बाड़मेर, 10 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे राजस्व लोक अदालत शिविरो में गुरूवार को 2259 प्रकरणो का निस्तारण किया गया।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि उपखंड अधिकारी बाड़मेर ने गुरूवार को भादरेस में आयोजित राजस्व लोक अदालत के दौरान 47, उपखंड अधिकारी बालोतरा ने 6, गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी ने 16, शिव ने 38, चोहटन ने 36, रामसर ने 11, बायतू ने 5, सिवाना उपखंड अधिकारी ने 6 प्रकरणो का निस्तारण किया। इसी तरह तहसीलदार बाड़मेर ने 200, पचपदरा ने 234, सिणधरी ने 380, शिव ने 519, तहसीलदार रामसर ने 271, चैहटन ने 290, गिड़ा ने 151, समदड़ी ने 205 प्रकरणो का निस्तारण किया।
Friday, 10 June 2016
न्याय आपके द्वार अभियान में हुआ 2259 प्रकरणो का निस्तारण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment