र श्री मानसिंह सहायक कार्यालय सहायक अभियन्ता जन स्वा. अभियान्त्रिकी विभाग उपखण्ड बायतु जोगासरिया हैडवक्र्स पर स्थित नलकूपों की लोरिंग, अनलोरिंग कार्य व नलकूपों के रख-रखाव में सराहनीय कार्य किया
57 श्री आसुराम पुत्र श्री हेमाराम सहायक कार्यालय सहायक अभियन्ता जन स्वा. अभियान्त्रिकी विभाग उपखण्ड बायतु खानजी का तला हैडवक्र्स से छीतर का पार से कुंभे का तला तक पाईप र्लाईन मरम्मत में सराहनीय कार्य किया
58 श्री उमाराम पुत्र श्री प्रहलादराम सहायक कार्यालय सहायक अभियन्ता जन स्वा. अभियान्त्रिकी विभाग उपखण्ड बायतु भीमड़ा हैडवक्र्स से कुंभे का तला तक पाईप र्लाईन में सराहनीय कार्य किया
59 धीरजबाला ए.एन.एम. उप स्वास्थ्य केन्द्र, अकदड़ा परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम में सराहनीय कार्य किया
60 तगाराम ब्लाॅक नोडल अधिकारी कार्यालय खण्ड मु.चिकि.अधिकारी, बायतु समस्त प्रकार की आॅनलाईन / आॅफलाईन रिपोर्टिंग, संस्थापन शाखा, विधानसभा प्रश्न एवं अन्य विभागीय कार्यक्रमों में प्रशंसनीय कार्य
61 श्री नेमाराम बामणिया कनिष्ठ अभियन्ता (कार्यवाहक सहायक अभियन्ता) कार्यालय सहायक अभियन्ता जन स्वा. अभियान्त्रिकी विभाग उपखण्ड बायतु नियमित जलापूर्ति एवं नहरी पानी वितरण में सराहनीय कार्य
62 श्री देवाराम धतरवाल खेमेश्वर वाॅटर सप्लायर्स निवासी- नगोणी धतरवालों की ढ़ाणी खेमेश्वर वाॅटर सप्लायर्स द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में निःशुल्क पेयजल व्यवस्था करते हुए सामाजिक कार्यो में सराहनीय कार्य
63 श्री नाथाराम पशुधन परिसर कार्यालय पशु चिकित्सालय, बायतु आवंटित हर कार्य को उत्कृष्टता के साथ सम्पादित करते हुए श्रेष्ठ कार्य परिणाम देने में सराहनीय कार्य
64 श्री गोमाराम भू.अभिलेख निरीक्षक वृत बायतु भोपजी तहसील कार्यालय, बायतु आवंटित विभागीय लक्ष्यों एवं कार्यों को उत्कृष्टता के साथ सम्पादित करते हुए श्रेष्ठ कार्य परिणाम देने में सराहनीय कार्य
65 श्री नन्दराम पटवारी हल्का नगोणी धतरवालों की ढ़ाणी तहसील कार्यालय, बायतु आवंटित विभागीय लक्ष्यों एवं कार्यों को उत्कृष्टता के साथ सम्पादित करते हुए श्रेष्ठ कार्य परिणाम देने में सराहनीय कार्य
66 श्रीमती शायर कुमारी पटवारी हल्का चैखला तहसील कार्यालय, बायतु आवंटित विभागीय लक्ष्यों एवं कार्यों को उत्कृष्टता के साथ सम्पादित करते हुए श्रेष्ठ कार्य परिणाम देने में सराहनीय कार्य
67 श्री विक्रम सिंह लिपिक ग्रेड द्वितीय तहसील कार्यालय, बायतु आवंटित विभागीय लक्ष्यों एवं कार्यों को उत्कृष्टता के साथ सम्पादित करने में सराहनीय कार्य
68 माधुसिंह गोरा न्यूज इन्फोरमर ईटीवी, राजस्थान पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य
69 अशोक धतरवाल न्यूज रिर्पोटर राजस्थान खोज खबर पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य
70 राकेश जैन न्यूज रिर्पोटर ए-वन टीवी बयतु पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य
71 खेताराम पुत्र श्री राणाराम खोखसर पूर्व निवासी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रियो ओलम्पिक में चयनित होने पर
Sunday, 24 January 2016
उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तरीयसमारोह में 45 जने सम्मानित होंगे
बाडमेर। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 जनों को जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व, उपनिवेशन एवं देवस्थान राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) अमराराम चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर नगर परिषद बाडमेर के फायरमैन वेदराज मेघवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी पशुधन आरोग्य चल इकाई पचपदरा डॉ. रोहित चारण, नगर परिषद बाडमेंर के जेसीबी ऑपरेटर जगदीशसिंह, सा.नि.वि. प्रथम बाडमेर के बेलदार सुरताराम, सर्किट हाउस बाडमेर के मशालची दौलतराम, सी.के. स्कूल कवास के शारीरिक शिक्षक लूणसिंह राठौड, ब्लॉक प्रभारी भारती फाउण्डेशन चौहटन सुराब खान, बनिया धोरा बायतु निवासी रामचन्द्र कडवासरा पुत्र जुगताराम जाट, कृषि विस्तार बाडमेर के सहायक लेखाधिकारी द्वितीय नरसिंगाराम जीनगर, सुश्री पार्वती जांगिड, बालोतरा निवासी हरिश कुमार पुत्र भंवरलाल, बाल वैज्ञानिक कक्षा 8 प्रियंका सारण पुत्री चूनाराम सारण, जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा के कार्यालय अधीक्षक प्रमोद कुमार दाधीच, सीमा गृह रक्षा दल बाडमेर कम्पनी कमाण्डर किशनसिंह सोढा, तहसीलदार सेडवा सूरजभान, आयुर्वेद कम्पाउण्डर प्रमोद कुमार जयसवाल, उपखण्ड कार्यालय चौहटन के लिपिक ग्रेड प्रथम गौतमचन्द सेठिया, तहसील शिव के आफिस कानूनगो हिगलाजदान, रामावि चारलाई कला के शा.शि. जालमसिंह चांदावत, सरपंच ग्राम पंचायत राजबेरा मनोहरसिंह भाटी, उप वन संरक्षक कार्यालय बाडमेर के सहायक वनपाल नृसिंगाराम, पर्यावरण प्रेमी कोजाणियों की ढाणी लंगेरा नरपतसिंह राजपुरोहित, पटवारी बालेरा प्रकाश ढेनवाल, तहसील बाडमेर के सहायक कर्मचारी जगदीश प्रसाद, राउमावि कवास प्रधानाचार्य हरिश भाटी, राबाउमावि धोरीमना व्याख्याता श्रीमती हेमलता चौधरी, रा.आदर्श उ.मा.वि. बामसीन के अध्यापक धूडाराम भील, राउमावि गंगावास के व0अ0 विज्ञान पूनमसिंह जाखड, राउमावि मूलजी की ढाणी कक्षा 10 की छात्रा सुश्री पुष्पा, राउमावि मूलजी की ढाणी कक्षा 10 की छात्रा सुश्री उर्मिला/टीकमाराम, मदरसा गोरामाणियों की ढाणी की अध्यापिका श्रीमती जैनब बानो, टिबाणिया कल्याणपुर के अनिल कुमार जैन, राउप्रावि रेल्वे कालोनी बाडमेर के शा. शि. पुरखाराम माली, पंचायत प्रसार अधिकारी पं.सं. बाडमेर ओंकारदान, जिला कलक्टर कार्यालय के लिपिक ग्रेड प्रथम जेठाराम, ग्राम सेवक राणीगांव वीरमाराम, सचिव सवेरा संस्थान बाडमेर खीयाराम, सहायक निदेशक हीरालाल मालू, जन. स्वा. अभि. विभाग बाडमेर के सहायक अभियन्ता जयरामदास मेघवाल, राउप्रावि सुरपुरा अध्यापक मदनलाल बुनकर, उपखण्ड कार्यालय बालोतरा के लिपिक ग्रेड प्रथम बगदाराम बोस, जिला शिक्षा अधिकारी प्रा0 कार्यालय के सहायक कार्यालय अधीक्षक किशनलाल सोलंकी, जिला कलक्टर कार्यालय बाडमेर के कार्यालय सहायक अमराराम, राप्रावि उनियाला खेडा मेली प्रबोधक छगनाराम तथा ब्लॉक सर्व शिक्षा अभियान सिवाना के सन्दर्भ व्यक्ति प्रेमसिंह भाटी को सम्मानित किया जाएगा।





