Thursday, 6 August 2015

सांसदों का निष्कासन लोकतंत्र की हत्या- युवा कांग्रेस


बाड़मेर 06 अगस्त। बाड़मेर-जैसलमेर युवा कांग्रेस द्वारा आज सांसदों के निष्कासन के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष ठाकराराम माली के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान स्थानीय विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेस के 25 सांसदों का निष्कासन किया जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकसभा अध्यक्ष को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए निष्कासन तुरंत प्रभाव से वापिस लेना चाहिए। नगर परिषद् सभापति लूणकरण बोथरा ने अपने सम्बोधन में सांसदों के निष्कासन की कार्यवाही को पूर्णतया जनभावना के विपरीत बताते हुए कहा कि पूरी भाजपा सरकार लोकतंत्र का आवाज को दबाने की बर्बरतापूर्ण कार्यवाही करने में जुट गई है। अपने सम्बोधन में युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष ठाकराराम माली ने कहा कि लोकसभा के 25 युवा सांसदों का निष्कासन लोकतंत्र की हत्या के समान है। युवा कांग्रेस इस कार्यवाही का घोर विरोध करती है। ऐसी द्वेषतापूर्ण कार्यवाही से पूरे देश में गलत संदेश गया है। इस दौरान युवा कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा, पार्षद बलवीर माली, दिलीपसिंह गोगादेव, दीपक परमार, नरेश देव सारण, रऊफ राजा, छोटूसिंह, सवाईसिंह चूली, नारायण मेघवाल, उदित गोरसिया, नवलकिशोर लीलावत, भूराराम गोदारा, रामदेव गोदारा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपाराम सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment