बाड़मेर 07 अगस्त। राजस्थान शिक्षा एवं शिक्षक बचाओ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले राज्य सरकार की शिक्षा शिक्षक शिक्षार्थी नीतियों के विरोध में रविवार से शिक्षा संकुल जयपुर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना लगा क्रमिक अनशन प्रारम्भ जाएगा। संयुक्त मोर्चा प्रवक्ता गोस्वामी ने बताया कि 29 जूलाई के धरना प्रदर्शन पश्चात राज्य सरकार से चल रही वार्ता के शुक्रवार को विफल होने व राज्य सरकार व शिक्षा मंत्री के हठधर्मिता पूर्ण रवैये के विरोध में संयुक्त मोर्चा की ओर से आर पार की लडाई की घोषणा कर 9 अगस्त से शिक्षा संकूल जयपुर के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना एवं कर्मिक अनशन करने की घोषणा की गई, साथ ही राज्य भर के शिक्षकों से मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए शुरू हो रही अगस्त क्रान्ति की इस लडाई में तैयार रहने की अपील की गई ।
महावीर पार्क में आपातकालीन बैैठक आज - संयुक्त मोर्चा प्रवक्त ा नूतनपूरी गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश व्यापी आहवान के बाद बाड़मेर जिले की तैयारी बैठक शनिवार शाम पांच बजे महावीर पार्क में आयोजित होगी जिसमें शिक्षकों के मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए शुरू हो रही अगस्त क्रान्ति आन्दोलन की जिला स्तरीय तैयारियों की कार्य योजना तैयार की जायेगी जिला संयुक्त मोर्चा ने इस आपात बैठक में अधिकाधिक शिक्षको से भाग लेने की अपील की है ।

No comments:
Post a Comment