राकेश जैन
बायतु
पुलिस थाना बायतु की बायतु भोपजी ग्राम पंचायत सरहद में ट्रेक्टर के नीचे दबनें से चालक की मौत हो गई | थानाधिकारी मनोज मूंढ नें बताया कि पदमाराम जाणीं निवासी सऊओं की ढाणीं भोजासर नें रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरा पुत्र हनुमानसिंह उर्फ बाबुराम (45) रविवार रात को ट्रेक्टर लेकर बायतु से घर आ रहा था | बायतु भोपजी सरहद में अचानक असन्तुलित होकर ट्रेक्टर से नीचे गिर गया जिससे ट्रेक्टर का टायर उपर से गुजर गया | घायलावस्था में उसे सीएचसी बायतु लाया गया जहां चिकित्सकों नें जोधपुर रेफर कर दिया | जोधपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया | शव को सीएचसी बायतु की मोर्चरी में रखवाया गया | सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया |
Monday, 25 July 2016
ट्रेक्टर के नीचे दबनें से चालक की मौत
Labels:
बायतु
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment