थानाराम गोदारा
बायतु/ग्राम पंचायत खोथों की ढाणी के लिए सूर्य काल का ग्रास लेकर उदय हुआ|गुलजी का पाना राजस्व गांव में बहु टांके में,सास फांसी से म्रत्यु हो गई|भाखर सिंह पुत्र नाथु सिंह राजपूत गुलजी का पाना ने मामला दर्ज करवाया किमेरी पत्नी संतोष कंवर 27वर्ष एंव माता अनु कंवर48 वर्ष आपस में घरेलू बात को लेकर कहासुनी होने के कारण पत्नी संतोष कंवर ने आवेश मे आकर पानी से भरे टां के में कूदकर आत्महत्या कर ली|उक्त वाक्य को देखकर मेरी मां अनु कंवर ने खेजड़ी के रस्सी का फंदा अपने गले में डालकर आत्महत्या कर ली|
घटना की सूचना मिलते ही बायतु थानाधिकारी मनोज मूढ़ मय जाब्ता मौके पर पहुंचे|घटना स्थल पर सास व बहु दोनों के पीहर वाले उपस्थित थे|दोनों शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे|
खोथों की ढाणी में शोक की लहर-:अकदडा़ से हाल ही में अलग बनी खोथों की ढाणी ग्राम पंचायत में तीन हादसे होने से दोनो ग्राम पंचायतों में चुल्हेतक नहीं जले सैकडो़ लोगों ने पीड़ित परिवारों को सान्तवना दी|
5 वर्ष का बेटा छोड दुनिया से विदा:-थानाधिकारी मनोज मूढ ने बताया कि सन्तोष कंवर साढे आठ माह से गर्भवती थी एवं एक 5 वर्ष का बच्चा छोड़ इस दुनिया से चल बसी |
Friday, 7 August 2015
झगडे के बाद बहु टांके कूदीं सास खेजड़ी के फंदे पर झूली
Labels:
बायतु
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment