Tuesday, 23 February 2016

बायतु।JSY व SLY का भुगतान 8 माह से बकाया

राकेश जैन
बायतु।JSY व SLY का भुगतान 8 माह से बकाया सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा विभाग की जननी सुरक्षा योजना व शुभ लक्ष्मी योजना के अंतर्गत  सहायता के चैक बायतु ब्लॉक की 8 माह  नहीं मिलने से महिलाएं दर-दर भटक रही है जबकि राज्य सरकार व चिकित्सा विभाग के निर्देशानुसार तत्काल भुगतान करना होता है ब्लॉक खंड प्रभारी डॉक्टर दिलीप गोदारा का कहना है कि मैंने डेड माह पूर्वी कार्य ग्रहण किया है अभी तक केस का साथ मेरे पास नहीं है पूर्व bcmho भैरोसिंह डूडी कवास के पास है इस संबंध में बात कर भुगतान करवाने की कोशिश करूंगा
जबकि बायतु की जनता का कहना है की पूर्व bcmho ने  अभी तक  चार्ज नहीं दिया है तो गलत हैं आठ  महा बीत गए गरीबो की कौन सुने
जसराज धतरवाल
बजट की कमी के चलते  भुगतान नहीं हो पाया बजट आते ही भुगतान कर दिया जाएगा
डॉ भेरु सिंह डूडी पूर्व bcmho बायतु

बायतु में करणी सेना ने कृषक राजपुत के ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग

राकेश जैन
बायतु।कृषक राजपुत के ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर करणी सेना के बायतु विधानसभा प्रभारी मनोहरसिंह गुगड़ी  के नेतृत्व मे नायब तहसीलदार साहब  को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया , करणी सेना द्वारा ज्ञापन देकर मांग की गयी कि 30 सितम्बर 2013को क्रमाक सख्या एक पर र्दज कृषक राजपुत परमार दईया कोटेचा खखड़ उदड़ चांदना तलादरा गुल आदि राजपुत समाज की उपजातीया को ओबीसी मे शामिल किया था जिसमे केन्र्द सरकार व राज्य सरकार द्वारा कोई सशोधन नही किया गया है जिसके आधार पर बाडमेर शिव चौहटन सिवाना पचपदरा बायतु तहसिल स्तर ओबीसी प्रमाण पत्र जारी किये थे जिले मे पचास प्रतीशत राजपुत कृषक है कृषि के अलावा आजीविका कोई साधन नही ईसमे से कुछ क्षेत्रो मे बरसात मौसम मे जमीन उपजाऊ होती है राज्य सरकार द्वारा ओबीसी प्रमाण पत्र बनने बद हो गये थे राजस्थान व अधिकारीता शासन विभाग के उप सचिव के पत्र क्रमाक ओबीसी आरएनडीफ सा न्या धि 416 2जनवरी2015 के अनुसार कृषक परमार राजपुत को ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर को निर्देश भी दिये जा चुके है ज्ञापन मे माग की गयी कि जिले के सभी तहसिलदार व सम्बधित अधिकारीयो को निर्देशित किया जावे कि वो राजपुतो के ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करावे और मांग नहीं माने जाने पर 7 दिन बाद उग्र आंदोलन किया जायेगा इस दोरान सेना के बायतु अध्यक्ष श्यामसिंह सिसोदिया  ,पचपदरा विधानसभा अध्यक्ष नरपतसिंह उमरलाई, पचपदरा उपाध्यक्ष शम्भुसिह पिन्डारण , पाटोदी ब्लाक अध्यक्ष अमरसिह भाटी ,
गिड़ा अध्यक्ष राजवीरसिंह, गिड़ा उपाध्यक्ष मनोहरसिंह सन्तरा ,बायतु संयुक्त सचिव श्रवणसिह पनावड़ा गिड़ा प्रसारमंत्री रामसिह चिड़िया, रामसिह भाटी खेतसिंह दूदवा ,धनसिंह सन्तरा, देरावरसिंह कानोड़ ,कानसिंह दूदवा, फतेहसिंह कानोड़, अमरसिह दूदवा, जेठूसिंह बायतु, गजेसिंह पनावड़ा ,माधुसिह बायतु ,प्रेमसिंह सेवनियाला, दलपतसिंह बायतु ,देवीसिह दूदवा, मालमसिंह कानोड़, नेपालसिंह नौसर राणसिंह बायतु आदि कई  समाज के युवा मोजुद थे ।

Friday, 19 February 2016

टंका बावड़ी का निरक्षण किया

बायतु। बायतु तहसील दार संदीप कुमार अरोड़ा ने जल स्वावलंबन  अभियान के अन्तर्गत बायतु उपखण्ड के माधासर में टांको व बावड़ियों का निरक्षण कर ग्रामीणो को इसकी महता के बारे में समझाया जल भण्डारण के संसाधनो को बढ़ावा देने की बात पर जोर दिया तथा टांको के आगोर का निरक्षण किया 

तहसीदार ने किया औचक निरक्षण

बायतु ।
बायतु /बायतु तहसीलदार संदीप कुमार अरोड़ा ने मिड डे मील के सघन निरीक्षण के तहत ग्राम पंचायत भीमड़ा की रा मा वि भीमड़ा' रा प्रा वि इसरामो की ढाणी ''रा प्रा वि मुलोणी मेधवालो कि ढाणी' रा प्रा  वि मुलोणी भाभुओ की ढाणी ''  राजकीय  शिक्षाकर्मी विद्यालय गंगाणियो की ढाणी , रा उ प्रा विहरूपोणी का वास , राप्रावि रतनाली नाड़ी , राजकीय  शिक्षाकर्मी गुरुओ का नाड़ा , राप्रावि जियोनी मेघवालो कि ढाणी , राजकीय  शिक्षाकर्मी विद्यालय कुमठो का तालर  एवं रा प्रा वि चोखोणियो का तला का निरीक्षण किया।रा प्रा वि इसरामो की ढाणी एवं रा प्रा वि मुलोणी मेधवालो कि ढाणी में नामांकन की तुलना में उपस्थिती बहुत न्यूनतम और बालकों का शैक्षणिक स्तर भी कमजोर पाए जाने पर संस्थाप्रधान को हिदायत दी ।
   अन्य विद्यालयों में स्थिती संतोषसंतोषजनक नहीं पाई गई, तथा  बालकों का शैक्षणिक स्तर अच्छा नहीं  पाया रा प्रा वि इसरामो की ढाणी में मिड डे मील 1 -4 -14 से बंद पाया तथा जल्द ही चालू करने के निर्देश दिया  शिक्षाकर्मी विद्यालय गंगाणियो की ढाणी में तो गेहू की स्थति बहुत दहणीय पाहीं तथा रख रखाव में सुधार करने की हिदायत दी 

Thursday, 18 February 2016

गिडा बी इ इ ओ ने स्कूलों में किया मिड डे मील का निरीक्षण

सरूप प्रजापत 
बायतु /गीडा। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गिडा लच्छाराम सियाग ने मिड डे मील के सघन निरीक्षण के तहत ग्राम पंचायत शहर की राउप्रावि दीपोणियों की ढाणी शिक्षाकर्मी विद्यालय पीसोलिया, राप्रावि गजरासर, राप्रावि भांभूओ की ढाणी, राप्रावि कुम्हारो की ढाणी, राप्रावि गोगाजी का मन्दिर, राप्रावि सुधारों की ढाणी एवं राउमावि शहर का निरीक्षण किया।राजकीय शिक्षाकर्मी विद्यालय पिसोलिया एवं राप्रावि गजरासर में नामांकन की तुलना में उपस्थिती बहुत न्यूनतम और बालकों का शैक्षणिक स्तर भी कमजोर पाए जाने पर संस्थाप्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
   अन्य विद्यालयों में स्थिती संतोषसंतोषजनक पाई गई, तथा राप्रावि दीपाणियो की ढाणी में बालकों का शैक्षणिक स्तर अच्छा पाया जाने पर एकल अध्यापिका श्रीमती अन्जु सैनी को धन्यवाद दिया गया, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर का अवलोकन किया तथा विद्यालय में संस्थाप्रधान एवं उनकी टीम द्वारा विद्यालय में कक्षा को सुन्दर एवं पेन्टिंगकार्य को देखा जो विद्यालय समय के अलावा किया गया है तथा विद्यालय के छात्रों का शैक्षणिक स्तर भी बहुत अच्छा पाया गया।अतः संस्थाप्रधान एवं स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके कार्य को अनुकरणीय बताया तथा कहा कि अन्य संस्थाप्रधान भी इस विद्यालय का अवलोकन कर सीख ले, 
2 Attachments

बायतु विधायक कैलाश चौधरी का राहुल गांधी पर दिया गया बयान बेहद ही निम्न स्तर का एवं लोकतंत्र के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है गोपा राम मेघवाल

रिपोर्टर : सुनील दवे समदड़ी
बायतु विधायक कैलाश चौधरी का राहुल गांधी पर दिया गया बयान बेहद ही निम्न स्तर का एवं लोकतंत्र के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है।
सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिये इस तरह के अव्यवहारिक बयान देना भाजपा नेताओं की फितरत रहा हैं।
एक चुने हुये जनप्रतिनिधि के तौर पर उन्हें बहुत संयमित भाषा का उपयोग करना चाहिये।
राजनीति का स्तर इतना भी नहीं गिराना चाहिये कि आप अपने प्रतिद्वंदी को फांसी पर चढाने की बात करें।
विपक्ष के नाते सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना किसी भी प्रकार से राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में नहीं आता हैं।

राहुल गांधी जी जेएनयू कैम्पस में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों के समर्थन में नहीं बल्कि दलितों, गरीबों एवं आदिवासियों को उनका हक दिलाने की बात कहने वाले, देश की मौजूदा व्यवस्था को लेकर बुनियादी सवाल उठाने वाले निर्दोष विध्यार्थियों को प्रताङित करने के प्रकरण के संबंध में गये थे।

जेएनयू के छात्र कन्हैया कुमार का भाषण पूरे देश ने सुना हैं। उन्होनें गरीबों, दलितों और मजदूरों को उनका हक दिलाने की बात कही हैं।

इस संबंध में आईबी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि कन्हैया कुमार पर राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाना जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हैं।

सरकार इसलिये विध्यार्थियों को राष्ट्रद्रोही साबित करना चाह रही हैं क्यों कि विध्यार्थियों ने आरएसएस की नीतियों पर सवालिया निशान खङा किया हैं। देश में बुनियादी मुद्दे पर चर्चा करवाने की बात कही हैं, जो आरएसएस की विचारधारा के विरूद्ध हैं और इसीलिये सरकार आरएसएस के एजेंट की तरह कार्य कर रही हैं।

और जहां तक राष्ट्रद्रोहियों को समर्थन का मुद्दा है तो भाजपा और बायतु विधायक को इस संबंध में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी अपना रूख स्पष्ट करना चाहिये। क्यों कि छद्म देशभक्ति का नाटक करने वाली भाजपा ने जम्मू कश्मीर में कश्मीर की आजादी की बात करने वाली पीडीपी से गठबंधन कर सरकार बनाई।

बीजेपी का मातृसंगठन आरएसएस राष्ट्रगान एवं राष्ट्रध्वज के संबंध में भ्रामक प्रचार कर आपतिजनक बयान देते हैं। क्या राष्ट्रीय प्रतीकों के इस अपमान के लिये उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा नहीं होना चाहिये?

और क्या राष्ट्रपिता गांधी जी की हत्या करने वाले गोडसे का महिमामंडन करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मामला नहीं बनता हैं ? क्या धर्म के नाम पर दंगे करवाकर नरसंहार करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का आरोप नहीं लगना चाहिये?

देशभक्ति का नकाब ओढकर भाजपा और उनके लोग देश को बांटने और सौहार्द बिगाङने की यह घिनौनी हरकतें बंद करें।

केवल सता एवं देश में अशांति फैलाने के लिये झूठी देशभक्ति का नाटक रचने वाले इन लोगों से राहुल गांधी जी को देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं हैं, जिनके पिता व दादी ने इस देश के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया हैं। 

कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी हैं और आज भी दलितों और गरीबों के हितों की लङाई लङ रही हैं और इसीलिये आरएसएस व भाजपा को हमेशा कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं से परेशानी रही हैं।

विधायक और उनकी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी के उपाध्यक्ष एवं करोङों कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक वक्तव्य के लिये माफी मांगे।

रतेऊ मे गौचर भूमि व आम रास्ते पर अतिक्रमण से लोग परेशान

सरूप प्रजापत 
प्रशासन नहीं कर रहा है कार्यवाही
बायतु/ तहसील मुख्यालय गिडा़ क्षैत्र के ग्राम पचायत रतैऊ गांव मे कुछ लोगों ने आम रास्ता अतिक्रमण कर बंद कर रखा है जिससे लोगो को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | समस्या को लेकर लोगों ने ग्राम पचायत सरपच व ग्राम सेवक को अवगत करवाया बावजुद आज दिन तक कोई कार्यवाही नही होने से अतिक्रमियों के हौसलें बुलन्द है|  जानकारीनुसार  रतैऊ गांव में  जिस जगह अतिक्रमण किया गया है वहां पुर्व मे दो बार आगजनी की घटना  घटित हो चुकी है  तथा पुलिस थाना गिडा़ मे मामला भी दर्ज है | ऐसी स्थिती में अतिक्रमण को लेकर कभी भी अनहोनी हो सकती है | इस बारे में रतेऊ सरपच नरपत सिंह गोदारा ने बताया कि हमने बायतु उपखण्ड अधिकारी विरेन्द्र सिंह को अवगत करवाया तो उन्होने आमरास्ते पर मौजुद अतिक्रमण हटाने के निर्देश तहसीलदार गिडा़ को दिये मगर अतिक्रमण नही हट पाया है | साथ ही बताया कि गौचर भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए पचायत द्वारा लिखित मे प्रशासन को अवगत करवा रखा है पर प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नही कर रहा है जिससे दिनो दिन अतिक्रमी अतिक्रमण कर रहे है |