Monday, 15 February 2016

बाड़मेर,रक्तदान शिविर को लेकर पोस्टर का विमोचन,राजकीय अस्पताल में 17 फरवरी को आयोजित होगा शिविर

बाड़मेर, 15 फरवरी। राजकीय अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में मरीजांे को रक्त उपलब्ध कराने के लिए निजी टीवी चैनल एवन टीवी और बाड़मेर रक्तदाता समूह 17 फरवरी को एक रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। इसको लेकर सोमवार को रक्तदान शिविर के पोस्टर का राजकीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र भाटिया और यातायात प्रभारी आनंद कुमार एंव डा. बीएल मंसूरिया ने विमोचन किया। 
इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र भाटिया ने रक्तदान शिविर आयोजित करवाने वाली टीम की प्रशंसा करते हुए कहा की इस तरह का शिविर आयोजित होने के बाद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा। यातयात प्रभारी आनंद कुमार ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन लोगों को करवाना चाहिए। ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजांे को रक्त मिल सके। राजकीय अस्पताल के चिकित्सक डा. बीएल मंसूरिया ने बताया कि 17 फरवरी को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओ को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए खास इंतजाम किए गए है। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी मोतीलाल खत्री,डॉक्टर खुशवंत खत्री,बाड़मेर रक्तदाता समूह के पदाधिकारी भीमराज कडेला,एवन टीवी जिला ब्यूरो पप्पू कुमार बृजवाल,सूचना सहायक रवि वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। वहीं 17 फरवरी को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के बारे में संयोजक रमेश फार्मा और मेहता मेडिकल स्टोर के प्रबंधक  ने आमजन से अपील करते हुए बताया कि इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े ताकि राजकीय अस्पताल में आने वाले बेबस लाचार मरीजो को समय पर रक्त नसीब हो सके। उन्होंने बताया कि आम जन इस मुहिम से जुड़ने के लिए 09784096944, 09571635930 नंबर पर कॉल करके या अपना नाम और मोबाइल नंबर व्हाट्स एप्प मेसेज में लिखकर भेज सकते है।

विभागीय योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करेंः नेहरा

बाड़मेर,15 फरवरी। विभागीय योजनाओं मंे मार्च माह तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। अगर किसी विभाग का लक्ष्य अपेक्षाकृत अधिक हो तो संबंधित उच्चाधिकारियांे को इस संबंध मंे मार्गदर्शन एवं लक्ष्य संशोधित करवाने के लिए अवगत कराया जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान कही। 
उन्हांेने कहा कि सबके लिए आवास योजना के तहत ग्रामीण आवास इंदिरा आवास के लक्ष्यांे की मार्च माह तक शत-प्रतिशत हासिल की जाए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति हासिल नहीं करने पर इसमंे सुधार के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जलदाय विभाग शिथिलता के चलते बाड़मेर जिला पिछले दो साल से रैकिंग मंे पिछड़ रहा है। इसी तरह संस्थागत प्रसव मंे धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए इसमंे सुधार लाने के निर्देेश दिए। उन्हांेने टीकाकरण मंे शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा। बैठक मंे बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 111.70 लाख मानव दिवस का सृजन कर 14397.36 लाख मजदूरी का भुगतान किया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने ग्रामीण क्षेत्रांे मंे स्वच्छता कार्यक्रम के तहत लक्ष्य 6800 के अनुसार शौचालय निर्माण करवाने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने अन्य राज्यांे मंे अध्ययनरत छात्रवृति योजनाआंे के 37 विद्यार्थियांे की छात्रवृति दिलाने के लिए वेरीफिकेशन करवाकर तुरंत वितरण करवाने के निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधक एससीडीसी एवं उद्योग विभाग को लक्ष्यांे के अनुरूप शत-प्रतिशत प्राप्ति करने एवं उद्योग विभाग के अधिकारियांे को समय पर ऋण नहीं दिए जाने पर संबंधित बैंक अधिकारियांे की सूची बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए ताकि ऋण वितरण का कार्य करवाया जा सके। बैठक में जिला रसद अधिकारी राकेश शर्मा, एसीपी, सहायक निदेशक हीरालाल मालू समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

अतिक्रमण पर एक बार फिर गिरी गाज।

राकेश जैन
बायतु -क्षेत्र की नगोणी धतरवालों की ढाणी  ग्राम पंचायत की 61 . 16   बीघा आगोर व गोचर भूमि पर काबिज अतिक्रमियों के खिलाफ सोमवार  को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाही करते हुए कच्चे-मकान बनाकर किये गए आगोर  व गोचर भूमि के अतिक्रमण को हटाकर अतिक्रमियों को बेदखल किया।लम्बे समय से चल रहे आगोर व गोचर भूमि पर अतिक्रमण को लेकर  आखिर सोमवार  को जेसीबी चला दी।इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को पुलिस की मदद लेकर आगोर व गोचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाते हुए अभियान को अंजाम तक पहुँचाया।नगोणी धतरवालों की ढाणी ग्राम पंचायत की 61 . 16  बीघा आगोर  व गोचर भूमि पर अतिक्रमियों दर्जनों कच्चे-पक्के  पत्थरों के कोट, झोपड़िया व टाके बना रखे थे।आगोर व गोचर भूमि पर लम्बे समय से हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की ओर से पूर्व में कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में यहां अतिक्रमण की बाढ़ आ गई लोगों ने यहां आकर अपने कब्जे जमा लिए ओर कच्चे व पक्के मकान बनाने शुरू कर दिए।इसके बाद प्रशासन पर दबाव बना और61 . 16 बीघा आगोर व गोचर भूमि का सीमाज्ञान करवाया गया।इसके बाद सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही अमल में लाई गई।
इस दौरान बायतू तहसीलदार संदीप अरोड़ा, बायतु थानेदार मनोज मूढ़, आरआई राउराम गर्ग  ,सरपंच डूंगरराम काकड़  भूअभिलेख निरीक्षक गोमाराम पटवारी नन्दराम बायतु भीमजी पटवारी भीयाराम गोदारा   , सहित कई लोगों की मौजूदगी में गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
 *यहां से हटाया अतिक्रमण÷सोनरो का वास , मेघवालो का वास मठ  पीछे, तेलियो व दर्जियो कि  कॉलोनी के पास की आगोर व गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाकर आगोर व गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
*कॉलेज  बनाना था प्रस्तावित÷ये आगोर व गोचर भूमि पूर्व में कॉलेज  बनाने के लिए प्रस्तावित थी।लेकिन लम्बे समय तक कोई  निर्माण कार्य नहीं होने से खाली जमीन पर भूमाफियों की पैनी निगाह पड़नी शुरू हो गई।उन्होंने खाली पड़ी आगोर  व गोचर भूमि खरीद-फरोख्त शुरू करते हुए लाखों वारे-न्यारे कर लिये।
क्या कहते हे अधिकारी 
हमने राजकीय महाविद्यालय की आवंटित  व आई टी  भूमि से पूरा अतिक्रमण मुक्त किया गया मंगलवार को इसका सीमा ज्ञान किया जायगा जो पक्के निर्माण हे उनको नोटिस जारी कर दिया है शीध्र ही करवाही होगी 

17 फरवरी को बायतु में होने वाले भाजपा किसान मोर्चा के विशाल किसान सम्मेलन की तैयारियाॅं जोरों पर

 राकेश जैन 

बायतु। 15 फरवरी- केन्द्र सरकार व राज्य सकार की योजनाओं को आमजन तक पहॅुचाने और योजनाओं का समुचित लाभ उठाने के लिए तथा सरकारों की उपलब्धियों को जनता को बताने के लिए एवं माननीय मुख्यमत्री महोदया वसुन्धरा राजे जी की पानी की समस्या का निराकरण करने और जल का प्रबन्धन करने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान‘‘ को सफल बनाने के लिए बायतु में 17 फरवरी को होने वाले भाजपा किसान मोर्चा का विशाल किसान सम्मेलन को लेकर तैयारियाॅं जोरोें पर है। बायतु में 17 फरवरी को होने वाले भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सांवलाराम पटेल ने सम्मेलन स्थल का मौका मुआयना कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सांवलाराम पटेल व सम्मेलन के प्रभारी नंद किशोर शर्मा के निर्देशन में बायतु में किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज भाजपा मंडल अध्यक्ष बायतु, चैनाराम चैधरी,  भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुंभाराम सियोल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंभाराम धतरवाल, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बायतु, पोकरराम सऊ ने अलग-अलग दल बनाकर गांव-गांव जाकर पीले चावल बाॅंटकर किसान सम्मेलन में आने का न्यौता दिया। 

;

Sunday, 14 February 2016

अरणेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

राकेश जैन
बायतु।मारवाड़ के लोकदेवता सिध्द श्री खेमाबाबा अरणेश्वर धाम स्थित हेमजी का तला में श्रद्दालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा !
खेमाबाबा व वीर तेजाजी महाराज के भजनों को सुनने के लिए भक्त देर रात तक जमे रहे !प्रसिद्द भजन सम्राट गजेन्द्र राव एन्ड पार्टी ने बढ़ कर भजनों की प्रस्तुतियाँ दी जिस पर भाव नृत्य व भवई नृत्य की में राष्ट्रपति से आवार्ड प्राप्त व देश विदेश में नृत्य की प्रस्तुति देने वाले नृत्य कलाकारों का थाली नृत्य मटकी नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा !इसी प्रकार स्थानीय भजन कलाकार महावीर चवदहिया द्वारा खेमाबाबा के भजनों के भाव में आकर भोपो ने ताजणो व साकलो के नृत्य ने पूरे पंडाल में बेठे भक्तो को झूमने को मजबूर कर दिया !इस भजन संध्या में पूर्व प्रधान सिमरथाराम चौधरी ,पूर्व बीसीसीआई चेयरमेन डूंगरा राम काकड़,समाजसेवी बांकाराम धतरवाल,पीजी कॉलेज बाड़मेर के अध्यक्ष भूराराम गोदारा,जिलाध्यक्ष भूराराम सारण,युथ कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह गोदारा,बायतू चिमनजी सरपंच भँवर लाल गोदारा ,गोमाराम पोटलिया सहित हजारो की संख्या में भक्त उपस्थित थे !इस कार्यक्रम का सञ्चालन ताजाराम बांगड़वा ने किया !इस दौरान निर्माणधिन मंदिर की बोलिया भी लगाई गई जिस पर भक्तो ने बढ़ चढ़कर बोलियो में भाग लिया !

17 फरवरी को बायतु में भाजपा किसान मोर्चा का विशाल सम्मेलन


 14 फरवरी- बायतु में 17 फरवरी को भाजपा किसान मोर्चा का विशाल सम्मेलन  इसको लेकर भाजपा किसान मोर्चा की तैयारियों को लेकर आज बायतु में आज बैठक रखी गई। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे  के मार्गनिर्देशन में सम्पूर्ण राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा केन्द्र में किसान सप्ताह की तर्ज पर राज्य के सभी जिलों में ‘‘किसान मोर्चा आपके द्वार‘‘ के तहत केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का आमजन को अधिक  से अधिक लाभ किस प्रकार दिलवाने के लिए विशाल किसान सम्मेलनों का आयोजन कर रही है।  कैलाश चौधरी, विधायक, बायतु  एवं प्रदेशाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, राजस्थान प्रदेश के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा किसानों के विशाल सम्मेलन कर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का आमजन को अधिक  से अधिक लाभ दिलवाने और सरकारों की उपलब्धियों को आमजन तक पहुचना इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा बायतु में बाड़मेर जिले का किसानों का विशाल सम्मेलन करने जा रहा है। 17 फरवरी को बायतु में होने वाले विशाल किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक रखी गई है।  आज की बैठक ‘‘किसान मोर्चा आपके द्वार‘‘ के बाड़मेर प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्री नन्द किशोर शर्मा के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बालाराम चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री बाबूसिंह राजगुरू, भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री, टीकमाराम लेघा, बायतु चैनाराम चौधरी नेे संबोधित किया। इनके अलावा भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री,घेवरचंद सुथार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कुभाराम, भाजपा किसान मोर्चा के सभी जिला उपाध्यक्ष, जिलामंत्री, जिला प्रवक्ता, जिला कोषाध्यक्ष, किसान मोर्चा के सभी 19 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और कार्य कारिणी सदस्यों में बैठक में भाग लिया और सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाने की बात कही। किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आठ सेक्टर बनाये गये है।सिणधरी, गुड़ामालानी और धोरीमन्ना सेक्टर का प्रभारी श्री जयराम प्रजापत, उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा को, सिवाणा और समदड़ी सेक्टर का प्रभारी श्री घेवरचंद सुथार, महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा को, बालोतरा शहर, बालोतरा ग्रामीण और कल्याणपुर सेक्टर का प्रभारी श्री मंगलाराम पटेल, कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा को, बायतु, गिड़ा और पाटोदी सेक्टर का प्रभारी कुभाराम सियोल उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा को, बाड़मेर शहर और बाड़मेर ग्रामीण सेक्टर का प्रभारी जालूराम बेनिवाल, उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा को, शिव, गडरारोड़ और रामसर सेक्टर का प्रभारी, अमराराम सारण, उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा को, चैहटन, धनाऊ और सेड़वा सेक्टर का प्रभारी, देवीलाल खांगट, मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, चौहटन और बालोतरा औद्योगिक एरिया सेक्टर प्रभारी हीराराम सारण व चनणाराम बैरड़ महामंत्री भाजपा गिड़ा मंडल को दी गई। किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बनाये गये आठ सेक्टरों से कुल 750 छोटे बड़े वाहनों की जिम्मेवारी दी गई हैं। 

ट्रक की टक्कर से गाय की मौत


बायतु
गाय को टकर मार ट्रक हुआ फरार, ग्रामीणों की मदद से ट्रक चालक को पकड़ा
किया पुलिस के हवाले ।
बायतु-बाड़मेर रोड पर प्राइवेट बस के पास रविवार शाम को एक ट्रक ने  एक गाय को टक्कर मार दी।जिससे गाय की मौके पर मौत हो गयी।चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर पेट्रोल पम्प के पास ड्राइवर अनुपाराम पुत्र थानाराम उम्र 24 व उनका साथी बुधाराम पुत्र मागीलाल भंवरिया निवासी केरु जोधपुर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के उनुसार दोनों शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने दोनों का मेडीकल करवाया तथा खबर लिखे जाने तक ट्रक जब्त कर लिया गया था।फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।