Friday, 7 August 2015

भारती एयरटेल ने चुनिंदा शहरों में आज देश भर में 296 शहरों में 4जी सेवाओं को पेश किया है।

नई दिल्ली : भारती एयरटेल ने चुनिंदा शहरों में बाजार परीक्षण के बाद आज देश भर में 296 शहरों में वाणिज्यिक तौर पर 4जी सेवाओं को पेश किया है। दूरसंचार कंपनी ने अप्रैल 2012 में कोलकाता में देश में पहली बार 4जी नेटवर्क पेश किया था।

एयरटेल ने एक बयान में कहा है कि देश भर के उपभोक्ता अब एयरटेल 4जी पर उच्च गति वाली वायरलेस ब्राडबैंड सेवा का उपयोग कर सकेंगे और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, तेज अपलोडिंग और फिल्म, संगीत और तस्वीरें डाउनलोड करने की अबाध सेवा हासिल कर सकेंगे। कंपनी ने कहा कि एयरटेल 4जी सेवा मोबाइल फोन, डोंगल, 4जी हॉटस्पाट, वाय-फाय डोंगल समेत विभिन्न तरह के स्मार्ट उपकरणों पर उपलब्ध होगी। एयरटेल ने नए एप ‘विंक मूवीज’ को पेश करने की भी घोषणा की जिसके तहत हजारों फिल्में और अन्य लोकप्रिय वीडियो उपलब्ध होंगे। एयरटेल 4जी का विकल्प चुनने के लिए उपभोक्ताओं को 4जी सिम लेना होगा। एयरटेल ने कहा कि वह 4जी सेवा 3जी की कीमत पर उपलब्ध होगी।

कंपनी ने अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी जारी किया है।  कंपनी के मुताबिक एयरटेल 4जी इंटरनेट उन स्मार्टफोन्स अथवा टैबलेट्स पर ही चलेगा जो 4जी तकनीक से लैस हैं। एयरटेल ने अपनी 4जी सर्विस को मोबाइल फोन के साथ-साथ इंटरनेट डोंगल्स तथा वाई-फाई राउटर्स के लिए भी जारी कर दिया है।

एयरटेल की 4जी सर्विसे 3जी डेटा मूल्य पर ही उपलब्ध होगी जिसका पैक 25 रुपए से शुरू होता है। इसके अलावा एयरटेल हर 4जी सिम स्वैप के साथ 'विंक म्यूजिक' से 6 महीने तक अनलिमिटेड म्यूजिक स्ट्रीमिंग और डाऊनलोड की मुफ्त सेवा प्रदान करेगा और 'विंक मूवीज' के इरोज नाउ चैनल पर 6 महीने तक हर महीने 5 मूवीज मुफ्त डाऊनलोड कर सकेंगे।

एयरटेल 4जी इंटरनेट लेने वाले ग्राहकों को लिए कंपनी की ओर से विशेष ऑफर भी जारी किया गया है। इस ऑफर के तहत 4जी इंटरनेट 3जी की कीमत में दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से 3जी सिम को बदलकर मुफ्त में 4जी सिम दी जा रही है। 4जी इंटरनेट लेने वाले के लिए 6 महीनों के लिए एयरटेल की म्यूजिक सेवा फ्री में दी जा रही है। एयरटेल के नए ऑनलाइन मूवी प्लेटफॉर्म के जरिए कई मूवीज फ्री में उपभोक्ताओं को दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment