Saturday, 17 October 2015

मुख्यमंत्री की बाड़मेर यात्रा को लेकर प्रशासन में हडकम्प

थानाराम गोदारा
बायतु:मुख्यमंत्री की बाड़मेर यात्रा को लेकर हर सरकारी कार्यालय में हडकम्प मचा हुआ है हर अधिकारी अपने कार्यालय की मरम्मत में लगे हुए है पंचायत सिमिति में पिछले कई समय से दरारे व जगह-जगह से जर्जर हालात में है लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे से अधिकारीयों में आनन फानन में पंचायत सिमिति की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया है|
सांसद ने किया बायतु का दौरा: मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर शनिवार को सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी बायतु पहुंचे तथा बायतु विकास अधिकारी मनवीरसिंह बैनिवाल व बायतु भोपजी सरपंच आसुराम चौधरी को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर व्यवस्था के सम्बन्ध में बातचीत कर अधिकारीयों को साफ सफाई के निर्देश दिये
उपखण्ड मुख्यालय पर एक भी शोचालय नहीं:उपखण्ड मुख्यालय पर एक भी शोचालय नहीं होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी होती है|गौरबतल रहे कि यहां पर रेल्वे के बने शोचालय बनने के बाद आज तक ताले में कैद है इससे विशेष कर महिलाओं को परेशानी होती है|लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है|

No comments:

Post a Comment