Thursday, 14 April 2016

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बायतु खण्ड द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जयन्ति समारोह बड़े धूमधाम से मनाया

गणेश शर्मा

बायतु उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित बालिका आदर्श विद्या मंदिर बायतु में गया | कार्यक्रम के मुख्यातिथि बायतु विधायक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज हित में अत्यंत प्ररेणादायी रहा है | चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब ने जिस प्ररेणा के साथ संविधान का निर्माण किया है हमें उन प्ररेणा पर चलते हुए माँ भारती की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए | कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के जिला बोधिक प्रमुख बलदेव व्यास ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन का केवल एक ही पक्ष बताया गया है जबकि उनमे पूर्ण समाज सुधारक का रहा है | व्यास ने कहा की बाबा साहेब को किसी एक जाती या धर्म का न मानते हुए सम्पूर्ण समाज के प्ररेणादायी रहे है | कार्यक्रम में नरपत पुनड़ व महादेव पंवार ने भी संबोधित किया |

ये रहे मौजूद – बायतु विधायक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कैलाश चौधरी, संघ के जिला बोधिक प्रमुख बलदेव व्यास, सुरेश शर्मा, धनराज गाँधी, संघ के तहसील कार्यवाह दिनेश पंवार, धर्मेन्द्र पंवार, एबीवीपी नगर मंत्री गणेश शर्मा, नरपत पुनड़, नरपत कोड़ेसा, चम्पत कोड़ेसा, मोहनस्वरूप, हरीराम बैरड़, एबीवीपी तहसील सहसंयोजक जगदीश डूडी, गोपाल पुनड़, खेमाराम बांगड़वा, एबीवीपी नगर महाविद्यालय प्रमुख चुनाराम माचरा, कॉलेज इकाई अध्यक्ष भंवरु चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, मोटाराम पंवार, महादेव पंवार, भरत शर्मा, गणेश चौधरी, बुलाराम चौखला, नरेश पुनड़, हीराराम सियोल सहित कई स्वयं सेवक व कार्यकर्ता मौजूद रहे || 

खोखसर पश्चिम मे ग्रामीणों के 5 माह से शौचालय निर्माण का  नही हो रहा भुगतान । ग्रामीण परेशान

राकेश जैन
ग्रामपंचायत के आदेशानुसार करवाया ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण

बायतु । गिङा क्षैत्र कि ग्राम पंचायत खोखसर पश्चिम मे  ग्रामीणों ने  प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पचायत कि आम सभा मे सरपंच व ग्रामसेवक के आदेशानुसार घर मे शौचालय का निर्माण करवाया पर  5 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक ग्रामीणों को भुगतान नही हुआ है 
शौचालय का निर्माण करवाने के बाद फोटो खिचवाकर फार्म ग्राम पंचायत मे जमा करवाना होता है तब 12000 रू, राशि मिलती है । ग्रामीणो का कहना है की  फोटो खिचवाकर कही बार  ग्राम पंचायत खोखसर पश्चिम मे फार्म भर कर  जमा करवादिया पर ग्राम पंचायत कि लापरवाही के कारण आगे की कोई कारवाई नही हो रही इस कारण शौचालय का भुगतान नही हो रहा है ।तथा
ग्राम पंचायत के केचुआ गति  के चलते आज दिन तक  70 % परिवार के मुखिया के जाब कार्ड , राशन कार्ड ओन लाईन सर्वे से वंचित है । पुर्व मे शौचालयो की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने मनवीरसिहं बैनीवाल विकास अधिकारी बायतु से शिकायत की थी तब बैनीवाल ने आश्वासन दिया था कि फस्ट अप्रेल तक सभी ओल लाईन फिर्डिग कम्प्लीट कर के सभी का भुगतान करवा दिया जाएगा । ग्रामीणों ने अधिकारीयो से शीघ्र कारवाई कर भुगतान करवाने की मांग कि है ।

