Friday, 26 August 2016

 जन्माष्ठमी का उत्सव,बच्चे बने कान्हा

बाड़मेर, 25 अगस्त। वेदांता की ओर आलाणियो की ढाणी स्थित नंदघर समेत विभिन्न स्थानांे पर कृष्ण जन्माष्ठमी का त्यौहार बनाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे के साथ आसपास की ढाणियांे मंे रहने वाले बच्चांे ने शिरकत की।
आलाणियो की ढाणी स्थित नंदघर मंे जन्माष्ठमी पर विचित्र वेशभूषा के साथ विभिन्न प्रतियोगिताआंे कविता, गीत, नृत्य, दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चांे ने पेटिंग के जरिए जन्माष्ठमी के विविध रूपांे को कागज पर उकेरा। इस अवसर पर गेदांता की प्रशिक्षण प्रभारी किसले कोसांबी, खुर्रम इकबाल, धारा संस्थान के मुख्य अधिशाषी महेश पनपालिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता ने जन्माष्ठमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि त्यौहार हमारे जीवन मंे खुशियांे की सौगात लाते है। उन्हांेने कहा कि इसकी बदौलत सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ विभिन्न गतिविधियांे के आयोजन से बच्चांे की प्रतिभा मंे निखार आता है। जन्माष्ठमी पर आयोजित कार्यक्रमांे मंे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताआंे के साथ खासी तादाद मंे ग्रामीण महिलाआंे ने भाग लिया। इस दौरान बच्चांे एवं ग्रामीण महिलाआंे को मिठाई भी वितरित की गई। इस दौरान धारा संस्थान के सुपरवाइजर बाबूलाल शर्मा ने स्वास्थ्य गतिविधियांे के बारे में जानकारी दी। नंदघर प्रोजेक्ट ऋितु झिगोन के मुताबिक बाड़मेर जिले मंे वेदांता एवं महिला एवं बाल विकास के सहयोग से संचालित 50 नंदघरांे मंे समय-समय पर ऐसी गतिविधियांे का आयोजन कर बच्चांे की प्रतिभा निखारने का प्रयास किया जाता है।

Sunday, 21 August 2016

नशा मुक्त शराब मुक्त हो हमारा पचपदरा- इसी उद्देश्य से टीम का गठन ।

पचपदरा ।पूर्ण शराब मुक्त हो हमारा पचपदरा इसी नेक विचारों के साथ आज पचपदरा के महादेव सभा भवन प्रांगण में पचपदरा के जागरुक नागरिकों की एक सभा का आयोजन किया गया । जिसमे सम्पूर्ण शराब बंदी आंदोलन के शहीद पूर्व विधायक श्री गुरशरण जी छाबडा जी की शहादत को नमन करते हुए उनके संगठन " जस्टिस फाॅर छाबडा जी और बहन पूनम अंकुर छाबडा को प्रेरक मानते हुए
 
  " पचपदरा शराब मुक्ति मिशन "
  का गठन किया गया संवाई सैन  द्वारा प्रस्तावित दोलत राम के नाम को  सभी ने सर्व सहमति से इस मिशन के सयोजंक का दायित्व समाज सेवा में सदैव अग्रणी समाज सेवी दौलत राम खारवाल को सुपुर्द किया वही मदन लाल ने समर्थन कर  शांति लाल जी चोपडा को सह सयोजंक का दायित्व सुपुर्द करते टीम का गठन किया जिसमे संवाई सैन,नवरतन सोनी,मेवा राम भील ,दिनेश खारवाल ,शंकर लाल खारवाल ,जय सिंह ,भुपत चौपड़ा , मोहन लालभील, हीराराम सेजू,मानाराम प्रजापत ,नरपतकुमार ,पदम शर्मा,श्याम सिंह सहित समाज सेवी बंधुओं को कार्यकारणी सदस्य मनोनीत कर पचपदरा को पूर्ण शराब मुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल की शुरुआत की गई ।
    जस्टिस फाॅर छाबडा जी टीम संयोजक पूनम अंकुर छाबडा , संगठन प्रदेश प्रभारी भैरु सिंह राजपुरोहित ने फोन पर संवाई सैन को इस नेक मुहिम के लिए बधाई देते कहा कि हम सब का मकसद नशा मुक्त समाज की रचना करना है और हम सभी सदैव मिलकर इस दिशा में काम करेगे ।

Friday, 12 August 2016

23 साल बाद विशेष पदोन्नति प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

जैसलमेर जिले में साईबर सेल जैसलमेर  में पदस्थापित रहते हुए कानिस्टेबल मुकेश बीरा पुत्र श्री चंदना राम गांव नेहडाई जिला जैसलमेर राजस्थान को  पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य हेतु पुलिस मुख्यालय स्तर विशेष गठित कमेटी द्वारा जिला जैसलमेर में 23 साल बाद कानि से हेड कांस्टेबल पर विशेष पदोन्नति (शौर्य पदोन्नति)  से नवाजा गया। जो की अपने आप में जिला जैसलमेर के लिए एक गर्व की बात है। बीरा द्वारा अपने सराहनीय कार्य से 23 साल बाद विशेष पदोन्नति प्राप्त कर जिले एवं का नाम रोशन किया। बीरा द्वारा साईबर सैल में पदस्थापित रहते हुए कई प्रकरणों के निस्तारण में अहम भूमिका निभाई जिसमें हेरोईन प्रकरण के तस्करो को गिरफ्तार करवाने, राज्य पक्षी गोडावण के शिकारियों को पकड़वाने,  ट्रोलर, चौपहिया एवं दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने, लाखो की ठगी के प्रकरणों में ठगों को गिरफ्तार करवाने, ब्लाइंड मर्डर के मामलों को ट्रेस करने , रामदेवरा में हाइवे पेट्रोल पम्प की डकैती की वारदात को ट्रेस करने, नकली कांच से करोडो की ठगी करने वाले ठगों को गिरफ्तार करन, गुमशुदा भग्वेयो व अपहरण कर्ताओ को दस्तयाब करवाने, शहर जैसलमेर में अवैध मादक की बिक्री करने वाली गैंग का पर्दाफाश करने, लाठी में हुई लाखो की चोरी का पर्दाफाश कर चोरो को गिरफ्तार करवाने एवं अन्य कई प्रकरणों का पर्दाफाश करवाने में सराहनीय कार्य किया।

रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए खोला बैंक खाता" जनता जमा कर सकती है राशि

रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए खोला बैंक खाता"

जनता जमा कर सकती है राशि

भारत की सेना को दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बनाने में जनता की होगी सीधी भागीदारी

नई दिल्ली/इंदौर । उपरोक्त संदर्भ में एक आरटीआई कार्यकर्ता ने दिनांक 19 जुलाई 2016 को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर को जनता के द्वारा सेना के लिए राशि जमा करने के लिए बैंक खाता खोलने का सुझाव दिया था, जिस आज रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के विशेष कार्य अधिकारी उपेन्द्र जोशी ने  पत्र क्रं/डी.ओ.स./6766/ओ.एस.डी./आ.एम./2016 भेज कर बताया है की "आर्मी वेलफेयर फंड बेटल केजुअल्टी" नाम से सिंडिकेट बैंक की साऊथ ब्लाक नई दिल्ली ब्रांच में खाता नं.90552010165915 खोला गया है जिसका आईएफएससी कोड एसवायएनबी 0009055 है। भारत की आबादी 150 करोड़ से अधिक है अगर जनता एक रुपया रोज के हिसाब से भी सेना के खाते में सहायता राशि जमा करे तो भारत की सेना दुनिया की सबसे मजबूत और ताकतवर सेना बन सकती है, और किसी कमी के कारण सेना के जवान परेशानी में नही आएगे।। सेना आपदा में भी जनता की जान - माल की रक्षा करती है।इस सुझाव को प्रधानमन्त्री कार्यालय ने रक्षा मंत्रालय को भेजा था। प्रधानमन्त्री कार्यालय ने  इस सम्बंध में पत्र द्वारा सुचना दे दी है ।। जिसमे अब आम जनता भी हमारी भारतीय सेना के लिए फण्ड जमा कर सकती है ।

बाड़मेर को खुले में शौच से मुक्त कराने का संकल्प


बाड़मेर, 12 अगस्त। जिला मुख्यालय पर जाट चेरिटेबल ट्रस्ट में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला स्तरीय संदर्भ समूह का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को बाड़मेर जिले को खुले में शौच से मुक्त करवाकर ओडीएफ घोषित करवाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान संभागियांे ने मोमबतियां जलाकर इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान मेंआमजन की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इसके लिए वृहद स्तर पर जागरूकता गतिविधियां चलाने के साथ आमजन को स्वच्छता के महत्व बताया जाए। उन्हांेने यह बताया जाए कि घर मेंशौचालय निर्माण करवाकर उसके उपयोग करने के क्या फायदे है। उन्हांेने कहा कि आम आदमी की सक्रिय भागीदारी से ही बाड़मेर को खुले में शौच से मुक्त कराने का सपना साकार हो सकता है। उन्हांेने जिला संदर्भ समूह के संभागियांे से ग्रामीण स्तर पर जाकर इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आहवान किया। इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक पुष्पेन्द्रसिंह सोढा ने बताया कि ग्राम स्तर पर एक-एक निगरानी दलांे का गठन किया गया है। यह निगरानी समितियां प्रतिदिन खुले में शौच जाने वाले लोगांे को इससे होने वाली बीमारियांे एवं महिलाओ के सम्मान के लिए समुदाय को जागरूक कर ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए प्रेरित करेंगे। समापन समारोह में डब्ल्यूएसपी के चेतन अत्रे, रमेश अग्रवाल ने समुदाय को खुले में शौच बंद करने के लिए समुदाय स्वचालित संपूर्ण स्वच्छता विधि से प्रेरित करने की आवश्यकता जताई। राणीगांव ग्राम पंचायत में भी फील्ड विजिट के दौरान टिंगरिग एवं मोनेटरिंग फालोअप के माध्यम से समुदाय को खुले में शौच बंद करने के लिए समुदाय स्वचालित संपूर्ण स्वच्छता विधि से प्रेरित किया गया। ग्रामीणांे ने भरोसा दिलाया कि ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करवाकर ओडीएफ ग्राम पंचायत घोषित करवाएंगे।

जरूरतमंदो की मदद पुनीत कार्यः शर्मा


जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने सूचना केन्द्र में  आयोजित समारोह में जरूरतमंद महिलाओ को सिलाई मशीनें भेंट की।
बाड़मेर, 12 अगस्त। जरूरतमंदों की मदद करना पुनीत कार्य है। इस कार्य को लगातार जारी रखें। यह सिलाई मशीनें महिलाओ  के स्वरोजगार के लिए मददगार साबित होगी। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र में धारा संस्थान एवं भामाशाहांे के सहयोग से आयोजित सिलाई मशीन वितरण समारोह के दौरान यह बात कही जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने कहा कि जन सुनवाई के दौरान कई मर्तबा ऐसी महिलाएं फरियाद लेकर आती है कि वे स्वरोजगार से जुड़ना चाहती है। लेकिन अपने स्तर पर सिलाई मशीन नहीं खरीद सकती है। ऐसी जरूरतमंद महिलाओ  को भामाशाहांे के सहयोग से सिलाई मशीन उपलब्ध करवाकर सराहनीय कार्य किया गया है। उन्हांेने इस कार्य में भामाशाहांे से आगे आने की अपील की। उन्हांेेने कहा कि जिन महिलाओ को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गर्इ्र है उनको सिलाई कार्य मिलता रहे, इसके लिए भी नियमित रूप से मोनेटंिरंग के साथ लगातार कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। समारोह के दौरान भामाशाह रामसिंह राजपुरोहित, कैलाश मालू, संपतराज, राजेश अमृतलाल खत्री, राकेश बोथरा, गौतम बोथरा के सहयोग से श्रीमती रूकमणी, श्रीमती केसी, श्रीमती समीय बानो, श्रीमती मीना देवी, श्रीमती चंदूदेवी को सिलाई मशीनें भेंट की गई। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक प्रदीप चौधरी, ओमप्रकाश मेहता, लायंस क्लब मालाणी के कैलाश कोटड़िया, प्रीतम जैन, संपतराज लूणिया, डा.बंशीधर तातेड़, आदिल भाई, चंदनसिंह भाटी, पुरूषोतम खत्री, ताराचंद जाटोल समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
समारोह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी अशोक गोयल ने कहा कि भामाशाह इस कड़ी को लगातार जारी रखे। उन्हांेने कहा कि सिलाई मशीनें मिलने से महिलाओ को स्वरोजगार मिलने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत होगी। उन्हांेने दानदाताओ का आभार जताया। धारा संस्थान के मुख्य कार्यकारी महेश पनपालिया ने कहा कि शहर एवं ग्रामीण इलाकांे में कई महिलाएं सिलाई कार्य करना चाहती है। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मशीन एवं कच्च माल खरीद नहीं पाती है। ऐसे में भामाशाह ऐसी जरूरतमंद महिलाओ का सहयोग करके पुण्य के कार्य में भागीदार बन सकते है। महिला मंडल आगोर के आदिल भाई ने इस अभियान में सहयोग करने एवं मुमताज फाउंडेशन की ओर से 21 सिलाई मशीनें भेंट करने की घोषणा की। वहीं लायंस क्लब मालाणी के कैलाश कोटड़िया ने 11 मशीनें उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने कहा कि लायंस क्लब मालाणी इस तरह के कार्य में सदैव सकारात्मक भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का संचालन डा.बंशीधर तातेड़ ने किया। सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओ ने जिला कलक्टर सुधीर शर्मा के समक्ष जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर स्वरोजगार के लिए सहायता दिलाने की फरियाद की थी।

स्वतन्त्रता दिवस समारोह 2016 पैरासिलिंग एवं कैमल शो होंगे आकर्षण के केन्द्र

बाड़मेर, 12 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त, 2016) के अवसर पर आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान इस बार उत्कृष्ठ एवं आकर्षक कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा।अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि इस बार मुख्य समारोह के दौरान आकर्षक पैरासिलिंग की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कडी में बीएसएफ का कैमल शो, पाईप बैण्ड, गैर नृत्य तथा विशेष सामुहिक लोक नृत्य भी आकर्षण के केन्द्र रहेंगे।उन्होने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहरण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर आर.आई. जयराम चौधरी के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, एस.पी.सी. यानि स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका दल, स्काउट तथा गाईड की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग एक हजार बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया जायेगा। इसके पश्चात् इन्ही बालक बालिकाओं द्वारा समूह गान की प्रस्तुति दी जायेगी। स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 200 बालचरों द्वारा आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन किया जायेगा।
उन्होने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो मेें विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात् देशभक्ति गीत की प्रस्तुत दी जायेगी। इसी कडी में विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं द्वारा सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके बाद जिले की प्रसिद्ध गैर दलों की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कडी में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन भी मुख्य समारोह का आकर्षण रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को स्थानीय आदर्श स्टेडियम में जिला प्रशासन बनाम जिला क्रिकेेट संघ बाडमेर के मध्य दोपहर 2.00 बजे क्रिकेट मैच आयोजित किया जायेगा। इसी क्रम में सायं 7.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड बाडमेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।