राकेश जैन
बायतु/दुनिया उन्हे याद करती है जो केवल अपने लिए नहीं बल्कि प्राणी समाज के लिए जीते हैं अच्छे इंसान समाज को कुछ -न-कुछ देकर जाते हैं समाज उन्हें हमेशा याद करता हैं यह बात ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत शुक्रवार को बालाजी छात्रावास बायतु परिसर में पौधारोपण के समय छात्रावास निदेशक गणपत चौधरी नोसर ने कही चौधरी ने बालको को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की बात कही चौधरी ने कहा कि पौधारोपण से खुशहाली आती हैं,साथ ही हरियाली की चादर बिछने से वातावरण भी बदलेगा जिसकी कमी आज महसूस की जा रही हैं चौधरी ने बालकों से कहा कि हमें हमेशा पेड़-पौधों व जीव जन्तुओं पर दया करनी चाहिए कार्यक्रम के तहत छात्रावास प्रबन्धक कुम्भाराम चौधरी ने बालकों को कठिनाईयों से ना घबराकर हमेशा आगे बढने की बात कही प्रबन्धक ने कहा कि आज का पौधा कल का पेड़ है आज का बालक कल का भविष्य हैं इसके तहत बालकों को फल वितरण किये गए कार्यक्रम में छात्रावास प्रबन्धक के.आर.चौधरी,निदेशक गणपत चौधरी मुलाराम माचरा,देवेन्द्र कुमार चौधरी हेमन्त गुजर,रामजीवन पोटलिया,सतीश गोदारा, मुलाराम बेरड़,प्रेम गुजर,जगदीश खीचड़,मोहन गिरी,गणेश गोदारा,सकूर खाँ,हेमन्त सारण,पीयुष कुमार एवं समस्त छात्रावास परिवार उपस्थित था|
Friday, 31 July 2015
दुनिया उन्हें याद करती है जो प्राणी मात्र के लिए जीते है : चौधरी
बायतु में गंदगी का आलम प्रसाशन बे खबर
बायतु उपखण्ड मुख्यालय के बस स्टेण्ड बायतु चिमनजी बाजार बायतु भोपजी बाजार में कीचड़ से आमजन हे परेशान हे नेशनल हाइवे 112पर पर संचालित हो रहा है बस स्टैंड बारिश के बाद कीचड़ से आमजन परेशान सालो से बस स्टेण्ड के यही हाल बारिश के बाद हालत और भी ज्यादा खराब हे राहगीरों और वाहन चालको को हो रही है भारी परेशानी बायतु की दुदर्शा की न तहसीलदार को चिंता न प्रधान को और न ही सरपंच को आमजन को भुगतना पड़ता है जिम्मेदारों की नजरअंदाजी का खामियाजा व प्रशाशन की बेरुखी पड़ रही प्रधानमन्त्री के स्वच्छ भारत मिशन पर भारीWednesday, 29 July 2015
छः ब्लॉको के स्कूलों में एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित
बाडमेर, 29 जुलाई। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने जिले के छः ब्लॉको के विद्यालयों में एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने एक आदेश जारी कर जिले में लगातार हो रही भारी बरसात के मध्यनजर पंचायत समिति बाड़मेर, गुड़ामालानी, सिणधरी, धोरिमन्ना, सेड़वा व धनाऊ के अन्तर्गत आने वाले सभी राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को 30 जुलाई, गुरूवार कों स्थानीय अवकाश घोषित किया है
ठैकेदार की मनमानी के चलतेे गिड़ा क्षैत्र के पचास हैड़पम्प अधरझुल में
राजस्थान के ग्यारह जिलों में भारी वर्षाकी चेतावनी दी
मौसम विभाग ने राजस्थान के ग्यारह जिलों में भारी वर्षाकी चेतावनी दी है.एहतियात के तौर पर आपदाप्रबंधन व सहायता विभाग ने एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टुकड़ियों की विभिन्न स्थानों पर तैनात के साथ ही सेना को भी अलर्ट किया है.मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 31 जुलाई तक खास तौर परसिरोही, जालोर, उदयपुर, बांसवाडा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर,प्रतापगढ, राजसमंद, पाली, बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले के पश्चिमी क्षेत्र में भारी वर्षा की सम्भावना है. इसको देखते हुए सेना को अलर्ट किया गया है. इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, कोटा को भी सतर्क रहने के लिए कहा है.भारी बारिश की आशंका को देखते हुए विभिन्न जिलों में सम्बन्धित कलेक्टर्स लगातार समीक्षा बैठक ले रहे है. साथ ही राज्य सरकार के आदेश पर सभी जिलों के कलेक्टर्स पल-पल की स्थिति की जानकारी ले रहे है. जिन-जिन जिलों में बांध व नदी-नाले उफान पर है उनके आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने के काम भी जारी है.
सरकार की ओर से बयान जारी किया गया है कि खतरे की आशंका का भांपते हुआ आरएसी के जवानों का आपदा प्रबंधन दल गठित किया गया है. जो किसी भी स्थिति से निपटने के
लिए पूरी तरह से तैयार है.
Tuesday, 28 July 2015
बायतु एन एस यू आई महाविघालय के प्राचार्य सौपा ज्ञापन
बायतु/बाड़मेर। बायतु उपखंड क्षेत्र के भारतीय राष्टीय छात्र संगठन ने राजकीय महाविघालय के प्राचार्य को एन एस यू आई जिला अध्यक्ष भूराराम के नेतृत्व में विश्व विद्यालय के नाम ज्ञापन दिया छात्र नेता राजेश पोटलिया ने बताया की बायतु महा विद्यालय की भूमि आवंटित हुए कही महीने हो गए हे तथा बजट भी प्रस्तावित हो चूका हे फिर भी सरकार काम शुरू नहीं करवा रही हे महाविद्यालय पुराने जर जर हालात में सेकेण्डरी स्कूल भवन में संचालित हो रहा जिसकी पूरी बिल्डिंग में पानी टपक रहा हे महाविद्यालय का पूरा फर्नीचर भीग चूका हे और जिसके कारण कक्षाये संचालित नहीं हो पा रही हे ज्ञापन के दौरान एन एस यू आई के जिला महा सचिव मोहन सिंह मूढ़ छात्र नेता चेनाराम गोदारा सोहन लाल तोगा राम मेघवाल कवरा राम मोहनलाल जाणि नरेश सहु अशोक राव अमीन खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Monday, 27 July 2015
विधुत विभाग कर रहा हे हादसे का इंतजार ग्रामीण परेशान
घमडाराम परिहार
बायतु/बाड़मेर।बायतु उपखंड के बोडवा गांव में नीम के पेड़ से विधुत तार टकराने से फेल रहा है करन्ट।कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।ग्रामीणों ने बताया की पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है लेकिन विधुत विभाग कुम्भकर्णी नींद में कर रही कोई बड़े हादसे का इंतजार
नहीं रहे भारत के मिसाइलमैन डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम
राकेश जैन
देश के पूर्व राष्ट्रपति और मशहूर वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम का निधन हो गया है. दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को शिलॉन्ग में उनका 7.45 को निधन हो गया. लेकिन खबरों के मुताबिक, एक लेक्चर के दौरान ही काल ने उन्हें अपना ग्रास बना लिया. आईआईएम शिलॉन्ग में अपने लेक्चर के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े.
उन्हें तुरंत बेथानी अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक उनका देहांत हो चुका था. अपनी मौत से करीब 9 घंटे पहले ही उन्होंने ट्वीट करके बताया था कि वह शिलॉन्ग आईआईएम में लेक्चर के लिए जा रहे हैं. उनका आखिरी ट्वीट यही था.
83 वर्ष के अब्दुल कलाम अपनी शानदार वाक कला के लिए मशहूर थे, उन्हे 1997 में भारत रत्न सर्वोच्च नागरिक समान से नवाजा गया था 1998 में पोकरण के परमाणु विस्फोट में उनकी अहम् भूमिका निभाई थी तथा 2002 से 2007 भारत के राष्ट्पति रहे
उनका जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में 15 अक्टुम्बर 1931 में हुआ था
Sunday, 26 July 2015
बायतु मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश
बाजार बना तालाब
रहवासी इलाको भरा पानी
Saturday, 25 July 2015
बारिश के पानी के कारण कानोड़ बटा दो भगो मे
राकेश जैन
बायतु उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कानोड़ मुख्यालय पर स्टेट हाइवे नम्बर 40 पर नीची जगह होने के कारण गांव का पानी एकत्रित हो जाता हे जिससे वाहनों व रामदेवरा पैदल यात्रीयो को भारी परेसानी उठानी पड़ रही वह क़स्बा दो भागो में बट जाता हे ग्रामीणों का कहना हे की पी डब्लु डी को कई बार न्यूज़ के माध्यम से अवगत कराया तथा जनप्रतिनिधि को नहीं दे रहे हे ध्यान ग्रामीणों ने लगाया आरोप
दलितों का अनिश्चितकालीन धरना एवं क्रमिक अनशन दूसरे दिन जारी
संस्कार रूपी वैतरणी के सहारे ही हो सकता है भव सागर पार:- साध्वी
तेजस प्याऊ व सरस्वती प्रतिमा का हुआ अनावरण, भामाषाह परिवार का हुआ बहुमान
बाड़मेर । 24 जुलाई । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 04 बाड़मेर में श्रीमती देवी धर्मपत्नि स्वर्गीय तेजमल बोथरा परिवार की ओर से नवनिर्मित तेजस प्याऊ व मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम शनिवार को साध्वी श्री तीर्थगुणाश्री जी म.सा. व सुलक्षणाश्री जी म.सा. आदि ठाणा-6 की पावन निश्रा तथा बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के मुख्य आतिथ्य, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा की अध्यक्षता व प्रारम्भिक जिला षिक्षाधिकारी कैलाषचन्द तिवाड़ी व जैन श्री संघ अध्यक्ष एडवोकेट सम्पतराज जैन के विषिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ । कार्यक्रम के आगाज में साध्वी भगवन्तों की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा को विराजमान किया गया । अनावरण कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रवचन में साध्वी सुलक्षणाश्री जी म.सा. व तीर्थगुणाश्री जी म.सा. ने मांगलिक प्रवचन दिये । साध्वी वृन्द ने अपने प्रवचन में जीवन में संस्कारों की महता पर जोर देते हुए कहा कि मनुष्य संसार रूपी सागर से संस्कारों की वैतरणी के सहारे ही पार लग सकता है । संसकार ही व्यक्ति के भव भव के साथी होते है । जिसके सहारे ही मनुष्य को संसार में यष व कीर्ति की प्राप्ति होती है । प्रवचन के बाद बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, प्रारम्भिक जिला षिक्षाधिकारी कैलाषचन्द तिवाड़ी , जैन श्री संघ अध्यक्ष एडवोकेट सम्पतराज बोथरा एवं रतनलाल बोहरा ने नवनिर्मित तेजस प्याऊ, मां सरस्वती की प्रतिमा एवं नाम पट्टिका का अनावरण किया । इसी कड़ी में प्रधानाध्यापक अमृतलाल जैन ने सभी साध्वी वृन्दों व आगन्तुक मेहमानों का स्वागत करते हुए विद्यालय विकास में अपने धन का सदुपयोग करने वाले स्वर्गीय श्री तेजमल केसरीमल बोथरा परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यालय से जुड़ी सुविधाओं एवं समस्याओं को अतिथियों के सम्मुख रखा ।
कार्यक्रम में अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने लाभार्थी परिवार का धन्यवाद करते हुए विद्यालय विकास में भामाषाहों से आगे आने की अपील की ।कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, जैन श्री संघ अध्यक्ष एडवोकेट सम्पतराज बोथरा, रतनलाल बोहरा सहित कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी । काय्रक्रम में भामाषाह बोथरा परिवार का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत व बहुमान किया गया ।
प्रारम्भिक जिला षिक्षाधिकारी कैलाषचन्द तिवाड़ी ने साध्वी वृन्दों, भामाषाह परिवार एवं आगन्तुक अतिथियों का षिक्षा विभाग की ओर से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन मुकेष बोहरा अमन ने किया । इस अवसर पर सैंकड़ों महिला पुरूषों के साथ विद्यालय स्टाफ एवं विद्यालय के बालक बालिकाएं उपस्थित रही ।
शान्ति भंग करने के आरोप में दो गिरफ्तार
बाड़मेर। सदर थानान्तर्गत पुलिस ने शान्ति भंग करने के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार कर उपखण्ड मजिस्टेªट बाड़मेर के समक्ष पेश किया गया। जहां बाद सुनवाई उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागृह बाड़मेर में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सवाईसिंह पुत्र इन्द्रसिंह राजपूत निवासी महाबार, जीतू पुत्र ताजाराम माली निवासी शिवकर हाॅल विष्णु कोलानी बाड़मेर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर उपखण्ड मजिस्टेªट बाड़मेर के न्यायालय में पेश किया गया। जिन्हें बाद सुनवाई हालात को ध्यान में रखते हुये दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागृह बाड़मेर में भिजवाया गया है।
बालिका स्कुल की चार दिवारी से हमेशा रहता है बच्चो के लिए खतरा
Friday, 24 July 2015
बाइक की टकर से स्कूली छात्र घायल
बायतु/बाड़मेर | बायतु उपखंड़ क्षेत्र के झाख रवाली शादी समारोह से लोट रही बाइक ने स्कूली छात्र देवाराम पुत्र मूलाराम उम्र 11 जाती जाट निवासी चेनोनियो की ढाणी सिंघोडिया को टकर मारी जिससे वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बायतु अस्पताल लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया
बारात की गाड़ी पलटी दस घायल

तेजस प्याऊ व सरस्वती प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम कल
शिव प्रकाश सोनी
बाड़मेर ।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 04 बाड़मेर में श्रीमती देवी धर्मपत्नि स्वर्गीय जेतमल बोथरा परिवार की ओर से नवनिर्मित तेजस प्याऊ व मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम शनिवार को साध्वी श्री तीर्थगुणाश्री जी म.सा. व सुलक्षणाश्री जी म.सा. की पावन निश्रा तथा बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के मुख्य आतिथ्य, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा की अध्यक्षता व प्रारम्भिक जिला षिक्षाधिकारी कैलाषचन्द तिवाड़ी व जैन श्री संघ अध्यक्ष एडवोकेट सम्पतराज जैन के विषिष्ट आतिथ्य में आयोजित होगा । प्रधानाध्यापक अमृतलाल जैन ने बताया कि शनिवार को प्रातः 8.00 बजे राउप्रावि. संख्या 04 में शनिवार को तेजस प्याऊ व मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण के बाद साध्वी जी म.सा. का प्रवचन आयोजित होगा । उन्होंनें बताया कि अनावरण कार्यक्रम में बोथरा परिवार के खेतमल, जगदीष व ओमप्रकाष बोथरा का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया जायेगा ।
अमृतलाल जैन











