आज होगा कई स्थानांे पर राजस्व लोक अदालत का आयोजन
बाड़मेर, 20 जून। बाड़मेर जिले मंे मंगलवार को कई ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन लंबित प्रकरणांे का निस्तारण करवा सकते है।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत कुड़ला के लिए अटल सेवा केन्द्र मगने की ढाणी, शिव मंे आकली ग्राम पंचायत, बायतू मंे गिड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जाखड़ा, सिणधरी मंे चाडो की ढाणी एवं अरणियाली ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत चाडो की ढाणी,बालोतरा मंे माजीवाला, धोरीमन्ना मंे कोलियाना ग्राम पंचायत के लिए राप्रावि कोलियाना, सिवाना मंे कुसीप एवं पादरड़ीकला ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय कुसीप, चैहटन मंे झड़पा, नवातला बाखासर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र झड़पा मंे राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित होगा। इसी तरह 22 जून को कवास ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कवास, शिव मंे नागड़दा, बायतू मंे पनावड़ा, रामसर मंे बबुगुलेरिया, गुड़ामालानी मंे सिंधासवा हरनियान, बालोतरा मंे कांकराला एवं ढाणी सांखला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कांकराला,सिवाना मंे सेला एवं धीरा ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय धीरा, चैहटन मंे बींजासर एवं सरूपे का तला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र बींजासर मंे राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित होगा। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने अधिकाधिक लोगांे से इन शिविरांे मंे शामिल होकर लंबित राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करवाने की अपील की है
Monday, 20 June 2016
आज होगा कई स्थानांे पर राजस्व लोक अदालत का आयोजन बाड़मेर, 20 जून। बाड़मेर जिले मंे मंगलवार को कई ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन लंबित प्रकरणांे का निस्तारण करवा सकते है। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत कुड़ला के लिए अटल सेवा केन्द्र मगने की ढाणी, शिव मंे आकली ग्राम पंचायत, बायतू मंे गिड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जाखड़ा, सिणधरी मंे चाडो की ढाणी एवं अरणियाली ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत चाडो की ढाणी,बालोतरा मंे माजीवाला, धोरीमन्ना मंे कोलियाना ग्राम पंचायत के लिए राप्रावि कोलियाना, सिवाना मंे कुसीप एवं पादरड़ीकला ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय कुसीप, चैहटन मंे झड़पा, नवातला बाखासर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र झड़पा मंे राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित होगा। इसी तरह 22 जून को कवास ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कवास, शिव मंे नागड़दा, बायतू मंे पनावड़ा, रामसर मंे बबुगुलेरिया, गुड़ामालानी मंे सिंधासवा हरनियान, बालोतरा मंे कांकराला एवं ढाणी सांखला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कांकराला,सिवाना मंे सेला एवं धीरा ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय धीरा, चैहटन मंे बींजासर एवं सरूपे का तला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र बींजासर मंे राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित होगा। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने अधिकाधिक लोगांे से इन शिविरांे मंे शामिल होकर लंबित राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करवाने की अपील की है
जिला कलेक्टर की जुलाई माह में होने वाली रात्रि चौपालो का कार्यक्रम घोषित
बाड़मेर, 20 जून। जुलाई माह के लिए जिला कलक्टर के ग्राम पंचायतांे के भ्रमण, निरीक्षण एवं रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान संबंधित अधिकारियांे को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आमजन की समस्याआंे के समाधान करने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई को पाटोदी एवं रिछोली कलस्टर के लिए पाटोदी, 8 जुलाई को चवा एवं रावतसर कलस्टर के लिए चवा, 12 जुलाई को खबड़ाला एवं बंधड़ा कलस्टर के लिए खबड़ाला, 22 जुलाई को अरणियाली एवं चैनपुरा कलस्टर के लिए अरणियाली, 26 जुलाई को मौखाबा खुर्द एवं बांड कलस्टर के लिए मौखाबा खुर्द, 29 जुलाई को भींडे का पार एवं सज्जन का पार कलस्टर के लिए भींडे का पार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। जिला कलक्टर शर्मा ने बताया कि चैपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली जन सुनवाई आयोजित होगी। इस दौरान मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी, पेयजल एवं विद्यृत व्यवस्था की स्थिति, राशन सामग्री का वितरण, पोषाहार वितरण संबंधित समस्याआंे की जन सुनवाई की जाएगी। इसी तरह ग्राम क्षेत्र मंे पदस्थापित कर्मचारियांे के डयूटी पर अनुपस्थित रहने संबंधित शिकायतांे की सुनवाई की जाएगी।
रजिस्टर मंे दर्ज होगी समस्याएं: जिला कलक्टर के रात्रि चौपाल मंे प्रस्तुत की जाने वाली शिकायतांे एवं समस्याआंे की मोनेटरिंग उपखंड अधिकारी अथवा संबंधित तहसीलदार के निर्देशन मंे होगी। इसके लिए संबंधित उपखंड अधिकारियांे को निर्धारित प्रपत्र मंे रजिस्टर तैयार करने एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर के पहुंचने से पहले नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी द्वारा प्रार्थियांे के विवरण की पूर्ति करवाकर प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर रजिस्टर की क्रम संख्या दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रमांक के अनुसार जिला कलक्टर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। रात्रि चौपाल के बाद संबंधित अधिकारियांे को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए इन प्रार्थना पत्रांे पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही संबंधित उपखंड क्षेत्र मंे आगामी तिथि को होने वाली रात्रि चौपाल के दौरान इन पर की गई कार्यवाही से जिला कलक्टर को अवगत कराने के निर्देश दिए गए है।
स्वच्छ भारत मिशन संबंधित कार्यशाला आज शिव में
बाड़मेर, 20 जून। स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति के संबंध मंे पंचायत समिति शिव के सभागार मंे एक दिवसीय कार्यशाला 21 जून मंगलवार को जिला कलक्टर सुधीर शर्मा की अध्यक्षता मंे रखी गई है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि शिव पंचायत समिति सभागार मंे दोपहर 12 बजे से एक दिवसीय कार्यशाला रखी गई है। इसमंे संबंधित पंचायत समिति के प्रधान, विकास अधिकारी, सरपंचांे एवं ग्रामसेवक शामिल होंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज,मुख्य समारोह आदर्श स्टेडियम में
बाड़मेर, 20 जून। बाड़मेर जिले मंे 21 जून मंगलवार को जिले भर मंे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह आदर्श स्टेडियम मंे होगा, जिसमंे जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे के साथ आमजन शरीक होंगे। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियांे को अंतिम रूप दिया गया। योग दिवस समारोह स्थल पर आमजन की सहुलियत के लिए माकूल इंतजाम किए गए है।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। इसके अलावा उपखंड, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस समारोह मनाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 6 बजे से आमजन के प्रवेश की समुचित व्यवस्था की गई है। आगंतुकों के प्रवेश के लिए स्टेडियम में तीन प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए है। उन्हांेने आमजन से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में सहभागिता कर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आगुंतकों की सुविधा के लिये वाहनांे की पार्किंग, प्रवेश, योगाभ्यास के स्थान, पेयजल, माइक, एल.ई.डी. स्क्रीन पर प्रदर्शन एवं सुरक्षा के माकूल इंतजाम सुनिश्चित किए गए है।
आगंतुकों से आग्रहः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मंे आने वाले आगंतुकों से प्रातः खाली पेट, ढीले कपड़े धारण करके आने का आग्रह किया गया है। गर्भवती महिलाओं, गंभीर रोगियों एवं छोटे बच्चों को योग कार्यक्रम में योग नहीं करने की भी सलाह दी गयी है।
यह रहेगा योग दिवस समारोहः योग दिवस समारोह निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार संचालित किया जाएगा। प्रोटोकाल के अनुसार एक घंटे के मुख्य सत्र में प्रार्थना के बाद शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवा, स्कंध, कटि एवं घुटना संचालन किया जाएगा। इसके बाद योगाभ्यास में खड़े होकर ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन होंगे। बैठकर भ्रदासन, वीरासन, अर्धउष्ट्रासन, शंशाकासन, उत्तानमंडुकासन, वक्रासन करने के बाद उदर के बल लेटने वाले मकरासन, भुंजगासन एवं शलभासन होंगे। पीठ के बल लेटने वाले सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन एवं शवासन का अभ्यास किया जाएगा। इसके बाद कपालभांति, अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी प्राणायाम होगा एवं ध्यान के बाद योग करने का संकल्प दिलाया जाएगा। शांति पाठ के साथ योगसत्र का समापन होगा।
कार्यक्रम स्थल के लिए रहेगी बसांे की व्यवस्थाः जिला मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह स्थल आदर्श स्टेडियम पर जाने के लिए शहर के विभिन्न स्थानांे सिणधरी चैराहे, पांच मूर्ति कुंआ, गांधी चैक, रेलवे स्टेशन, चैहटन चैराहे समेत कई स्थानांे पर जिला प्रशासन की ओर से बसांे की व्यवस्था की जाएगी।
विभिन्न विभागांे की ओर से लगेगी प्रदर्शनीः जिला स्तरीय मुख्य समारोह मंे पंतजलि विद्यापीठ एवं विभिन्न विभागांे की ओर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
योग दिवस के प्रोटोकाल के तहत हुआ योगाभ्यास
बाड़मेर, 20 जून। जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे अंतरराष्ट्रीय दिवस से पूर्व प्रोटोकाल के तहत जिला प्रशासन, पंतजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, एनसीसी कैडेटस एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान मंे सोमवार को योगाभ्यास कराया गया।
प्रोटोकाल योगाभ्यास के तहत प्रार्थना, चालन क्रियाएं, आसन, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प, शांति पाठ के साथ रिहर्सल करवाया गया। इस अवसर पर पंतजलि योग समिति के अध्यक्ष खेमाराम आर्य, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयोजक दिलीप तिवाड़ी, एनसीसी केप्टन आदर्श किशोर जाणी, योग शिक्षक पूनमाराम आर्य, बांकाराम जाणी, डा.प्रदीप धनदे, खरथाराम चैधरी, हनुमान डउकिया के निर्देशन मंे आमजन को योगाभ्यास करवाया गया
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री आज पारलू आएंगे
बाड़मेर, 20 जून। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री सुरेन्द्र गोयल मंगलवार को पारलू आएंगे। जहां वे राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चैधरी के बड़े भाई की शोक सभा मंे शामिल होकर सांत्वना दंेगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री सुरेन्द्र गोयल 21 जून मंगलवार को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस जोधपुर से रवाना होकर प्रातः 11 बजे पारलू, बालोतरा पहुंचेंगे। पारलू मंे राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चैधरी के बड़े भाई के देहावसान के कारण रखी गई शोकसभा मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत प्रातः 11.30 बजे वे राजकीय वाहन से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक कल
बाड़मेर, 20 जून। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक 23 जून गुरूवार को सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला कलक्टर सुधीर शर्मा की अध्यक्षता मंे रखी गई है।
जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि इस बैठक मंे परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने, शहरी यातायात व्यवस्था मंे सुधार, यातायात नियमांे की पालना सुनिश्चित करने, नए मार्ग खोलने एवं रूटांे पर बस संचालन सुविधा, बस स्टेण्ड एवं स्टाप का निर्धारण, अवैध वाहन संचालन रोकने, गंभीर हादसांे के कारणांे की समीक्षा के लिए उप समिति गठित करने के साथ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल सेट्रल जोन के आदेशांे की पालना करवाने के संबंध मंे विचार-विमर्श किया जाएगा।