Sunday, 14 February 2016

कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

राकेश जैन 
बायतु /बायतु थानान्तर्गत पुलिस ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार किया है।
थानाअधिकारी मनोज मूढ़ ने बताया  वीरमाराम पुत्र गुणेशाराम उम्र 60 निवासी हूडा की ढाणी अचलाराम पुत्र गुणेशाराम उम्र 30 हूडा की ढाणी बायतु  को शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग कर लड़ाई झगड़ा करने पर उतारु होने पर गिरफ्तार कर उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु  के न्यायालय में  पेश किया। जहां न्यायालय में बाद सुनवाई आरोपी को भविष्य में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पांबद कर रिहा करने का आदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment