बायतु
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अजमेर में आयोजित हुई | बैठक में सभी विभाग व जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई | एबीवीपी बायतु नगर सहमंत्री देव गोदारा ने बताया की बैठक में बायतु नगर मंत्री गणेश शर्मा को जिला संयोजक बनाने पर एबीवीपी बायतु के कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी मनाकर नव मनोनीत जिला संयोजक को बधाई दी | तहसील सह संयोजक गणेश बहादुर ने कहा कि गणेश शर्मा की पिछले दो साल की सक्रियता को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी ने जिला संयोजक का दायित्व दिया हे | इस ख़ुशी में एबीवीपी तहसील संयोजक ओमप्रकाश सियाग, सह संयोजक गोपाल पुनड़, गणेश बहादुर, नगर सह मंत्री देव गोदारा, पपुसिंह बेनीवाल, प्रकाश मूँढ, नगर महविद्यालय प्रमुख चुनाराम माचरा, कॉलेज इकाई अध्यक्ष भंवरु चौधरी, इकाई उपाध्यक्ष जोगाराम देवासी, तेजसिंह पुनड़, गोधुसिंह लोमरोड़, इकाई सचिव थानाराम मूँढ, बुलाराम चौखला, मनोहर जांणी, हनु माचरा, छात्रनेता शेराराम साईं, मोहन सियाग, ललित बोस नोसर, रेखाराम गोदारा, हनुमान गोरा, गोधुराम सुथार, वगताराम तंवर, भागीरथ राजपुरोहित, जयसिंह सारण, हनुमान काकड़ सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताकर नव मनोनीत जिला संयोजक गणेश शर्मा को बधाई दी ||
Saturday, 23 July 2016
शर्मा के एबीवीपी जिला संयोजक बनने पर ख़ुशी मनाई
अधूरे कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएंः नेहरा
बाड़मेर, 23 जुलाई। अधूरे विकास कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। विभिन्न ग्रामीण विकास योजनायो के तहत जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनके कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भिजवाएं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में ग्रामीण विकास योजनाओ की समीक्षात्मक बैठक के दौरान यह बात कही।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि प्रगतिरत कार्याें की संबंधित अधिकारी नियमित रूप से मोनेटरिंग करने के साथ निर्धारित अवधि में पूरा करवाने का प्रयास करें। उन्हांेने पूर्ण हो चुके कार्याें के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र 31 जुलाई तक भिजवाने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वीकृत के लिए भिजवाए जाने वाले प्रस्तावो के साथ समस्त आवश्यक दस्तावेज संलग्न है अथवा नहीं, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्हांेने कहा कि कार्याे के प्रस्ताव ग्रामीण कार्य निर्देशिका के प्रारूप के अनुसार भिजवाए जाए, ताकि समय पर कार्याें की स्वीकृतियां जारी की जा सके। उन्हांेने कहा कि सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के साथ अन्य योजनाओ में सार्वजनिक प्रवृति के कार्याे में यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि संबंधित कार्य से कम से कम पांच परिवार लाभांवित हो रहे है अथवा नहीं। इस आशय का प्रमाण पत्र भी स्वीकृति के लिए भेजे जाने वाले प्रस्ताव के साथ भेजा जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने इस दौरान विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओ के तहत प्रगतिरत, पूर्ण हो चुके एवं प्रारंभ नहीं होने वाले कार्याें की कार्यवार समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यकारी एजेंसियो के प्रतिनिधियो से कार्य पूर्ण होने की अवधि के बारे में जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता सत्यप्रकाश माथुर ने योजनावार कार्याें की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, इंदिरा आवास, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास, गुरू गोलवलकर योजना,स्व विवेक, अन्य चिन्हित वर्ग आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति के बारे में विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियो को अपेक्षित प्रगति हासिल करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक के दौरान अधिशाषी अभियंता मनरेगा बाबूलाल सेठिया,सार्वजनिक निर्माण विभाग के सूराराम चौधरी, हजारीराम बालवां, बाडमेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी समेत विभिन्न पंचायत समितियो के विकास अधिकारी एवं विभिन्न एजेंसियो के प्रतिनिधि उपस्थित थे
ग्राम पंचायतो को खुले में शौच से मुक्त कराने में जिला संदर्भ समूह की भूमिका महत्वपूर्णः नेहरा
-जिला मुख्यालय पर हुआ ग्राम पंचायतो की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन
बाड़मेर, 23 जुलाई। ग्राम पंचायतो को खुले में शौच से मुक्त कराने में जिला संदर्भ समूह की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समितियां गठित करने के साथ प्रतिदिन सुबह के समय फालोअप किया जाए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में जुलाई माह में ओडीएफ के लिए प्रस्तावित ग्राम पंचायतो के प्रतिनिधियो की कार्यशाला के दौरान यह बात कही।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि बाड़मेर जिले को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए जन प्रतिनिधियो एवं कार्मिको को समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्हांेने कहा कि गांव स्तर पर गणमान्य एवं मौजीज लोगो का सहयोग लेते हुए ग्रामीणो को शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाए। नेहरा ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक राजपत्रित अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जाना है। उन्हांेने कहा कि शौचालय बनवाने के साथ ग्रामीण उसका उपयोग करते हुए खुले में शौच जाने की परिपाटी को त्यागे, यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए। नेहरा ने कहा कि जिला संदर्भ समूह को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनके जरिए ग्राम स्तर पर ग्रामीणो से शौचालय निर्माण के लिए समझाइश करते हुए प्रेरित किया जाए। उन्हांेने कहा कि ओडीएफ घोषित होने वाली ग्राम पंचायत ग्राम सभा के प्रस्ताव के साथ ब्लाक स्तर पर गठित कमेटी से सत्यापन करवाकर प्रमाण पत्र भिजवाएं। इस दौरान विश्व बैंक के जल एवं स्वच्छता प्रोजेक्ट के सलाहकार चेतन अत्रे ने प्रोजेक्टर के जरिए स्वच्छ भारत मिशन एवं शौचालय निर्माण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन संबंधित जागरूकता फिल्मांे का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यशाला में जिला समन्वयक पुष्पेन्द्रसिंह सोढ़ा ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब तक हुए शौचालय निर्माण, भावी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला में जुलाई माह में ओडीएफ के लिए प्रस्तावित ग्राम पंचायतो के सरपंच, ग्रामसेवको के साथ संबंधित पंचायत समितियों के विकास अधिकारियो ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामसेवक से स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब तक हुए कार्याें की प्रगति की जानकारी ली। उन्हांेने संबंधित जन प्रतिनिधियांे एवं कार्मिकांे को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे लक्ष्य के अनुरूप अपनी ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित करवाएं। उन्हांेने साक्षरता के प्रेरको को भी दस-दस शौचालय निर्माण का लक्ष्य आवंटित करने एवं उनके जरिए भी ग्रामीणो को स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
भामाशाह शिविरो के लिए समस्त तैयारियां करने के निर्देश
बाड़मेर,23 जुलाई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिष्नोई ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए ओ.पी. बिष्नोई अति. जिला कलक्टर द्वारा भामाशाह योजना सुविधा एवं समाधान शिविरों की तैयारियों एवं परिवादों के निस्तारण, प्रगति एवं प्रस्तावित कार्य योजना की समीक्षा की।
इस दौरान बिष्नोई ने उपखण्ड एवं विकास अधिकारियों एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि पंचायत समिति मुख्यालय पर 25 जुलाई से 5 अगस्त के मध्य आयोजित मध्य आायोजित होने वाले शिविरों में भामाशाह योजना से सम्बन्धित समस्त कार्य यथा शेष रहे परिवारों,सदस्यों का भामाशाह,आधार नामांकन करवाया जाय। शेष रहे लाभार्थियों की सीडिंग करवाई जाए। साथ ही अवितरित भामाशाह कार्डो का वितरण करवाया जाए। शिविरों मे बैंकर्स अवितरित रूपे कार्डो एवं पिन नं. का वितरण करें। इस दौरान कार्ड एक्टिवेशन व टांजेक्षन भी हो। पंचायत समितिवार प्रतिदिन लगभग 10-10 ग्राम पंचायतों को कलस्टर के रूप में चिन्हित किया गया है। अतः निर्धारित दिनांक को प्रत्येक ग्राम पंचायत के ग्राम सेवक पटवारी, राशन डीलर, बीसी व ई-मित्र संचालक शिविरों में आवष्यक रूप से उपस्थित रहें एवं भामाशाह योजना के विभिान्न कार्य सम्पादन हेतु अधिकाधिक लोगों को बुलाया जायें। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान निर्देश दिए गए है कि शिविरों में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति व लाभार्थियों को आमंत्रित किया जावें, जनप्रतिनिधिगण के हाथों रूपे कार्ड, पिन नं भामाशाह कार्ड आदि का वितरण करवाया जाय, कार्य में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवाया जाय। षिविर प्रारम्भ से पर्याप्त समय पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाए। ग्राम पंचायतों में लाउडस्पीकर/ ढोल बजाकर मुनादी करवाई जाय ताकि अधिकाधिक आमजन की भागीदारी सुनिष्चित हो सके। वीडियों कान्फ्रेंस में जिला स्तर पर कोशाधिकारी, एसीपी सूचना प्रौद्योगिकी, जिला रसद अधिकारी, सहायक निदेषक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग भी उपस्थित रहे
Thursday, 21 July 2016
पेड़-पौधे जीवन का आधार: जिला प्रमुख
-जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने पौधारोपण से की जिला स्तरीय वन महोत्सव की शुरूआत
बाड़मेर, 19 जुलाई। पेड़-पौधे प्रकृति का उपहार और जीवन का आधार है। पौधो के कारण हमारा जीवन सुरक्षित है। हमें अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ उनको सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम दस पौधे अवश्य लगाए। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने गुरूवार को सिणधरी पंचायत समिति की एड सिणधरी ग्राम पंचायत के डाबड़ तालाब पर आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप से यह बात कही।
जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि पेड़ हमारी जरूरतो को पूरा करते है। इनकी बदौलत ही पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा का जिम्मा लेंगे तो निसंदेह ऐसे कार्यक्रमो की उपयोगिता साबित होगी। जिला प्रमुख श्रीमती मेघवाल ने ग्रामीणो से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहनी चाहिए। उन्हांेने कहा कि अंधाधुंध कटाई से पेड़-पौधे कम होते जा रहे है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिकाधिक पौधारोपण करने के साथ दूसरे लोगांे को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
वन महोत्सव समारोह के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सामुदायिक प्रकृति के कार्याें पर पौधारोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत हुए कार्याें पर वन विभाग के सहयोग से वृक्ष कुंज का निर्माण होगा। डाबड़ तालाब में इस अभियान की शुरूआत की गई है। नेहरा ने कहा कि व्यक्तिगत कार्याें पर प्रत्येक लाभार्थी पांच-पांच पौधे लगाए। उनको निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हांेने ग्रामीणो से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आहवान करते हुए कहा कि जल संरक्षण के साथ ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए बेहतर कार्य करें। उन्हांेने कहा कि आगामी दो-तीन माह मंे एड सिणधरी ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित करवाने के लिए समन्वित प्रयास करें। उन्हांेने कहा कि बालिकाआंे को शिक्षा से जोड़ने के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमांे मंे अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने वन विभाग को मोबाइल वाहन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भिजवाने को कहा। ताकि सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम मंे स्वीकृति जारी कराई जा सके। जिला स्तरीय वन महोत्सव के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, सिणधरी पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती जसीदेवी, उप वन संरक्षक लक्ष्मणलाल,संयुक्त निदेशक जगपालसिंह, डीएसपी रामनिवास, तहसीलदार पेमाराम, अधीक्षण अभियंता हीरालाल अहीर, विकास अधिकारी रविन्द्र प्रसाद आचार्य, केयर्न इंडिया के विनय नंदा, सरपंच पूराराम थोरी समेत कई जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे ने पौधारोपण कर वन महोत्सव की शुरूआत की।
समारोह के दौरान उपवन संरक्षक लक्ष्मणलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत जल संरक्षण संरचनाआंे के निर्माण के बाद वृ़़़़क्ष कुंज की स्थापना की शुरूआत की गई है। बाड़मेर जिले मंे 103 वृक्ष कुंज की स्थापना की जाएगी। उन्हांेने कहा कि पौधारोपण एवं वन्य जीव प्रेम बाड़मेर की पुरानी परंपरा रही है। उन्हांेने जिले मंे वानिकी विकास के लिए विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्याें के बारे मंे जानकारी देते हुए कहा कि वन एवं जल संरक्षण मंे सबका सहयोग जरूरी है। उन्हांेने स्थानीय लोगांे के वन्य प्रेम का हवाला देते हुए कहा कि ग्रामीणांे के सहयोग की बदौलत चिंकारा, मोर सरीखे वन्य जीव जिले मंे बहुतायत से देखे जा रहे है। उन्हांेने वन्य जीवांे की आपातकालीन स्थिति मंे मदद के लिए एक वाहन की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम की शुरूआत मंे बालिकाआंे ने स्वागत गीत, बिहारी पंवार एंड पार्टी ने हरित क्रांति, रजनीकांत शर्मा ने डा. बंशीधर तातेड़ लिखित गीत पौधा लगावो रे की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन डा.बंशीधर तातेड़ ने किया। समारोह के अंत मंे सरपंच पूराराम थोरी ने आगुंतकांे का आभार जताते हुए ग्रामीणांे से प्रत्येक घर मंे पौधारोपण करने का आहवान किया। जिला स्तरीय वन महोत्सव मंे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल एवं प्रधान जसीदेवी का चूनड़ी ओढाकर बहुमान किया गया। वहीं अन्य अतिथियांे का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सिणधरी सरपंच संघ के ब्लाक अध्यक्ष ठाकराराम, सहायक अभियंता सुमेरसिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के कानसिंह भाटी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
बाल वाहिनी के संबंघ में बैठक 23 को
बाडमेर, 21 जुलाई। जिला मुख्यालय पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं ने स्कूली छात्र-छात्राओं को लाने ले जाने में लगी बाल वाहनियों के संबंध में बैठक 23 जुलाई को प्रातः 11.00 बजे पुलिस नियन्त्रण कक्ष स्थित कांफ्रेन्स हाॅल में रखी गई है।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
परिवहन कार्यालय में हुआ पौधारोपण
बाडमेर, 21 जुलाई। जिला परिवहन कार्यालय में गुरूवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी डी.डी. मेघाणी, परिवहन उप निरीक्षक विनित चैहान, सहायक लेखाधिकारी लूम्बाराम समेत अनेक कार्मिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।