Sunday, 24 January 2016

जयपुर,प्रदेश सरकार ने फिर की 15 पदों पर राजनितिक नियुक्ति,देखें पूरी सूची

जयपुर । राजस्थान प्रदेश की सरकार ने एक बार फिर राजनितिक नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है। रविवार को सरकार ने 15 राजनितिक पदों पर नियुक्तियों पर मुहर लगा दी।

राज्य सरकार की ओर से घोषित किए गए आयोगों एवं बोर्ड अध्यक्षों-उपाध्यक्षों-सदस्यों ने नाम इस प्रकार हैं :

1. धन्नाराय पुरोहित-आयुक्त,विशेष योग्यजन आयोग

2. चंद्रप्रकाश टायसन-उपाध्यक्ष,राज्य सफाई कर्मचारी आयोग

3. नारायण डांगोरिया-सदस्य,राज्य सफाई कर्मचारी आयोग

4. रवि संगत-सदस्य,राज्य सफाई कर्मचारी आयोग

5. दीपक संगत-सदस्य,राज्य सफाई कर्मचारी आयोग

6. मुरली मनोहर बंधु-सदस्य,राज्य सफाई कर्मचारी आयोग

7. एसपी सिंह-सदस्य,राज्य सफाई कर्मचारी आयोग

8. ऊषा रत्नू-सदस्य,राज्य सफाई कर्मचारी आयोग

9. प्रकृति खराड़ी-अध्यक्ष,राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग

10. जितेंद्र मीणा-उपाध्यक्ष,राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग

11. धमेंद्र राठौड़-सदस्य,राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग

12. विकेश खोलिया-उपाध्यक्ष,राज्य अनुसूचित जाति आयोग

13. सूरजाराम नाइक-सदस्य,राज्य अनुसूचित जाति आयोग

14. अल्का सिराधना-सदस्य,राज अधीनस्थ-मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड

15. विनोद यादव-सदस्य,राज अधीनस्थ-मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ।

शांति भंग करने के आरोप में पांच गिरफ्तार


बायतु। पुलिस थाना गिड़ा क्षेत्र के पुलिस चौकी बाटाडू के हैड कांस्टेबल हनुमानराम ने बताया कि शांति भंग के आरोप में 5 जनो को गिरफ्तार किया।आरोपी श्रीपाल पुत्र लालाराम जाट उम्र 20 वर्ष कोसरिया,कुलदीप पुत्र ताराचन्द प्रजापत मेड़ता रोड,ईश्वरलाल पुत्र कानाराम माली उम्र 35 वर्ष गांधीपुरा बालोतरा,मोटारामपुत्र डेरामराम मेघवाल 38 वर्ष पचपदरा,दीपाराम पुत्र पोलाराम जाट उम्र 30 वर्ष निवासी इंद्राणियों का तला कानोड़ को गिरफ्तार किया गया।

क्रमोन्नति की बात जोहता विद्यालय-खेताराम चौधरी

राकेश जैन 
बायतु/
-राज्य सरकार ने भले ही हर ग्राम पंचायत में आदर्श विद्यालय के रूप में क्रमोन्नत कर ही दिए।गाँवों की मूलभूत सुविधाये कोई अलग ही बयान कर रही है।ग्रामीण क्षेत्र रेतीले धोरो के बीच दूर दराज ढाणियों में स्थित विधालय क्रमोन्नत को तरस रहे है।
बाड़मेर जिले की पंचायत समिति गिड़ा के ग्राम पंचायत खोखसर पूर्व में अभी तक कोई भी विद्यालय दसवी या बारहवी के रूप में क्रमोन्नत नही हुआ है।खोखसर पूर्व के पंचायत मुख्यालय का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सियागों का तला पाँच दशक से क्रमोन्नति के इंतज़ार में है।विधालय की स्थापना सन् 1959 में प्राथमिक विधालय में हुई और 1973 में उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत हुआ।
गौरतलब रहे कि हाल ही में हाल ही में मेराथन धावक खेताराम चौधरी इसी विधालय से निकलकर ओलम्पिक तक पहुंच गया,लेकिन यह विद्यालय माध्यमिक स्तर तक अभी तक नही पहुँचा है।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर माध्यमिक विद्यालय कि सुविधा न होने के कारण छात्र-छात्राएं उच्च अध्ययन से वंचित रह जाते है।विषम परिस्थितियों के कारण अभिभावक दूर-दराज के विद्यालयों में पढ़ने के लिए नही भेजते है।सरकार का दावा भी हकीकत से बहुत दूर साबित हो रहा है,जो हर पंचायत मुख्यालय पर उच्च माध्यमिक विधालय का स्थापना करना है।इस सम्बन्ध में उच्च अधिकरियों व जन प्रतिनिधियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है,लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नही मिले है।

वाहनांे पर लगाए रिफ्लेटर,जागरूकता को बांटे पेम्पलेट

मदन बारूपाल बाड़मेर
बाड़मेर, 23 जनवरी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को परिवहन एवं पुलिस विभाग के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे ने बाड़मेर शहर तथा अन्य विभिन्न स्थानांे पर वाहनांे के रिफ्लेटर लगाए। इस दौरान आमजन मंे यातायात नियमांे के प्रति जागरूकता के लिए पेम्पलेट बांटने के साथ गांधीवादी तरीके से समझाइश की गई।
जिला मुख्यालय पर चौहटन रोड़ आंबेडकर सर्किल के पास जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, परिवहन निरीक्षक गजेन्द्र ओझा ने रामुबाई सीनियर सैकंडरी स्कूल नेहरू नगर, राउमावि रेल्वे कुआ नंबर तीन के विद्यार्थियांे के साथ आमजन को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए पेम्पलेट एवं लीफलेट लगाए। इस दौरान वाहन चालकांे को यातायात नियमांे की पालना करने के बारे मंे गांधीवादी तरीके से समझाया गया। शहर मंे कई स्थानांे पर थार सड़क सुरक्षा समिति , भारत विकास परिषद, धारा संस्थान समेत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों पुरूषोत्तम खत्री,टीकमदास सुखपाल,महेश पनपालिया, हरीश , हरीश ओटोमोबाईल्स के साथ यातायात पुलिस प्रभारी आनंद कुमार ने मय स्टाफ ट्रेक्टर, ट्रोलियों पर परमानेंट रिफलेक्टर ड्रीलिग कर निःशुल्क लगाए। यह  रिफ्लेटर पानी में खराब नहीं होकर स्थाई रूप से लगे रहेंगे, इससेे निश्चित रूप से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसके बाद कृषि मण्डी में भी बिना रिफलेक्टर के खड़े ऊँट गाड़ो तथा अन्य वाहनों पर रिफ्लेटर लगाए गए। इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित पेम्पलेंट बांटने के साथ मोटरसाइकिलों पर लीफलेट लगाए गए।
जिला परिवहन अधिकारी मेघानी ने बताया कि  18 जनवरी से चल रहे सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह रविवार को दोपहर  एक बजे महिला महाविद्यालय में आयोजित होगा। इसमंे विभिन्न विद्यालयों में करवाई गई निबंध,क्वीज,व्याख्यान माला आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय,तृतीय आने वाले प्रतिभागियांे को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह में सहयोग करने वालों को स्मृति चिन्ह दिये जाएंगे। उन्हांेने जनता से अपील की है  िकवे यातायात के नियमों की सदैव पालना कर स्वयं भी सुरक्षित रहें व औरों को भी सुरक्षित रखे ।

बायतू पुलिस की कार्यवाही,एक ट्रक से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त,दो गिरफ्तार

राकेश जैन बायतु
बाड़मेर/बायतु। बाड़मेर की बायतू थाना पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया है। पुलिस फिलहाल ट्रक से बरामद किये गए विस्फोटक की वास्तविक मात्रा पता करने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस यह संभावना जता रही है कि ट्रक में चार सौ से ज़्यादा कट्टों में भरकर विस्फोटक ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की गई है कि ट्रक में कट्टों में भरकर अमोनियम नाइट्रेट ले जाया जा रहा था। बायतू थाने के सब इन्स्पेक्टर मनोज कुमार मूंड के अनुसार रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि जोधपुर नंबर आरजे 19- 1त्र- 9181 का एक ट्रक भोपजी गांव में कच्चे रास्ते में फंस गया है।
ट्रक में भारी मात्रा में विस्फोटक ले जाए जाने का अंदेशा जताया जा रहा था। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्ज़े में लिया। पुलिस के अनुसार जब्त किया गया ट्रक 10 चक्का एलपी गाड़ी है जिसमे कट्टों में भरकर अमोनियम नाइट्रेट ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक ड्राईवर पांच राज को गिरफ्त में ले लिया है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह ट्रक कहाँ और किस मकसद से ले जाया जा रहा था।
दो आरोपी गिरफ्तार 

इस ट्रक के साथ बाबुराम पुत्र मोहणा राम,पाच राज पुत्र मोहबत सिंह राजपरोहित को बायतु पुलिस ने हिरासत में लिया हैं ।

बाड़मेर,कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

इंद्र बारूपाल बाड़मेर
बाड़मेर। कोतवाली थानान्तर्गत पुलिस ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार चन्द्रवीरसिंह पुत्र नारायणसिंह राजपूत निवासी अम्बर टोकिज के पास बाड़मेर को शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग कर लड़ाई झगड़ा करने पर उतारु होने पर गिरफ्तार कर उपखण्ड मजिस्टेªट बाड़मेर के न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय में बाद सुनवाई आरोपी को पांबद कर रिहा करने का आदेश दिया गया।

अमित शाह अगले तीन साल के लिए चुने गए भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अमित शाह को रविवार को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। शाह का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए अमित शाह के नाम का प्रस्ताव किया। शाह के नाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की  मोहर लगते ही पिछले कई दिनों से चल रहे कयायों पर विराम लग गया। शाह के अध्यक्ष बनते ही भाजपा नेताअेां ने बधाई दी ।
शाह के अध्यक्ष बनने से बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल में भी बदलाव होने की संभावना है। दिल्ली और बिहार में विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी शिकस्त के बाद शाह के नेतृत्व पर सवाल उठे थे लेकिन मोदी का विश्वासपात्र होने के कारण उनका पद बरकरार रहा। शाह अभी राजनाथ सिंह के शेष कार्यकाल को पूरा कर रहे थे। सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। शाह के अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय कार्यालय सहित देश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा कार्यालयेां पर खुशी का जश्न मनाया गया।