Wednesday, 3 August 2016

बकरियां चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश


चौहटन।
चौहटन वृत के थाना क्षेत्र मे हो रही बकरीयां चोरी की वारदातो के तथा थाना चौहटन मे दर्ज मुकदमा सं 153/16 धारा 379 भादस मे पुलिस अधीक्षक जिला बाड़मेर श्री गगनदीप सिंगला के आदेशानुसार प्रभातीलाल आरपीएस सीओ चौहटन के निर्देशन मे गठित टीम ओमप्रकाश  विश्नोई उपनिरीक थानाधिकारी चौहटन मय जाब्ता द्वारा मुखबिर की इतिला पर एक पीकअप गाड़ी नं आरजे 04 जीबी1105 में चोरी की 18 बकरीयां भरकर बेचने के लिये ले जाने की इतिला पर धनाउ से भुणीया रोड़ पर उक्त वाहन को दस्तयाब कर मुकदमा सं 153/16 मे माल मसरूका कुल 18 बकरींया बरामद कर मुलजिम मोहनलाल पुत्र समेलाराम कोली. बिलाल पुत्र करीमखाॅ मुसलमान यारूखाॅ पुत्र बिजालखाॅ मुसलमान निवासी सेड़वा बाबुलाल पुत्र धोकलाराम भील . हितेश पुत्र सरदाराराम भील निवासी आलु का तला  को बाद पुछताछ गिरफतार कर विस्तृत पुछताछ की गई। जिन्होने थाना हल्का चौहटन,सेड़वा ,बीजराड़, बाखासर, रामसर तथा जिला जैसलमेर मे बकरीयां चोरी करने की वारदात स्वीकारी है प्रकरण मे वारदात मे शरीकअन्य मुलजिमान व बकरीयां बरामदगी के सम्बध मे पुछताछ जारी है।उल्लेखनीय है कि दिनाॅक परिवादी श्री सुरेन्द्रसिंह राणाराजपुत निवासी चौहटन ने उपस्थित थाना होकर अपने बाड़े से 15 बकरीया व 03 बकरे चोरी के सम्बध मे रिपोर्ट पेश की थी जिस पर पुलिस थाना चौहटन ने तत्परता दिखाते हुये दो दिन मे उक्त चोरी की वारदात का खुलाशा कर
मुलजिमान को गिरफतार किये गये है।


बकरियां चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश


चौहटन।
चौहटन वृत के थाना क्षेत्र मे हो रही बकरीयां चोरी की वारदातो के तथा थाना चौहटन मे दर्ज मुकदमा सं 153/16 धारा 379 भादस मे पुलिस अधीक्षक जिला बाड़मेर श्री गगनदीप सिंगला के आदेशानुसार प्रभातीलाल आरपीएस सीओ चौहटन के निर्देशन मे गठित टीम ओमप्रकाश  विश्नोई उपनिरीक थानाधिकारी चौहटन मय जाब्ता द्वारा मुखबिर की इतिला पर एक पीकअप गाड़ी नं आरजे 04 जीबी1105 में चोरी की 18 बकरीयां भरकर बेचने के लिये ले जाने की इतिला पर धनाउ से भुणीया रोड़ पर उक्त वाहन को दस्तयाब कर मुकदमा सं 153/16 मे माल मसरूका कुल 18 बकरींया बरामद कर मुलजिम मोहनलाल पुत्र समेलाराम कोली. बिलाल पुत्र करीमखाॅ मुसलमान यारूखाॅ पुत्र बिजालखाॅ मुसलमान निवासी सेड़वा बाबुलाल पुत्र धोकलाराम भील . हितेश पुत्र सरदाराराम भील निवासी आलु का तला  को बाद पुछताछ गिरफतार कर विस्तृत पुछताछ की गई। जिन्होने थाना हल्का चौहटन,सेड़वा ,बीजराड़, बाखासर, रामसर तथा जिला जैसलमेर मे बकरीयां चोरी करने की वारदात स्वीकारी है प्रकरण मे वारदात मे शरीकअन्य मुलजिमान व बकरीयां बरामदगी के सम्बध मे पुछताछ जारी है।उल्लेखनीय है कि दिनाॅक परिवादी श्री सुरेन्द्रसिंह राणाराजपुत निवासी चौहटन ने उपस्थित थाना होकर अपने बाड़े से 15 बकरीया व 03 बकरे चोरी के सम्बध मे रिपोर्ट पेश की थी जिस पर पुलिस थाना चौहटन ने तत्परता दिखाते हुये दो दिन मे उक्त चोरी की वारदात का खुलाशा कर
मुलजिमान को गिरफतार किये गये है।


भाजयुमो जिला कार्यकारिणी में फेरबदल

बाड़मेर
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सवाई कुमावत ने जिला कार्यकारणी में फेरबदल करते हुए निम्नानुसार नामो की घोषणा की। जिसमे उमेश सोनी, पपु विश्नोई, करण सिंह भाटी को महामन्त्री।बसन्त शर्मा, चंदना राम बेरड्ड, अमित सिंह, चौखाराम लेघा, प्रवीण पुरोहित उपाध्यक्ष।सरूप सिंह, ठाकरां राम रोहिली, दान सिंह राठौड़, चिरंजीव डी सोनी, अणदाराम जाखड़ मंत्री।
गौतम बोथरा कोषाध्यक्ष।कांति लाल पुरोहित व अजय आचार्य जिला प्रवक्ता पद पर मनोनित किया।

बालोतरा मोबाईल चोरी की घटना का पर्दाफाश

बालोतरा।पुलिस अधीक्षक बाड़मेर के निर्देशानुसार कस्बा बालोतरा में हो रही चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं संदिग्ध चोर व नकबजन की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बालोतरा व वृताधिकारी बालोतरा के निर्देश में थानाधिकारी गौरव अमरावत के नेतृत्व में पुलिस टीम टीम द्वारा अथक प्रयास कर संदिग्ध चोर व नकबजनों पर निगरानी रखते हुए नकबजन कमलेश पुत्र कान्तिलाल जाति माली निवासी गांधीपुरा,बालोतरा को दस्तयाब कर गहनतापूर्वक पुछताछ की गई तो मुलजिम कमलेश द्वारा कस्बा बालोतरा में प्रथम चरण औद्योगिक क्षैत्र में मोबाईल दुकान के ताले तोड़कर मोबाईल व मोबाईल पार्ट्स चुराना स्वीकार करने पर मुलजिम से कुल 13 मोबाईल व 03 ईयर फोन व अन्य मोबाईल सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। मुलजिम कमलेश द्वारा कस्बा बालोतरा में श्री आवड़ माता मन्दिर के ताले तोड़कर चोरी करना भी स्वीकार किया है तथा मुलजिम द्वारा कस्बा बालोतरा में और भी कई मन्दिरों व दुकानों के रात्रि में ताले तोड़ना स्वीकार किया है, जिसके सम्बन्ध में मुलजिम कमलेश से  पुछताछ जारी है।

शिव सेना ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

बाड़मेर 03 अगस्त 2016। बाड़मेर शहर में अण्डरग्राउण्ड केबल को लापरवाही पूर्वक बिछाने और डी.पी. बाॅक्स के खुले वायरों से सिलसिलेवार हो रहे हादसों के पश्चात् बुधवार को शिव सेना की ओर से जिला प्रमुख बसंत खत्री की अगुवाई में प्रदर्शन कर अतिरिक्त जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान
शिव सेना ने केबल बिछाने के कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करने के आरोप लगाये धरातल स्तर से मात्र 8-10 इन्च पर वायरिंग करने, डीपी बाॅक्स में घटिया क्वालिटी के लगाये गये तालों को प्लास, पेचकश या अन्य किसी चाबी की सहायता से हर किसी की ओर से खोलने के आरोप लगा शहर में हुए हादसों की जानकारी देते हुए शहरपर मण्डराते इस खतरे से शहर वासियों को राहत दिलाने की मांग की साथ ही पूरे कार्य की उच्च स्तरीय
जांच करवा विधुत  अधिकारियों को पाबन्द कराने की मांग की। शहर में एक महिने पहिले महावीर नगर में एक गाय की अकाल मौत, चार दिन पहले प्रतापजी की प्रोल पर एक गाय की मौत, सोमवार को 9 वर्ष के बच्चे की खेलते हुए डी.पी. के हाथ लगने से हाथ -हजयुला गया। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में हाकमसिंह भाटी, शेरसिंह पड़िहार, मनोज छंगाणी, अनवरसिंह बन्धड़ा, प्रभूसिंह, गौरव खत्री एडवोकेट, मालमसिंह भाटी,मोहनलाल गर्ग, रतनसिंह राठौड़, ताराचन्द खत्री, नरपतसिंह, पदमाराम माली, दुर्गसिंह,सोहनसिंह, छोटूसिंह, सुरेश, चम्पाराम, विष्णु जांगिड़, बाबूसिंह राणा सहित कई शिव सैनिक उपस्थित रहे।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,बाड़मेर भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना स्वास्थ्य मार्गदर्शकों ने लिया आॅनलाईन प्रशिक्षण

