Monday, 3 August 2015

बाड़मेर जिले की उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक


बाड़मेर / की जिले की उचित मूल्य  दुकदारो की बैठक ब्लॉक के अनुसार रखी गयी जिसमे सभी दुकानदारो उचित मूल्य दुकान का रिकाॅर्ड साथ में लेकर आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निदेश दिए  बैठक में उपस्थित नही होने वाले उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी बाड़मेर रसद अधिकारी राकेश शर्मा ने यह जानकारी दी 
शिव, गड़रारोड़ 
दिनांक 05.08.2015 को प्रातः 11.00 बजे नगर परिषद् बाडमेर एवं पंचायत समिति शिव, गड़रारोड़ के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक बाड़मेर सहकारी उपभोक्ता होलसैल भण्डार लि. बाड़मेर के हाॅल 
बाडमेर, रामसर, व सिणधरी
दिनांक 05.08.2015 दोपहर 02.00 बजे पंचायत समिति बाडमेर, रामसर, व सिणधरी के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक उतर रेलवे कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भण्डार बाड़मेर के हाॅल में, 
 चैहटन, धोरीमना, गुडामालानी, धनाऊ व सेडवा
दिनांक 06.08.2015 को दोपहर 02.00 बजे पंचायत समिति चैहटन, धोरीमना, गुडामालानी, धनाऊ व सेडवा के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक बाड़मेर काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि. बाड़मेर के हाॅल में 
 बायतू, गिड़ा
दिनांक 07.08.2015 को प्रातः 11.00 बजे पंचायत समिति बायतू, गिड़ा के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि. बायतू के हाॅल में
 बालोतरा, पाटोदी, कल्याणपुर, सिवाना व समदड़ी
दिनांक 07.08.2015  दोपहर 02.00 बजे नगर परिषद् बालोतरा पंचायत समिति बालोतरा, पाटोदी, कल्याणपुर, सिवाना व समदड़ी के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक काॅपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि. बालोतरा के हाॅल में आयोजित की जावेगी
निर्देश 
उक्त बैठक में सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देषित किया जाता है कि कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये संधारित नवीन कम्प्यूटराईज्ड राषनकार्ड रजिस्टर, माह जुलाई 2015 का मासिक नक्शे, शौचालय बने होने का प्रमाण पत्र एवं माह अप्रेल 2015 से जुलाई 2015 तक संधारित उचित मूल्य दुकान का रिकाॅर्ड साथ में लेकर आवश्यक रूप से उपस्थित होवें। बैठक में उपस्थित नही होने वाले उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment