Saturday, 2 July 2016

जिला रावणा राजपूत समाज जिलाध्यक्ष के चुनाव आज

 
बाड़मेर 2 जुलाई 
जिलाध्यक्ष गोरधनसिंह राठौड़ ने बताया कि ब्लाॅक स्तरीय चुनाव पूर्ण होने के बाद ब्लाॅक स्तरीय प्रतिनिधि सदस्य की सूची रावणा राजपूत समाज सभा बाड़मेर के नोटिस बोर्ड पर 21 जून को चस्पा कर दी गई है उक्त प्रतिनिधि सदस्य ही आज रविवार को होने वाले जिलाध्यक्ष के चुनाव में भाग ले सकेगें। जिला चुनाव अधिकारी डाॅ. निम्बसिंह पंवार के द्वारा जिलाध्यक्ष के चुनाव सम्पन्न करवाये जायेगें। राठौड़ ने बताया कि जिलाध्यक्ष के चुनाव स्थानीय रावणा राजपूत समाज सभा भवन बाड़मेर में आज रविवार को होगें। 
जिलाध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने का अधिकार ब्लाॅक अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष को रहेगा। चुनाव के समय अपना पहचान पत्र या अन्य मूल दस्तावेज साथ में जरूरी लावें।  
 

व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य आवयश्क बांके बिहारी



बाड़मेर। ‘व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य जरूर होना चाहिए। वह दुनियां में किसलिए पैदा हुआ ? किसके लिए पैदा हुआ ? इसकी जानकारी के लिए भगवान व गुरू का सहारा लेकर मर्म को जानना आवयश्क है। जो लोग यह मर्म नहीं जान पाते वे जीवन भर दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। ’यह प्रवचन शनिवार को लक्ष्मी नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान बाल व्यास श्री बांके बिहारी ने दिए।उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में रहते हुए विश्व  कल्याण की कल्पना करना बहुत मुश्किल  है, लेकिन श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान से यह संभव है। उन्होंने कहा कि संत व फकीर तो हमेशा भगवान की भक्ति में मौज करते है, लेकिन गृहस्थ जीवन के लिए यह थोड़ा मुश्किल है। संगठक प्रभुदयाल -शार्मा ने कथा में सेवानिवृत जज मांगीलाल गौड़, एडवोकेट राउराम चौधरी, पार्षद  अमरसिंह, पुखराज माथुर, मूलाराम जाणी, प्यारेलाल गौड़, नरसिंगाराम गौड़, भूराराम गौड़, किशन गौड़, प्रभूचौधरी सहित कई श्रद्धालुगणों ने श्रीमद्भागवत कथा की आरती कर पूजा अर्चना


Friday, 1 July 2016

उपाध्याय प्रवर जहाज मंदिर माण्डवला नगर प्रवेश कल

कपिल मालू 
बाड़मेर 2 जूलाई । वसीमलाणी रत्न शिरोमणी ब्रह्मसर तीर्थोद्वारक गुरूदेव श्री
प.पू.उपाध्याय प्रवर श्री मनोज्ञसागरजी म. सा. आदि ठाणा 2 का सिणधरी  से माण्डवला की और विहार हुआ।गुरुभक्त कपिल मालू व् सुनील छाजेड़  ने बताया कि प.पू. गुरुदेव उपाध्याय प्रवर मनोज्ञसागर जी म.सा. व् नयज्ञ सागर जी म.सा. आदि ठाणा 2 का 29 जून को सिणधरी प्रवेश के बाद 2 दिन का विश्राम रहा इसके बाद 1 जुलाई  को सुबह गुरुदेव सिणधरी से विहार कर 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सिराणा  पहुचे जहा पर गुरुदेव का रात्रि विश्राम हुआ  ।मालू ने बताया कि गुरुदेव रात्रि विश्राम के बाद प्रातः विहार करेंगे जो सायला होते हुए 3 जुलाई रविवार को सुबह जहाज मंदिर माण्डवला में समैया कराकर नगर प्रवेश होगा जहा आचार्य कान्ति सागर सूरी जी म.सा. की समाधि स्थल के दर्शन करने के बाद कुछ दिन विश्राम के बाद विहार करेंगे ।
उपाघ्याय प्रवर का बालोतरा नगर प्रवेश 10 को
बाड़मेर। उपाघ्याय प्रवर गुरुदेव मनोज्ञ सागर म.सा. आदि ठाणा 2 का बालोतरा नगर प्रवेश 10 जुलाई रविवार को पोपलीन नगरी बालोतरा में  चातुर्मास हेतु भव्य नगर प्रवेश होगा।

लायंस क्लब बाड़मेर ने किया डॉक्टर्स का सम्मान



बाड़मेर। लायंस क्लब बाड़मेर द्वारा स्थानीय जैन भोजनशाला बाड़मेर में डोक्टेर्स डे पर एक समारोह आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ देवेन्द्र भाटिया प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर रहे ! क्लब द्वारा डॉ रीता भाटिया,डॉ चिल्का पंचाल , डॉ हरीश चोहान, डॉ सुरेश माली, डॉ पंकज विश्नोई व डॉ केतन पंचाल को माल्यार्पण कर श्रीफल व साल ओढा कर सम्मानित किया गया ! 
 मुख्य अतिथि डॉ देवेन्द्र भाटिया ने डॉक्टर्स डे पर अपने विचार व्यक्त किये ! उन्होंने बताया की डॉ बी सी रॉय के जन्म दिन को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है व उनके  जीवन पर प्रकाश डाला ! समारोह में लायन रामलाल जैन, बंशीधर वडेरा, जितेन्द्र अग्रवाल,पारसमल सिंघवी , राधेश्याम मूंदड़ा, वीरचंद वडेरा, किशनलाल वडेरा, कमल सिंघल, दिनेश लुनिया,शेखर जैन, मनोज आचार्य,सुबोध शर्मा, पुखराज राठी,हितेश बिंदल, कैलाश राठी, प्रवीण तापडिया आदि मोजूद रहे !    

सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी सात दिवसीय क्षैत्रीय दौरे पर



 बाड़मेर जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी शनिवार से गुरूवार तक अपने संसदीय क्षैत्र के विभिन्न गांवो का दौरा कर आम आवाम से रूबरू होकर जनसुनवाई करेगे। सांसद के निजी सचिव अशोक कुमारशर्मा ने बताया कि सांसद शनिवार को उतरलाई रोड़ स्थित अपने आवास परजनसुनवाई करेगे। सोमवार को सांसद 11.15 बजे पंचायत समिति बायतु की साधारण सभा की बैठक मे भाग लेगे इस दरमियान बायतु मुख्यालय पर जनसुनवाई भी करेगे सांसद दोपहर बाद अपने आवास पर जनसुनवाई करेगे। मंगलवार को सांसद जिला कलेक्टर स्थित काॅफ्रेन्स हाॅल मे केन्द्र पृवतित योजनाओ की सतर्कता एवं निगरानी समिति बैठक लेगे जिसमे दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, साक्षरता एवं सांसद आदर्श   ग्राम को लेकर चर्चा होगी दोपहर 03.00 बजे सांसद नगर परिषद  बाड़मेर की साधारण सभा की बैठक मे भाग लेगे तदपश्यात  सांसद जनसुनवाई करेगे। बुधवार को सांसद जिला मुख्यालय पर रहकर जनसुनवाई करेगे गुरूवार को सांसद सुबह धारासर पूर्व सरपंच हरचंदराम के स्वर्गवास होने पर आयोजित गंगा प्रसादि एवं सामाजिक समारोह मे भाग लेगे सांसद दिल्ली मे शुक्रवार को आयोजित होने वाले संसदीय रक्षा समिति की बैठक मे भाग लेने हेतु प्रस्थान करेगे।

जिले में जारी निषेधाज्ञा को तत्काल प्रभाव से वापस लिया

संशोधित समाचार...............................

बाडमेर, 01 जुलाई। कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा शुक्रवार को एक आदेश जारी कर सामाजिक सदभाव व लोक शांन्ति बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में 2G/3G/4G/ Internet Services, Bulk SMS/MMS/whatsapp. facebook, Twitter, Telegram and other Social Media by Internet Service providers (except voice call of landline , mobile phone and broadband)  पर प्रतिबन्ध हेतु एक जुलाई रात्रि 11 बजे से आगामी 48 घंटो के लिए जारी निषेधाज्ञा को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है।

बाडमेर,जिले में इंटरनेट  दो दिन और जारी रहेगा प्रतिबन्ध 

जिले में निषेधाज्ञा आगामी 48 घण्टों के लिए बढाई 

बाडमेर, 01 जुलाई। कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा एक आदेश जारी कर सामाजिक सदभाव व लोक शांन्ति बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में 2G/3G/4G/ Internet Services, Bulk SMS/MMS/whatsapp. facebook, Twitter, Telegram and other Social Media by Internet Service providers (except voice call of landline , mobile phone and broadband)  पर प्रतिबन्ध हेतु निषेधाज्ञा लागू की गई है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि बाडमेर जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर अनेक प्रकार की अफवाहें फैलाई जाकर कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित कर साम्प्रदायिक, जातिय सद्भाव को बिगाडने का प्रयास किया जा रहा है जिससे लोक शांन्ति भंग होने और कानून व्यवस्था व सामाजिक सद्भाव पर प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने की आशंका है।

कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश दिए गए है। यदि कोई उपर्युक्त प्रतिबन्धात्मक आदेशों का उल्लंधन करेगा तो यह भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश 01 जुलाई को रात्री 11.00 बजे से आगामी 48 घण्टों तक बाडमेर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में प्रभावी रहेगा।