बाड़मेर /स्तनपान सप्ताह के दौरान लायंस क्लब बारमेर एवम् इंडियन एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स के संयुक्क्त तत्वाधान में नर्सिंग होम बारमेर में निबंध प्रतियोगिता एवम् प्रश्नोत्तरी का प्रोग्राम रखा गया।लायंस क्लब अध्यक्ष राधेश्याम मुंदड़ा ने बताया की निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुमन त्यागी, दूसरे स्थान पर केशी चौधरी एवम् तीसरे स्थान पर ज्योति कंवर रही। इस मोके पर डॉ महेद्र चौधरी ने स्तनपान पर व्याख्यान देते हुए संतान के लिए माँ के दूध को अमृत बताया एवम् हर माँ से आह्वान किया की बच्चे के लिए माँ का दूध ही सबसे पोस्टिक आहार है।बच्चे को ज्यादा से ज्यादा माँ का दूध ही पिलाना चाहिए।इस मोके पर डॉ हरीश चौहान,रामलाल जैन, डॉ केतन पंचाल ,सुबोध शर्मा एवम् क्लब मेंबर मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment