Thursday 3 September 2015

प्रधानमंत्री के साथ परिचर्चा में शामिल होंगे 6.5 लाख विद्यार्थी

मदन बारुपाल 
बाड़मेर जिले में स्कूली विद्यार्थियो  के लिए होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन का प्रसारण सुनिश्चित
करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिला स्तरीय अधिकारी स्कूलो  का भ्रमण कर व्यवस्थाओ  का जायजा लेने के साथ यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रसारण से कोई विद्यार्थी वंचित नहीं रहे। बाड़मेर, 03 सितंबर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य प्रधानमंत्री के साथ परिचर्चा में  शामिल होंगे 6.5 लाख विद्यार्थी शुक्रवार को सुबह 10 से 11.15 बजे के मध्य होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन प्रसारण में बाड़मेर जिले के 6 लाख 63 हजार 126 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के प्रसारण को टीवी पर दिखाने एवं रेडियो पर सुनाने के लिए जिले के समस्त विद्यालयो में  माकूल इंतजाम किए गए है जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 से 11.15 बजे के मध्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्कूली विद्यार्थियो  के साथ परिचर्चा के साथ उदबोधन देंगे। बाड़मेर जिले के समस्त विद्यालयो में  इस प्रसारण को टीवी पर दिखाने के साथ रेडियो पर सुनाया जाएगा। इसके तहत प्रारंभिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओ  के 4 लाख 87 हजार 126 एवं माध्यमिक कक्षाओं के 1 लाख 76 हजार विद्यार्थी प्रधानमंत्री के उदबोधन प्रसारण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके मुताबिक प्रारंभिक शिक्षा के 4888 विद्यालयो  में  से 3198 में  टीवी एवं 1690 में  रेडियो के जरिए प्रधानमंत्री के उदबोधन का प्रसारण किया जाएगा। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा के 558 विद्यालयो  में  से 177 में  टीवी तथा शेष में  रेडियो के जरिए प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के समय अनिवार्य रूप से समस्त अध्यापको  की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। जिन विद्यालयो  में  टीवी नहीं है, वहां पर विद्यार्थियो 
को रेडियो के जरिए प्रसारण सुनाया जाएगा। रेडियो पर प्रसारण के समय माइक की व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि विद्यार्थियो  को प्रसारण सुनने में  किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। प्रधानमंत्री के उदबोधन के सीधे प्रसारण को सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियो  की संख्या के अनुपात में  पर्याप्त संख्या में  टीवी सेट के साथ-साथ बिजली की व्यवस्था के लिए जनरेटर एवं इनवर्टर किराये पर लिए गए है। इसके लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत विद्यालयांे को दी जा रही स्कूल ग्रांट में  से व्यय विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से किया जाएगा। जिले के 38 हजार नवसाक्षरो  को भी इससे लाभांवित किया जाएगा।
बाड़मेर जिले की 380 ग्राम पंचायतो में  प्रत्येक लोक शिक्षा केन्द्र पर 100 नवसाक्षरो  को प्रधानमंत्री के उदबोधन का प्रसारण रेडियो पर सुनाया जाएगा। नियंत्रण कक्ष स्थापितः प्रधानमंत्री के उदबोधन की प्रसारण
व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं संबंधित सूचनाआंे के संग्रहण के लिए जिला मुख्यालय पर चार नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। इसके तहत जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष दूरभाष 222226, शिक्षा विभाग प्रारंभिक
शिक्षा 02982-221124, माध्यमिक शिक्षा 230228 एवं जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी कार्यालय 220736 पर संबंधित सूचनाआंे को इन्द्राज किया जाएगा। जिला कलक्टर ने प्रसारण के समय किसी तरह की दिक्कत होने पर इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष को देने के निर्देश दिए है विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने के निर्देशः जिला कलक्टर ने डिस्काम के अधिकारियांे को निर्देश दिए है कि प्रधानमंत्री के उदबोधन के प्रसारण के समय विद्युत कटौती नहीं हो, यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

No comments:

Post a Comment