Thursday 31 December 2015

एबीवीपी का 51 वां प्रदेश अधिवेशन संपन्न मूंढ के पुनः प्रदेश सहमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

घमंडा राम परिहार 
बायतु
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् राजस्थान का तीन दिवसीय 51वां प्रदेश अधिवेशन लालसागर जोधपुर में गुरुवार को संपन्न हुआ। एबीवीपी बायतु नगर मंत्री गणेश शर्मा ने बताया की अधिवेशन में राजस्थान प्रदेश भर से आई 1500 से अधिक छात्र तरुणाई ने भाग लिया। अधिवेशन में एबीवीपी के कार्यपद्धति व् इतिहास पर चर्चा की गई। और साथ ही एबीवीपी के पुनः निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त घोष व नवनिर्वाचित संदीप क्षोत्रिय ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमे बाड़मेर पीजी महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व् प्रदेश सहमंत्री नरपतराज मूंढ को पुनः प्रदेश सहमंत्री व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिपाल सिंह कारणोत को पुनः कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत करने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मूंढ व कारणोत को बधाई दी। इस समय बायतु नगर मंत्री गणेश शर्मा, रमेश माकड़, जगदीश जाखड़, छात्रनेता चुनाराम माचरा बायतु, ईश्वरसिंह भादू, भाखरसिंह माकड़, भोमाराम सियाग चक सणतरा सहित कई एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अधिवेशन में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment