Thursday, 18 February 2016

शान्ति भंग के आरोप में 4 गिरफ्तार 

राकेश जैन
बायतु। पुलिस थाना क्षेत्र के मिठिया तला के देवेंद्र कुमार पुत्र खेताराम रधुवीर ,अचलसिंह ,धर्मवीर पुत्र अमेदराम जाती जाट निवासी मिठिया तला को शान्ति भंग करने आरोप में गिरफ्तार किया यह जानकारी थाना अधिकारी मनोज मूढ़ ने दी

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित

थानाराम गोदारा
-राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय बायतू की 12 की छात्राओ को दिया विदाई समारोह
बायतू
उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय में कक्षा 12 की छात्राओ को विदाई समारोह गुरुवार को विधालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ !
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बाला राम मूढ़ ने बालिकाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लग्न से हमेशा सफलता हासिल की जा सकती है !इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सिमरथाराम चौधरी,नगोंणी धतरवालों की ढाणी सरपंच डूंगराराम काकड़,बायतू भोपजी सरपंच आसुराम बेरड़,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुम्भाराम धतरवाल,चेनाराम कड़वासरा,भँवरलाल गोदारा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे तथा विधालय प्राचार्य गायत्री लाडला व छात्राऐं उपस्थित रहे !

Wednesday, 17 February 2016

बाड़मेर,रक्तदान शिविर में 45 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान 

एवन टीवी और बाड़मेर रक्तदाता समूह की और से हुआ आयोजन 

-पुलिस कप्तान सहित कई गणमान्य लोगो ने की शिरकत 

बाड़मेर । राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक में चल रही रक्त की कमी को देखते हुए निजी न्यूज़ चैंनल एवन टीवी और बाड़मेर रक्तदाता समूह ने बुधवार को एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमे 45 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर अपनी भूमिका निभाई। शिविर के आयोजन से पहले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.आर के माहेश्वरी और राजकीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बीएल मंसूरिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। रक्तदान शिविर की अध्यक्षता कर रहे जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने रक्तदाताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की रक्तदान को लेकर कई तरह की अफवाहे फैलाई जाती है की रक्तदान करने से रक्तदाता को कई तरह की बीमारियो का सामना करना पड़ेगा । लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है,जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा की किसी जरूरत मंद को रक्त देकर उसकी जान बचानी चाहिए। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक ने राजकीय अस्पताल में आयोजित हुए रक्तदान शिविर के आयोजको का होसला अफजाई करते हुए कहा की यह वाकई उनका काम काबिल ए तारीफ है और इस रक्तदान शिविर के बाद आने वाले हर जरूरत मंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध मिलेगा। 

Tuesday, 16 February 2016

बायतू,अनियंत्रित होकर केमीकल टेंकर पलटा ड्राईवर हुआ गंभीर घायल

बाड़मेर/बायतू । उपखंड क्षेत्र के पनावड़ा गांव से गुजरने वाले स्टेट हाइवे संख्या 40 बायतु रामदेवरा  पर मंगलवार को पनावड़ा में एज टेंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुए टेंकर गांधीधाम से केमीकल भर कर पंजाब जा रहा था बायतु से 15 किमी दूर पनावड़ा चौराहा पर चारा से भरी पिकअप से साइड लेते समय पलट गया जिससे  टेंकर का ड्राईवर बाबुराम पुत्र चेनाराम जाती जाट निवासी कानोड़ गंभीर रूप से घायल हो गया ।चौराहा पर मौजूद लोगो ने बहार निकला जब तक 108 पायलट गोविन्द राम इ म एम टी शंकर पहुंच प्राथमिक उपचार करते हुए बायतु अस्तपताल पहुचाया जहा पर डॉ एम आर छिपा व डॉ जोगेन्द्र जांगिड़ ने उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया । इस घटना की सुचना मिलते ही  बायतु थानाधिकारी मनोज मूढ़ माय जाप्ता मोके पर पहुंचे कुछ समय के लिए यातायात को बंद करवाया गया टेंकर पलटने से केमिकल गिर रहा था समाचार लिखे जाने तक पुलिस मोके पर थी 

बाड़मेर में केयर्न और राजवेस्ट के सी एस आर बजट खर्च को सार्वजनिक करने को ले कर ग्रुप फॉर पीपुल्स का धरना 17 को

चन्दन सिंह भाटी बाड़मेर
बाड़मेर। जिले में तेल खोज के कार्य में जुटी केयर्न इंडिया और बिजली उत्पादन की राजवेस्ट इकाई भादरेश के सी एस आर बजट को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर ग्रुप फॉर पीपुल्स बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर के आगे कल धरना देगा,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की केयर्न और राजवेस्ट सी एस आर मद में बाड़मेर की जनता के विकास पर अरबो रुपये खर्च करने का दावा करती आई हैं,मगर आम जनता और प्रभावित क्षेत्र को जमीनी स्तर पर कोई सहायता नही मिली,इन कम्पनियो के बजट आवंटन की प्रक्रिया,अब तक इस मद में खर्च किये गए बजट की राशि,राशि के उपयोग सी एस आर के बजट का क्रियान्वन योजना आगामी दो सालो की और लाभान्वित क्षेत्र को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया जायेगा,ग्रुप अध्यक्ष अक्षयदान बारहट ने बताया की इन कंपनियों से आम तोर पर सूचना के अधिकार के तहत मांगी जाने वाली सूचनाऍ उपलब्ध नही कराई जाती,आर टी आई कार्यकर्ताओ को नियमो और सुरक्षा का झूठा हवाला देकर टरका दिया जाता हैं,उन्होंने बताया की बाड़मेर की जनता को यह जानने का हक हैं की उनके नाम पर खहरच किये जाने वाला पैसा कहा खर्च हुआ किसने किया कितना किया,दोनों कंपनिया जब तक बजट सार्वजनिक नही करेंगे आंदोलन जारी रखेंगे,धरने के साथ आंदोलन का बिगुल बज जाएगा।

Monday, 15 February 2016

मोटरसाईकिल सिलीप होने से युवक गंभीर घायल  

राकेश जैन
बायतु।बाडमेर।बायतु बाड़मेर रोड महादेव पेट्रोल पम्प के पास अग्यात मोटरसाईकिल से एक युवक गोकल राम पुत्र घमडा राम जाती जाट उम्र 30 गभीर घायल हो गया व मोटर साईकिल चालक मौके से फरार हो गया ग्रामीणों व 108 पयलोट गोविंद व् पी एम टी शंकर ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल लाया प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जोधपुर रेफर रेफर किया ग्रामीणों के अनुसार उन्हें रोड पर एक युवक पड़ा मिला व पास में एक मोटरसाइकिल पड़ी दिखी पर परिवार के लोगो से मालूम हुआ की उसे मोटर साईकिल नहीं चलानी आती नहीं हे फिलाल पुलिस जुटी जाँच में

विरात्रा वांकल माता का तीन दिवसीय मेला 20 से

इंद्र बरूपाल बाड़मेर
बाड़मेर। वीर विक्रमादित्य द्वारा स्थापित वांकलधाम वीरातरा माता का तीन दिवसीय मेला 20 फरवरी को अलसुबह मंगल आरती के साथ शुरु होगा। मेले को लेकर ट्रस्ट ने तैयारियां शुरु कर दी है।
वीरातरा माता ट्रस्ट के सचिव भैरसिंह सोढ़ा ने बताया कि वांकलधाम वीरातरा मेले में हजारों भक्त वीरातरा पहुंच कर वांकल माता के दरबार में धोक लगाकर मन्त्रते मांगेगे तथा सुखद भविष्य की कामना करेगे। वांकलधाम वीरातरा मंदिर में वर्ष में तीन बार विशाल मेलों का आयोजन होता है। इन मेलों में आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य राज्यों से भक्त आकर माता के दरबार में धोक लगाते है। संगमरमर के पत्थरो से बना वांकल माता के मंदिर को रोशनी से सजाया जा रहा है। वीरातरा माता ट्रस्ट द्वारा आने वाले यात्रियों के लिए भोजन, पानी, आवास, बिजली, चिकित्सा आदि की व्यवस्था की जा रही है।