बाड़मेर 3 अगस्त। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मौसमी बिमारियों से बढते प्रकोप को देखते हुए राजकीय अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिये। भाजपा नगर महामंत्री रमेशसिंह ईन्दा ने बताया कि सोमवार को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल का निरीक्षण किया जहां भारी कमियां पाई गई। उन्होने बताया कि अस्पताल में लपको का जमावड़ा निरीक्षण के दौरान मिला। अस्पताल में मरीजो की बैड सीट गन्दी पाई गई। एक्सरे रूम में मरीजो की समस्या सुनने वाला कोई नही मिला। निरीक्षण के दौरान मरीज को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। इस सम्बन्ध में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सवाईराम कुमावत ने पीएमओ हेमन्त सिंघल को आडे हाथो लेते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कहा और कहा कि मरीज के लिए डाॅक्टर भगवान होते है उन्हे भी मरीजो के प्रति अपने दायित्व को अच्छी तरीके से निभाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान तनेराजसिंह, महेन्द्र पुरोहित, कैलाश कोटडिया, कैलाश आचार्य, अजय आचार्य, भैराराम सुथार, भरत शर्मा, पदमाराम जयपाल, जीवाराम मेघवाल, हितेन्द ठक्क्र, दशरथ्ज्ञ गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment