बाड़मेर, 10 जून। पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख 14 जून से पुलिस स्टेशन स्तर पर जन सुनवाई करेंगे। उन्हांेने आमजन से इस दौरान उपस्थित होकर समस्याओ का समाधान करवाने की अपील की है।
पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि 14 जून को पुलिस थाना सिवाना, 21 जून को पुलिस थाना शिव, 24 जून को पुलिस स्टेशन सिणधरी तथा 28 जून को पुलिस स्टेशन समदड़ी पर सायं 3 से 4 बजे तक जन सुनवाई आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि कोई भी आमजन पुलिस से सम्बन्धित कोई भी समस्या एवं मामले के समाधान के लिए निर्धारित तिथि को सम्बन्धित पुलिस थाना स्थल पर उपस्थित होकर अपनी समस्या रख सकता है।
Friday, 10 June 2016
पुलिस अधीक्षक थाना स्तर पर 14 जून से करेंगे जन सुनवाई
Labels:
बाड़मेर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment