मुकेश बोहरा
बाड़मेर/4 अगस्त 2015, राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय संख्या 4 बाडमेंर में स्वच्छ भारत स्वच्छ विधालय कार्यक्रम का आयोजन उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा डुगरदास खींची के मुख्य अतिथ्य एवं कृष्ण सिंह महेचा ब्लांक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी बाडमेंर की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें विधालय परिवार की सदस्या शान्ति खत्री पत्नि दिनेष कुमार खत्री के सहयोग से विधालय के समस्त बच्चों को टूथ ब्रुष एवं पेस्ट बांट कर बाल जीमण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद से बोलते हुऐं डूगरदास खींवी ने बताया कि भामाषाहो के सहयोग से होने वाले ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ उनका सर्वागिण विकास भी होता है और इस विधालय में पुर्व में भी भामाषाहों के सहयोग से निषुल्क टाई बेल्ट ,मुख्य द्वार, शीतल जल की प्याउ,वेटिंग हांल,मा सरस्वति की प्रतिमा की स्थापना एवं प्रधानाध्यापक कक्ष का निर्माण करवाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्ण सिंह महेचा ने कहा कि राजस्थान सरकार के प्रवेषोउत्सव कार्यक्रम में नये 157 प्रवेषी बालकों की संख्या एवं विधालय का नामांकन 318 होने में राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय संख्या 4 बाडमेंर के विधालय परिवार के मेहनत का फल है। और अभिभावको से सरकारी विधालयों में बच्चों को पढानें की बात कहीं विधालय के प्रधानाध्यापक अमृतलाल जैन ने बताया कि बच्चो में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से आत्मबल नेतृत्व अनुषाषन के साथ साथ साफ सफाई और शुद्वता का विकास होता है। साथ ही भामाषाह परिवार एवं अतिथियो का आभार जताया।

No comments:
Post a Comment