Thursday, 3 March 2016
सरकार बाड़मेर के साथ कर रही है सौतेला व्यवहार-जैन
विधानसभा में गुंजा बाड़मेर
सरकार बाड़मेर के साथ कर रही है सौतेला व्यवहार-जैन
राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा में सरकार की कार्यशैली पर उठाये सवालगुरूवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने विधानसभा में कई मामलो पर बोलते हुए सरकार पर बाड़मेर के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने पानी की योजनाओं को बन्द कर दिया। यही नही इस सरकार की ओर से रिफायनरी को जो बाड़मेर का हक है उसको लेकर भी स्थिति साफ नही की जा रही है। रोजगार और पानी जैसी विकट समस्या पर सरकार गम्भीर न होकर बाड़मेर के विकास पर कुण्डली मार के बैठी है जबकि बाड़मेर ने 07 में से 06 सीटे विधानसभा में और एक सीट लोकसभा में दी है। ऐसे में वर्तमान में सरकार के व्यवहार के बाद आम जन अपने आप को ठगा से महसुस कर रही है।
जयपुर 03 मार्च। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने गुरूवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाये। ढाई साल पहले जिस तरीके से लोगों से झूठे वादे कर सत्ता में आई बीजेपी सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। विधानसभा में 6 एवमं लोकसभा की सीट देने वाली बाड़मेर की जनता आज खुद को ठगा महसूस कर रही है। बाड़मेर में पेयजल हेतु पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत योजनाओ को निरस्त किया जा रहा है गुडामालानी और चोह्टन क्षेत्र में नर्मदा से पेयजल उपलब्ध कराने हेतु स्वीकृत योजनाओ को इस सरकार ने बन्द कर दिया है। बाड़मेर चवा पेयजल योजना जिसका कार्य पूर्ववर्ती सरकार के समय शुरू हो गया था लेकिन आज स्थिति यह है कि वो कार्य बजट के अभाव में बन्द पडा है। इसी तरह बाड़मेर लिफ्ट द्वितीय चरण भाग स जो कि 286 गाँवो हेतु लगभग 700 करोड की योजना थी हमने स्वीकृत करवाई थी लेकिन अभी तक उसका टेंडर भी नहीं किया गया। सरकार बाड़मेर के साथ राजनीतिक भेदभाव कर रही है।
सरकार को रिफाइनरी लगाने से कौन रोक रहा है-
जैन ने बाड़मेर में रिफाइनरी का कार्य अटकाने पर सरकार को आडे हाथो लेते हुए कहा कि सरकार यह तो बताये कि आखिर उन्हें कौंन रोक रहा है रिफाइनरी लगाने से। जब केंद्र में आपकी सरकार है आप चाहो तो ओएमयू बदल दो आखिर आपकी मंशा ही गलत है इसका जनता आपसे जवाब मांगेगी। 15 लाख युवाओं को रोजगार देना तो दूर विद्यार्थी मित्र सहित लाखो सविंदकर्मियो को सरकार ने नौकरी से निकाल दिया है।
बाड़मेर में वाटर लाॅगिंग गंभीर समस्या-जैन ने बाड़मेर शहर में सीवरेज सिस्टम पूरा नहीं होने एवमं पाइपलाइन के जगह जगह टूटने से लाखो लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है जिससे लोगो के घरो में पानी आ गया है डेढ फीट गढा खोदने से भी नीचे पानी आ रहा है सरकार जलस्वावलम्बन की बात करती है अगर सरकार वास्तव में जल को व्यर्थ बहने से रोकना चाहती है तो ग्रामीण इलाको में टूटी जीएलआर को ठीक करे,टूटी लाइनो को ठीक करे ताकि जल का अप्पव्य रोक सके।
महानरेगा में ठेका है यहाँ बंद कर दिया स्पष्ट करे सरकार-
जैन ने सरकार पर पंचायतीराज को पंगु बना दिया है चुने हुए जनप्रतिनिधियो से सरकार ने अधिकार ले लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री महानरेगा में ठेका बंद करने को लेकर सरपंचो से स्वागत करवा रहे है वही दूसरी और महानरेगा आयुक्त द्वारा ठेका जारी रखने के आदेश दिए जा रहे है जो कि हास्यपद है सरकार स्थिति स्पष्ट करे। गाय को लेकर बडी बडी बाते करने वाली सरकार के समय गाय दयनीय स्थिति में है। सरकार गोवंश को बचाने के लिए गोशालाओं को आर्थिक अनुदान दे। हमारी कांग्रेस सरकार के समय गायो के लिए करोड़ो रुपए का अनुदान देकर गोधन को बचाया था। सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा की योजनाओ को अघोषित बंद करने पर भी जैन ने सरकार को घेरा।
परमारवंशी कृशक राजपूत आरक्षण का मुद्दा उठा सदन में -
विधायक जैन ने नियम 295 के तहत प्रदेश में परमारवंशी कृशक राजपूतो को ओबीसी में आरक्षण दिया था लेकिन इस समाज के छात्रो के ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने को लेकर समस्या आ रही है। परमारवंशी कृषक राजपूत जो मूलतः खेती का धंधा करते है। इसको लेकर प्रदेश में जगह जगह आंदोलन हो रहे है युवा सड़को पर आ रहा है सरकार को चाहिये कि इस समस्या का हल निकालकर इस वर्ग के युवाओ को राहत दी जाये।
Wednesday, 2 March 2016
राशन वितरण करने का सोपा ज्ञापन
बायतु
क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलू में राशन वितरण पहले ग्राम सेवा सहकारी समिति कोलू के पास था समय पर आपूर्ति ना करने व कालाबाजारी की शिकायतें पूर्व में की जा चुकी थी उक्त जाँच रिपोर्ट में ग्राम सेवा सहकारी समिति लाइसेंस निलंबित किया जा चुका था उक्त निलंबन के बावजूद सहकारी समिति कोलू व ठेकेदारो की मिलीभगत से एक माह का दिसंबर 4 माह की चीनी ना मिलने पर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह चौधरी को ज्ञापन सौप कर राशन सामग्री वितरण करवाने की मांग की सरपंच पीर मोहम्मद जुनेजा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उचित जांच की मांग करते हुए गरीब परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है
क्या कहते हे अधिकारी
उचित मूल्य दुकान की जाँच रिकॉर्ड देख कर पता लगाएंगे यदि गड़बड़ पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी
विरेन्द्र चौधरी
उपखंड अधिकारी बायतु
शीघ्र मिलेंगे छात्रों को फर्नीचर और लेपटॉप
थानाराम गोदारा
बायतु के राजकीय माध्यमिक विद्यालय रोजियानाडा माधासर के कक्षा दशम के वर्षिकोउत्सव के अंतर्गत 50 फर्नीचर और एक लेपटॉप देने की घोषणा लाखाराम लेघा द्वारा की गयी।इस समारोह के अंतर्गत बायतु विधायक द्वारा विद्यालय को 5 कम्प्यूटर सेट,100 फर्नीचर सेट तथा स्टेडियम हेतु राशि की घोषणा की गयी।इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व प्रधान सिमरथाराम चौधरी,चैनाराम कड़वासरा ब्लॉक अध्यक्ष भाजपा और समाजसेवी लाखाराम लेघा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
यूनिसेफ थीम 13 के अंतर्गत कार्यशाला सम्पन
थानाराम गोदारा
बायतु
मुख्यालय पर स्थित अस्पताल में बुधवार को यूनिसेफ थीम 13 के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।यूनिसेफ सेंटर डॉ खेताराम बेनीवाल खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बालोतरा व जगदीशसिंह मेल नर्स-II ने CHC बायतु में सभी नर्सिंग स्टाफ ANM को संक्रमण नियंत्रण व जैव चिकित्सकीय कचरा निस्तारण के बारे में बताया।इस कार्यशाला में डॉ.दिलीप गोदारा BCMHO बायतु व डॉ.चन्द्रकान्त तंवर उपस्थित थे।गोदारा ने बताया कि कोई भी कार्य समय पर करे,उपस्वास्थ्य केंद्र की साफ़ सफाई का पूर्ण ध्यान रखे।लोगो को स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे बताये।गन्दगी बिमारी का घर होता है।नशा करने से शारीरिक मानसिक नुकसान होता है।इस बारे में आमजन में जागरूकता लाना जरूरी है।
सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरुकता रैली का हुआ आगाज बायतु
राकेश जैन
बायतु मुख्यालय पर उपखंडअधिकारी वीरेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार को
पुलिस थाने के आगे से हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।यह रैली थाना से रवाना होकर रेलवे फाटक होती हुई खेमा बाबा रोड ,कबूतरो का चौक,तुलसी मार्केट,बायतु
कस्बे के मुख्य बाज़ार से होते हुए पुराना गाँव,बायतु भोपजी बाज़ार,खेमा बाबा रोड होते हुए विभिन्न मार्गो से होती हुई सड़क सुरक्षा व यातायात नियमो की जानकारी दी।
रैली में स्कूली छात्रों के हाथो में नारे लिए तख्तियाँ लिए हुए आमजन को जागरूकता का सन्देश दिया।
बायतु एसएचओ मनोज मूंड की अनूठी पहल के तहत क्षेत्र के यातायात नियमो की जानकारी दी और आगे के कार्यक्रमो के तहत समय-समय पर जानकारी देंगे।
बोर्ड परीक्षाएँ आज से
घमड़ा राम
बायतु माध्यमिक और उच्च माध्यमिक बोर्ड की परीक्षाये आज शुरू होगी।जिला कलेक्टर एवम् जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र से सम्बंधित भू-अभिलेख निरिक्षकगण एवम् पटवारीगण की डयूटी सामान्य व्यवस्थाओं की सुनिचश्ता कानून व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की है।बायतु क्षेत्र के 13 परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा होगी।इसको लेकर परीक्षा की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।