Wednesday, 13 April 2016

अवैध शराब बरामद,आरोपी गिरफ्तार

राकेश जैन
बायतु
बायतु पुलिस द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ के तहत कार्यवाही करते हुए 8 पव्वे अवैध अरुणाचल प्रदेश निर्मित शराब की बरामद की गयी।नोसर भाखरी स्थित दूकान पर पुलिस द्वारा करर्वाही के दौरान शराब बरामद की गयी।
पुलिस को देख आरोपी ईशराराम उर्फ़ बाबूलाल पुत्र मोहणाराम निवासी रामसरिया ने कँटीली झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।लेकिन बाद में मुखबिर सूचना पर दाबिश देकर एएसआई राउराम गर्ग माय जाप्ता ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर बायतु थाने में लाया गया।आरोपी पूर्व में दो बार अमोनियम नाइट्रेड में भी गिरफ्तार हो चूका हे

फरार आरोपी गिरफ्तार

राकेश जैन
बायतु
दहेज व मारपीट का आरोपी जोगाराम पुत्र श्री सुरताराम जाट उम्र 38 वर्ष निवासी बनोणी मूंढ व काकड़ोँ की ढाणी बायतु पनजी को बायतु पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।जोगाराम जो कि अपनी पत्नी शान्ति के साथ दिनाँक 12 मार्च 2015 को दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट,चोंटे पँहुचाकर घायल किया था।उक्त आरोपी बारह महिनों से फरार चल रहा था।मुखबिर सूचना मिलने पर बायतु थाने से हैड कांस्टेबल हनुमानराम व मय जाब्ता सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।

श्रीयादे माता मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की कलश यात्रा निकाली

घमण्डा राम परिहार
बायतु 
बुधवार को श्रीयादे माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की कलश यात्रा निकाली गयी।कलश यात्रा बायतु बाजार से होते हुए खेमाबाबा रोड,बायतु मठ, मुख्य मार्ग से निकाली गयी।इस कलश यात्रा में अनेक प्रकार की झाँकियाँ,वरघोङो के साथ निकाली गयी।ओंकार भारती परेऊ मठ के सानिध्य में यात्रा निकाली गयी।इस दौरान बालिकाओं और महिलाओ ने सिर पर कलश लेकर यात्रा का शुभारम्भ किया। यात्रा में  अनेक पैदल श्रीद्धालुओ ने
बढ़ चढ़ कर माता के जय जयकारों के साथ नज़ारा देखा गया।प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 3 दिन तक चलेगा।

पशु चिकित्सालय स्वीकृति पर खुशी, जताया आभार

गणेश शर्मा  

बायतु

बायतु विधानसभा के सेवनियाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पशु चिकित्सालय उप केंद्र की स्वीकृति मिलने पर ग्राम वासियों व् भाजपा कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी मनाकर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठोड़, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, जिला परिषद् सदस्य मीना देवी, पंचायत समिति सदस्य भैराराम शर्मा व सेवनियाला सरपंच सताराम बेनीवाल का आभार जताकर धन्यवाद ज्ञापित किया | भाजपा नेता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस क्षेत्र में काफी लम्बे समय से पशु चिकित्सालय का अभाव था | बायतु विधायक कैलाश चौधरी के प्रयासों से सेवनियाला में स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में ख़ुशी छा गई है | भाजपा इकाई अध्यक्ष हनुमान पंवार ने बायतु विधायक का आभार जताते हुए कहा की सेवनियाला में पशु चिकित्सालय बनने से पशुपालको को राहात महसूस होगी | पशुपालको को पशु का ईलाज करवाने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नही होगी | इस समय सेवनियाला सरपंच सताराम बेनीवाल, भारुराम सियाग, भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष जोगाराम भोजासर, भाजपा नेता व वार्ड पंच श्रीराम गौड़, वार्डपंच राकेश देपन, डूंगरसिंह राठोड़, सतीश कुमार बेनीवाल, एबीवीपी बायतु नगर मंत्री गणेश शर्मा, भाजयुमों मण्डल कोषाध्यक्ष ताराचन्द तंवर, धनाराम तरड, पीराराम लोहार, मोटाराम बेनीवाल, कोशलाराम नाई, प्रहलादराम सुथार, मंगलाराम सैन, वेहनाराम बेनीवाल, दीपक बेनीवाल, खींयाराम बेनीवाल, हरजीराम कडेला, वीराराम पंवार, प्रकाश मेघवाल, हनुमान जांगिड़, टेमाराम लोहार, रामाराम कडेला सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ||

shiriya devi manidir mohsav(बायतु श्रीयादे माता मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा म...