Thursday 17 December 2015

नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा संचालित राष्ट्रीय युवा कोर स्वंय सेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम 

बाड़मेर 17 दिसम्बरा। नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा संचालित राष्ट्रीय युवा कोर स्वंय सेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्रसिह तनसुखाणी ने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी।तनसुखानी ने बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना,स्वच्छ भारत अभियान,युवाओ के लिये कौशल  आदि कल्याणकारी योजनाऐ चला कर सरकार ने युवाओ को एक नई दिशा दी है आज इस बात की आवश्यकता है कि हम इन योजनाओ से अपने आप को जोड़े तथा आम जन का इन योजनाओ का फायदा 
बतावे। प्रथम सत्र में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समसन्वयक ओम प्रकाश जोशी ने स्वंय सेवको को युवा मंडल गठन,प्रबन्ध कार्यकारीणी,नेहरू युवा केन्द्र संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जोशी ने स्वंयसेवको को युवा मंडलो द्वारा किये जा सकेने वाले 101 कार्यो से भी अवगत कराया। इसी के साथ संचार के माध्यमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।समूह चर्चा में युवाओ ने राष्ट्रीय प्रतीको के बारे में चर्चा करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय चिन्हो के पोस्टर बनाये। जिनमें सुजानसिंह ने राष्ट्रीय युवा प्रतीक, चनणी,चुनी,सुमन दल ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा,मोतीराम ,सुरेश व गंगाराम दल ने तिरंगा झंडा , अंशोक ने अशेाक स्तम्भ व काबल खा ने ताजमहल के सुन्दर चित्र उकेरे।

No comments:

Post a Comment