Monday, 11 April 2016

जिला समान परीक्षा को बनाया मजाक

घमण्डा राम परिहार
बायतु
पंचायत समिति सिणधरी की ग्राम पंचायत सणपा मानजी में स्थित बालाजी शिक्षण संस्थान सीनियर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक परीक्षा के समय उड़न दस्ता प्रभारी श्री चेनाराम प्रधानाध्यापक द्वारा निरीक्षण करने पर पाया कि प्रातः 9:00 बजे कक्षा 9 तथा कक्षा 11 के प्रश्न पत्रों को वितरित किया जा रहा था।चूँकि उक्त कक्षाओं के परीक्षा प्रारंभ का समय 7:45प्रातः का है।इसके अलावा भी कई अनियमितता पाई गई।जांच में परीक्षा संबंधित किसी भी प्रकार का रिकॉर्ड संधारित नहीं किया पाया गया।अलमारी सुरक्षा पंजिका,अलमारी सील,वीक्षक ड्यूटी रजिस्टर,प्रश्नपत्रिका रजिस्टर,रात्रिकालीन सुरक्षा ड्यूटी रजिस्टर आदि परीक्षा व्यवस्था का कमरों में की गई थी।लेकिन 10:30 तक 4 वीक्षक उपस्थित थे। कक्षा नवमी में 7 एवं कक्षा 11 में 11 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए ।इस संदिग्ध मामले को देखते हुए अलमारी सिल करवाकर संस्थाप्रधान को निर्देशित किया की समस्त प्रकार के रिकॉर्ड का संधारण कर ही परीक्षा का आयोजन किया जाए।पेपरों के सुरक्षा माकूल  की जाए।

JOGA RAM BHAJAN PARTY

बायतू/कवास में असन्तुलित होकर टेलर

Sunday, 10 April 2016

खोखसर पश्चिम मे नरेगा कार्यो मे चल  रही अनियमिता अधिकारी नही दे रहे ध्यान



बायतु / गिङा क्षैत्र कि ग्राम पचायत खोखसर पश्चिम मे जो नरेगा के तहत चल रहा नाडी  ग्रेवल  सङक आदी कार्य मे अनियमिता बरती जा रही है ।
ग्रामीणों का के बताये अनुसार नरेगा मे चल रही रोङ बैरङपुरा राजस्व  गांव से सभा भवन रोङ , खोखसर रोङ से खोथो कि ढाणी रोङ तथा  खोखसर पश्चिम कि सात नाडी आदी  कार्य मे लेबर से काम नही हुआ है सभी कार्य मशीनरी  से काम किया गया हे ।   नरेगा के कानुन के तहत कार्य लेबर से करवाना बताया  । इस सम्बन्ध  मे ग्रामवासियो द्वारा  सरपच को कई वार अगवत करवाया पर कोई सुनवाई नहीं हुई ग्रामीणों ने आरोप लगाया   सरपच ने अपने मन मर्जी के ओर अपने नजदीकी लोगो के जाबकार्ड लेकर नाम लिख दिए जाते है ओर वो मोके पर कार्य करने कभी कोई नही आते है मीट्टी की पटङी से लेकर मुर्डा रेवल करना नाडी खुदाई सब लेबर कि जगह टैक्कटरो व जैसीबीया से कार्य किया जाता हैं ओर सब मसीनरी से कार्य हो रहा है । ग्रामीणों ने  मिलीभगती का हवाला देते हुई  कहाकि  अधिकारी को मोखिख कई बार कहा पर ध्यान तक नही दीया जा रहा है । इस सम्बन्ध । खोखसर पश्चिम के ग्रामीणों ने चल रही नरेगा कार्यो मे ग्रेवल सङक व नाडीयो का मेंजरमेंट कर के गङबङी की शीघ्र जांच करने की माग कि है ।
 क्या कहते हे अधिकारी 
में आज मोके पर गया था वाह 2 से 3 लेबर थी जाँच करवाएंगे जब मालूम पड़ेगा
देवकरण शर्मा
विकास अधिकारी गीडा 

Saturday, 9 April 2016

कोटा,यूआईटी ने दिव्यांग रमेश सैन का बूथ तोड़ा,रोजी रोटी छिनी रोड़ पर लाकर छोड़ा


जगदीश सैन पनावड़ा
कोटा. मेरे दोनों पैर काम नहीं करते, लेकिन मैं किसी पर आश्रित नहीं होना चाहता। खुद कमाकर अपना व परिवार का पेट पालना चाहता हूं। इसलिए 2010 में मैंने यूआईटी, निगम, डेयरी की परमिशन के बाद सरस बूथ लगाया। अब तक इसमें दो बार चोरी हो चुकी है। सारा माल चाेरी  हो गया, लेकिन मैं निराश नहीं हुआ। 
सारा सामान गायब मिला
Displaying IMG-20160409-WA0012.jpgआज यूआईटी सुबह 4 बजे आई और सरस बूथ तोड़ गई। सुबह मैं पहुंचा तो सरस बूथ चकनाचूर और सारा सामान गायब मिला। अब मैं क्या करूं? पहले बोल देते, मैं दूसरी जगह व्यापार करने लगता। मेरा सामान और सरस बूथ तो सेफ रहता। उधार लेकर दुकान में 2 लाख का माल भरा था, अब क्या होगा? मैं भीख मांगकर नहीं खा सकता, यह मेरे उसूलों के खिलाफ है। 
यूआईटी ने परमिशन नहीं होने की कही बात

यह पीड़ा है रंगबाड़ी निवासी दिव्यांग रमेशचंद सेन की। नगर-निगम ने रामचरण सर्किल के पास उसे 6 मई 2010 को सारी कार्रवाई के बाद विकलांग कोटे में सरस बूथ (एनओसी नंबर-राजस्व/10/170) अलॉट किया। शुक्रवार को यूआईटी दस्ता वहां जाकर सरस बूथ तोड़ आया। यूआईटी का कहना है कि यह दुकान हमारी सीमा में है और हमने कोई परमिशन नहीं दी। जबकि यूआईटी की जमीन पर भी हमेशा से निगम की परमिशन देता आया है, यूआईटी कोई परमिशन नहीं देती। इधर, राष्ट्रीय सेन समाज संघ कोटा के अध्यक्ष रविकुमार सेन व राजकुमार सेन ने चेतावनी दी है कि अगर यूआईटी इस तरह गरीबों पर अन्याय करेगी और इसे दूसरी गुमटीे अलॉट नहीं की गई तो समाज आंदोलन करेगा।
5 Attachments

Thursday, 7 April 2016

हीरा की ढाणी में किसानों  को जनहितेषी जानकारी दी....

सरूप प्रजापत
बायतु/ग्राम पंचायत हीरा की ढाणी में कृषि पर्यवेक्षक राहुल टोडावता ने   गूरूवार को किसान  गोष्ठी का आयोजन किया  गया !जिसमें कृषि विभाग की योजनाओं  , प्रधान मंत्री फसल बिमा योजना ,मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदि से संबंधित किसानों को जानकारी दी गई !वही विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानो को जानकारी दी । इस मौके पर हीरा की ढाणी सरपंच गोकलराम गोदारा, हल्का पटवारी रवींद्र जाट ,सहायक ग्रामसेवक मांगीलाल बामणिया ,गजेंद्र शर्मा, रेवताराम सियोल,पूर्व व्यवस्थापक लक्ष्मण राम गोदारा, खेतसिंह गोदारा,सताराम खोथ  आदि उपस्थित रहे  ।उक्त जानकारी कृषि पर्यवेक्षक राहुल टोडावता ने दी।

Baytu Chimanji ke vard no-3 me sharab theka virodh rely