बाड़मेर, 3 अगस्त। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत् राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में कार्यरत समस्त स्वास्थ्य मार्गदर्शकों के लिए आॅनलाईन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बीएसबाई के जिला नोडल अधिकारियों एवं संबधित कार्मिकों ने भाग लिया। आॅनलाइन प्रशिक्षण में राज्य स्वास्थ्य एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री नवीन जैन ने चिकित्सालयों में उपचार हेतु भर्ती बीएसबीवाई लाभार्थियों को यथासंभव सहयोग करने एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराने सहित सभी आवश्यक दस्तावेज क्लेम भुगतान हेतु अपलोड़ करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि 3 लाख 65 हजार से अधिक क्लेम में से 18 हजार क्लेम प्रदेश  में पेडिंग चल रहे हैं एवं इनके हल के लिए चिकित्सालय स्तर पर ही आवश्यक कार्यवाही की जानी है। उन्होंने रिजेक्ट हुए क्लेम का पुनः
अध्ययन कर उनके रूके भुगतान के लिए आवश्यक समस्त जानकारियां अपलोड़ करने के निर्देश दिये। 48 घंटे की अवधि में उपचाररत् भर्ती लाभार्थी के परिजनों को प्रेरित कर उन्हें संबंधित दस्तावेज लेकर आने हेतु स्वास्थ्य मार्गदर्शकों को निर्देशित किया।
वीडियो काॅन्फ्रंसिंग में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुनील कुमार सिंह बिष्ट, एनएचएम के कार्यक्रम प्रबंधक श्री सचिन भार्गव, चिकित्सालयों के बीएसबीवाई नोडल अधिकारी एवं न्यू इंडिया एश्योरेंस कम्पनी के प्रतिनिधी व संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे। 600 लोगों को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी जिले में चल रहे भामाशाह सुविधा शिवरो  में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
विभाग की ओर से भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिये कार्मिक आमजन को जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुनील कुमार सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले में पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित शिविरों में अब तक 6 सौ से अधिक लोगों को योजना की जानकारी दी है। पांच अगस्त तक चलने वाले भामाशाह सुविधा शिविरों में आमजन को योजना की पूरी जानकारी पम्पलेट के माध्यम से दी जा रही है। शिविरों में शंका समाधान भी किया जा रहा है। योजना की जानकारी से मिला निशूल्क उपचार का फायदा शिविरों में आये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित ग्रामीण दिनेश  ने बताया कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की पूरी जानकारी  शिविरों में मिली है। इसके बाद परिवार के सदस्यों के नाम भामाशाह कार्ड में
जुड़वाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। भामाशाह कार्ड में सभी सदस्यों के नाम जुड़ जाने से परिवार के अन्य सदस्यों को भी चिन्हित सरकारी व निजी अस्पताल में लाभ मिल सकेगा। भामाशाह कार्ड के बनवाने की प्रक्रिया के साथ ही कार्ड की रसीद पर लिखे ईआईडी से भी लाभार्थी की पहचान के बारे में स्वास्थ्य मार्गदर्षक आमजन को बता रहे है।
                                        -----

‘डाॅयल एन एम्बूलेंस‘ जीवन वाहिनी सेवा 15 अगस्त से प्रारंभ की तैयारी


बाड़मेर, 3 अगस्त। राजकीय आपातकालीन एम्बूलेंस एवं चिकित्सीय परामर्श सेवाओं की एकीकृत सेवा ‘डाॅयल एन इम्बूलेंस‘ 15 अगस्त से प्रारंभ की जायेगी। इस अभिनव सुविधा से 108-आपातकालीन एम्बूलेंस सेवा, 104-जननी एक्सप्रेस व चिकित्सीय परामर्श सेवा सहित राजकीय चिकित्सालयों की बेसड एम्बूलंेसों की सेवाएं टोल-फ्री नम्बर 108 अथवा 104 डाॅयल करने पर उपलब्ध
होंगी। इस समेकित सेवा को जीवनवाहिनी के नाम से भी जाना जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुनील कुमार सिंह बिष्ट ने बताया कि 15 अगस्त से डाॅयल एन एम्बूलेंस सेवा प्रदेशभर में एक साथ प्रारंभ करने की योजना है।  इसके लिए 108-एम्बूलेंस, जननी एक्सप्रेस एवं सीएचसी स्तर तक के राजकीय अस्पतालों में उपलब्ध बेसड एम्बूलेंस को सेवा प्रदाता (जीवीके ईएमआरआई) को सभी आवश्यक उपकरणों सहित सुपुर्द करने कार्यवाही की जा रही है। एम्बूलेंस वाहनों की सुलभ उपलब्धता के लिए उपयुक्त स्थान का निर्धारण करने (रि-पाॅजीशन), कंडम एम्बूलेंस को इस सेवा में शामिल नहीं करने एवं कार्यरत समस्त एम्बूलेंस के लिए फिटनेस
सर्टिफिकेट्स इत्यादि आवश्यक कार्यवाही यथाशीघ्र सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 108 या 104 में से एक टोल फी्र नंबर डाॅयल करने पर गैर-आपातकालीन एम्बूलेंस सेवा के लिए प्री-बुकिंग की नवाचार सुविधा उपलब्ध होगी एवं इसके लिए उपभोगकर्ता द्वारा निर्धारित खर्च वहन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ‘डायॅल-एन-एम्बूलेंस‘ जीवन वाहिनी सेवा आॅटोमेटिक कम्प्यूटराईज्ड आॅनलाइन सिस्टम से संचालित की जायेगी।