Monday, 6 June 2016

08 जून से बायतु की जनता को नहरी मीठा पैयजल उपलब्ध होगा-ंकैलाश चौधरी

राकेश जैन 
बायतु-ं06 जून 2016, बायतु की जनता को 08 जून 2016 से नहरी मीठा पैयजल नियमित रूप से उपलब्ध हो सकेगा। बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने बताया कि बायतु भीमजी के धारणा धोरा से 08 जून को नहरी मीठे पानी की नियमित आपूर्ति -शुरू  कर दी जायेगी। इससे बायतु भीमजी, नगोंणी धतरवालों की -ढाणी, बायतु स्टेशन, बायतु भोपजी, भोजासर, सेवणियाला, नौसर, नया सोमेसरा, बोड़वा, धोलानाडा सहित कई गांवों में नहरीमीठा पैयजल उपलब्ध होगा। धारणा धोरा, बायतु भीमजी से जनता के मीठा पैयजल उपलब्ध करवाने के लिए दोपहर 12.00 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में  रामचरण बोहरा, सांसद-ंजयपुर,  कर्नल सोनाराम चौधरी, सांसद बाड़मेर-ंजैसलमेर,  तगाराम चौधरी, पूर्व विधायक बायतु ,  कैलाश चौधरी, विधायक बायतु,  कानसिंह कोटड़ी, पूर्व विधायक सिवाना  एवं जिलाध्यक्ष भाजपा, बाड़मेर, बालाराम चौधरी, जिला महामंत्री भाजपा, बाड़मेर, टीकमाराम लेघा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, बाड़मेर, नखतसिंह कालेवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, पाटोदी, मूलाराम बैरड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष, गिड़ा,  चैनाराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, बायतु, महेन्द्र चौपड़ा, भागीरथ गोलेच्छा, हीराराम जांणी, पूर्व

मंडल अध्यक्ष, कुभाराम चौधरी पूर्व जिला उपाध्यक्ष,कुभाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चों सहित बायतु, गिड़ा एवं पाटोदी मंडलों के भाजपा संगठन पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा के अध्यक्ष और       पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।इसके बाद 1.00 बजे बायतु में समता भवन में पार्टी की मीटिंग रखी गई है। जिसमें आगन्तुक मेहमानों सहित बायतु, गिड़ा एवं पाटोदी मंडलों के भाजपा संगठन पदाधिकारी एवं
सभी मोर्चों के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।जिसमें जनसमस्याओं की सुनवाई करने के साथ-ंसाथ केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और महतवाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आमजन का मार्गदशन किया जायेगा।

;

No comments:

Post a Comment