Tuesday, 15 December 2015

कनिष्ठ लिपिको के स्थाईकरण के आदेश, खुशी जताई

बाड़मेर, 15 दिसंबर। कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती 2013 में चयनित एवं नियुक्त कनिष्ठ लिपिको को नियमित कर निर्धारित वेतनमान देने के आदेश ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने मंगलवार को जारी किए। इससे प्रदेश के करीब 7500 कनिष्ठ लिपिको के स्थाईकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। स्थाईकरण के आदेश के बाद कनिष्ठ लिपिको ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती 2013 में चयनित एवं नियुक्त कनिष्ठ लिपिको को नियमित कर निर्धारित वेतनमान देने के आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक दो वर्ष का परीवीक्षाकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने की तिथि से नियमित वेतन श्रृंखला का लाभ देय होगा। कनिष्ठ लिपिक पद के लिए निर्धारित वेतनमान की स्वीकृति माननीय सर्वाेच्च न्यायालय, विभिन्न न्यायालयो के निर्णय के अधीन रहेगी। इधर, पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी वेलफेयर समिति के जिलाध्यक्ष चेनाराम नवाद, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार, अर्जुनसिंह, पोकरराम समेत कई पदाधिकारियो ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्हांेने आदेश जारी करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। विभिन्न पंचायत समिति मुख्यालयो पर भी कर्मचारियो ने खुशी का इजहार करते हुए पटाखे फोड़े

Monday, 14 December 2015

आखिर प्रिंट रेट से ज्यादा का पैसा किसकी जेब में जाता है ?

बाड़मेर। बाड़मेर जिले भर में शराब की लगभग 178 के करीब है। दिन को लगभग एक करोड़ का शराब गोदाम से उठता है और लगभग 80 से 90 लाख रूपये तक का बिकता है एमजीआर बड़ी बात यह है की इसमें शराब की दुकान के मालिक प्रिंट रेट से अधिक रूपये लेकर लोगो की जेब खाली कर रहा है। अगर 80 लाख रूपये की शराब बिकती है तो प्रिंट रेट से ज्यादा रूपये लेते है तो 10% के हिसाब से 8 लाख रूपये होते है। ऐसे में यह 8 लाख रूपये किसकी जेब में जाते है।  यह बात तो आबकारी विभाग को भी मालूम है की प्रत्येक शराब की दुकान में प्रिंट रेट से अधिक रूपये लिए जाते है। 68 रूपये का क्वाटर 80 रूपये में बिकता है 108 का क्वाटर 120 में बिकता है बियर भी 100 रूपये में बिक रही है ऐसे में दिन को लाखो रूपये की शराब बिकती है और लाखो रूपये लोगो की जेब से जाते है। मगर प्रशासन इस की और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कही यह लाखो रूपये विभाग के अधिकारियो की जेब में जाते है या विभाग को फायदा होता है ? अगर विभाग इस और ध्यान दे तो प्रिंट रेट से अधिक रूपये किसी को भी नहीं देना पड़े मगर विभाग इस और ध्यान नहीं देता है। एक दिन में अगर लाखो रूपये विभाग की जेब में ना जाकर किसी अन्य की जेब में जाता है तो इसका खामियाजा किसको भुगतना पड़ता है? यह खामियाजा आम नागरिक को भुगतना पड़ता है। सूत्रो के मुताबिक अधिकारियो को भी इस बारे में जानकारी बाई मगर कोई कार्यवाही नहीं करते है। अगर आम आदमी की जेब को चुना लगाते है तो इसका जिम्मेदार कोण है? आखिर विभाग कब करेगा इस पर कार्यवाही? क्या आम आदमी की जेब ऐसे ही खाली होती रहेगी? ऐसे कई सवाल है मगर इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है।

हजारो हाथ उठे मुल्क के अमन और सलामती के लिए वतन से मोहब्बत ही ईमान का आधा हिस्सा - चिस्ती

जसवंत हरितवाल 
बाड़मेर 14 दिसम्बर। पीर सैयद हाजी आलीशाह पीर कम्भीर अहमद बुखारी केसैहलाऊ उर्स में अकीदत मंदो का सैलाब उमड़ पड़ा। 50 हजार से अधिक जायरिनो ने हाजरी दी। चारो ओर लोग ही लोग नजर आ रहे थे। रेत के टिब्बों पर एक
किलोमीटर तक पैर रखने की जगह भी नही थी। जंगल में मंगल हो गया। इस मौके पर पीर सैयद जमाल्लुदीन चिस्ती ने अपनी तकरीर में कहा अपने वतन से मोहब्बत करना ईमान का आधा हिस्सा हैं। हम सब आदम की औलाद है। हम में कोई
छोटा बड़ा नही, बडा वो है जो रब को ज्यादा याद करता है और गरीबो, मजलूमों की हमेशा मदद करता है। इन्सानियत, भाईचारे और अपने मूल्क के लिए हर वक्त
कुर्बान होने का दिल में जज्बा पैदा करों। इस मौके पर पीर सैयद जाकिर हुसेन अशरफी कादरी बड़ोदा ने कहा कि अल्लाह के वल्लियों का दरबार एक कौमी
एकता की मिशाल हैं। आप लोग देख रहे है इनकी मोहब्बत हिन्दु और मुसलमानो
की भारी तादात में इनकी मोहब्बत में जन सैलाब खीच लाया हैं। इनके दरबार
में कोई भेदभाव नही होता है, दरिया में हिरण भी पानी पी सकता है, शेर भी
पी सकता हैं और गीदड भी पी सकता हैं, इसी तरह इनके दरबार में हर अकीदत
मंद हाजरी देकर फैज हासिल कर सकता हैं। मौलाना आबेदुल्लाह हैदरी बासनी ने
अपनी तकरीर में कहा कि मेरे ख्वाजा के दरबार में अजयपाल जोगी बनकर आये और
वली बनकर गये। हिन्दुस्तान नही दुनिया भर के अकीदत फूल पेश करते हैं।
मेले से रहा माहौल:- उर्स के मौके पर जगह-जगह खाने पीने की स्टाले,
आकर्षण रोशनी से दरगाह शरीफ जगमग रही थी जो जायरिनो को आकर्षित कर रही
थी।
पांच लाख कर्नल, दो लाख चौहान की तरफ से घोषणा:- इस मौके पर हजारो की
तादाद में मौजूदगी में बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की तरफ
से दारूल उल्लूम अनवारे मुस्तफा के चार दिवारी के लिए सांसद कोटे से पांच
लाख रूपये व समाज सेवी तनसिंह चौहान ने दो लाख रूपये की घोषणा की। सांसद
व चौहान जयपुर होने पर उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व सदर अशरफ अली
खिलजी द्वारा मंच पर उनकी तरफ से घोषणा की।
जायरिनो के आसू झलक पड़ेः- जिस वक्त दरगाह पर चादर चढाई जा रही थी उस वक्त
पीर सैयद नूरूल्लाह शाह बुखारी खुशुशी दुआ की, मूल्क में अमन, भाईचारे की
दुआ की और दुखियारी की मदद करने की दुआ के वक्त जायरिन अपने आसु रोक नही
पाये। हर एक अपने दिल की मुराद पुरी होने की दुआ कर रहा था।
पांच मौलाना की डिग्री से नवाजेः- इस अवसर पर धार्मिक हस्तियों के हाथो
से पांच मौलाना, सात कारी, एक हाफिज की डिग्री से नवाजे गये।
ये रहे उपस्थितः- इस मौके पीर सैयद, मोहीनुदीन अशरफी, सैयद अयूब अशरफी
लाडनू, मौलाना आदम, मौलाना अब्दुल मुस्तफा, मौलाना अब्दुल हकीम, सैयद
गुलाम शाह, सैयद मिठन शाह, पूर्व विधायक हरीसिंह सोढा, डॉ मोहनलाल डोसी,
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फतेहखांन, रामसर तहसीलदार रामदायल वर्मा, समाज
सेवी राजेन्द्रसिंह चौहान, एबीओ चौहटन युवराज कागा, एडवोकेट खुमानसिंह
सोढा, अकबर भाई सादली, फरीद भाई बडोदा, मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी के
पूर्व सदर असरफ अली खिलजी। आये हुए मेहमानो का शुक्रिया दरगाह कमेटी के
संरक्षक पीर सैयद नूरूल्लाह शाह बुखारी ने किया।

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वन के निर्देश

बाड़मेर, 14 दिसंबर। जिला कलक्टर एम.एल.नेहरा ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकास योजनाओ  की समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन के साथ अधिकाधिक लोगो  को लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर नेहरा ने कहा कि योजनाओ संबंधित डाटा निर्धारित समयावधि में आन लाइन किया जाए। उन्हांेने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को संस्थानिक प्रसव बढाने के निर्देश दिए। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक हीरालाल मालू
ने कहा कि जलदाय विभाग की ओर से एनसी एंड पीसी हेबिटेशन के तहत भेजे जाने वाले आंकड़ांे मंे विरोधाभाष की स्थिति रहती है। इसकी वजह से बाड़मेर जिला प्रदेश में  रैकिंग में  उच्च स्थान पर नहीं
पहुंच पाता। इस पर जिला कलक्टर नेहरा ने जलदाय विभाग के अधिकारियो  को वास्तविक स्थिति भेजने एवं की जाने वाली गतिविधियो की सूचना समय पर आनलाइन करने के निर्देश दिए। बैठकमें  राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत रोजगार उपलब्ध कराने, श्रमिक कल्याण की योजनाओ, खाद्य सुरक्षा, इंदिरा आवास, ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम, स्वास्थ्य योजनाओ, ग्रामीण क्षेत्रांे में  स्वच्छता कार्यक्रम, अनुसूचित जाति, जन जाति कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओ, बाल कल्याण, बस्ती सुधार कार्यक्रम, वन संरक्षण, ग्रामीण सड़को  एवं ग्रामीण उर्जा संबंधित योजनाओ  की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Sunday, 13 December 2015

खस्ताहाल सड़क की मरम्मत नहीं जनता परेशान 

घमड़ा राम परिहार
बायतु  /सार्वजनिक निर्माण विभाग के सुस्त रवैये के चलते ग्राम पंचायत खोखसर से सौनाराम कड़वासरा की ढ़ाणी खोखसर पुर्व होते हुए चाबा सिमा तक जानेवाली डामरीकरण सड़क लम्बै समय से खस्ताहाल होने से ग्रामीणों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीण -चुन्नाराम जाखड़ समाजसेवी, दिने खाॅन मंगलिया सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क मार्ग को डामरीकरण के लिए बजट स्वीकृति कई माह से हो रखी है पर सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्य प्रारम्भ नहीं कर रहा हैं । ग्रामीणों ने बताया कि टुटी - फुटी सड़क से हो रही  परेशानी  को लेकर पुर्व में  सार्वजनिक निर्माण विभाग व  राजनेताओ का ध्यान दिलाया गया था । विभाग ने उक्त खस्ताहाल सड़क के डामरीकरण के लिए स्वीकृति दी है पर कार्य प्रारम्भ नहीं करने से परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं । ग्रामीणों ने कार्य प्रारम्भ कराने की मांग विभाग का ध्यान समाचार पत्र के माध्यम से दिलाया हैं 

कर्मचारी लापरवाह पानी की आपूर्ति 6 माह से ठप

घमड़ा राम परिहार
बायतु /ग्राम पंचायत सवाऊ पदमसिंह के खुमाणियों की ढ़ाणी में गत 6 माह से पानी की टंकी में पानी की आपूर्ति ठप पडी है जिससे मवेशी व ढ़ाणी निवासियों को पानी की समस्यां का सामना करना पड़ता है । ग्रामीण विशनाराम, खैमाराम, रेवताराम सहित कई लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारीयों   को पूर्व में पत्र भैजकर सवाऊ पदमसिंह में कार्यत कार्मिक चम्पा लाल की लापरवाही के कारण पानी की आपूर्ति ठप होने की शिकायत कर बताया था कि लापरवाह कार्मिक चम्पा लाल को हटाया जाए तथा दुुसरा कार्मिक लगा कर शिघ्र खुमाणीयों की ढ़ाणी में बनी जलदाय विभाग की जीएलआर में पानी की आपूर्ति प्रारम्भ कर आमजन को पानी की समस्या से राहत दी जाये । वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया की इस बारे में ऊंडु जेईएन को कई बार अवगत करवाया पर कार्रवाई नहीं की जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है ।

वात्सल्य जागरूकता पांच दिवसीय कार्यक्रम कल से शुरू-सोनी

जैसलमेर 13 दिसम्बर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय जेसलमेर-बाड़मेर की इकाईयां वात्सल्य  जन-चेतना जागरूकता सघन प्रचार अभियान सोमवार दिनांक 14 दिसम्बर, से प्रारम्भ होगा । क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय, जैसलमेर के इकाई प्रमुख के. आर. सोनी ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु-दर में कमी लाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे वात्सल्य प्रचार अभियान के दौरान विभाग द्वारा दिनांक 14 दिसम्बर, को अटल सेवा केन्द्र, खुईयाला में पब्लिक मीटिग का आयोजन ग्राम पंचायत खुईयाला की संरपच पठानी की अध्यक्षता में रखी गयी जिसमें डीएफपी जेसलमेर -जोधपुर , चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्थानीय ग्राम पंचायत के वार्ड पंच, शिक्षा विभाग, के अधिकारीगण भाग लेगें।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के.आर. सोनी ने बताया कि वात्सल्य जागरूकता
प्रचार अभियान के साथ केन्द्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं-स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओं बेअी पढाओं, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री शुभ लक्ष्मी योजना, राष्टीय किशोर स्वास्थय कार्यक्रम इत्यादि के साथ विभाग द्वारा पांच दिवसीय वात्सल्य  जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार- विमर्श कर आगे की रूपरेखा तैयार कि जाऐगी।